Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच कड़वे रिश्तों के दौर के बाद कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को नई दिल्ली पहुंच रही हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत और कनाडा व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग के लिए रूपरेखा तैयार करने पर विचार होगा।अनीता आनंद की तीन देशों की यात्रा में भारत पहला पड़ाव होगा, जिसके बाद वे सिंगापुर और चीन जाएंगी। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज से भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंच रही हैं। इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग की…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा कुजू नदी पुल के पास शनिवार रात हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की गति अत्यधिक तेज थी और टक्कर लगते ही स्कूटी कई मीटर तक घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड-ओडिशा सीमा के पास शनिवार की रात एक हाथी ने अचानक दंपति पर हमला कर दिया। इसमें पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चाईबासा जिले के नोवामुंडी प्रखंड के जामपानी गांव निवासी दीपेश नायक अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शनिवार देर रात जब वे पुरुषोत्तमपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी अचानक जंगल से निकला एक जंगली हाथी उनके रास्ते में आ गया। हाथी ने पहले उनकी बाइक को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे दीपेश नायक गिर पड़े। इसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें पटक-पटककर मार डाला।…

Read More

बरवाडीह (लातेहार)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लातेहार में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाह के खात्मे के लिए काम कर रहे नागरिक समाज संगठन वेदिक सोसाइटी ने जिलाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता को सौंपे गए एक ज्ञापन में जिले में दिवाली से 26 जनवरी तक बाल विवाह के खिलाफ एक सघन और व्यापक अभियान चलाने में सहयोग मांगा। ज्ञापन में कहा गया कि कि केंद्र सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के लगभग एक साल पूरे होने जा रहे हैं और जिला प्रशासन के नेतृत्व में लातेहार में इसे मिली सफलताओं को और गति देने के लिए इस…

Read More

कहा- एम्बुलेंस के आने जाने का भी नहीं बच रहा है रास्ता बरवाडीह (लातेहार)।  बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के गढ़वाटांड़ में निर्माणाधीन खेल मैदान (स्टेडियम) को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को क्षेत्र के दर्जनों महिला-पुरुष वार्ड सदस्य गीता सिंह के नेतृत्व में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए बन रही बाउंड्री वॉल से सटे घरों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। यदि बाउंड्री पूरी हो गई तो खरवार टोला, हरिजन टोला और मुस्लिम टोला के लोगों का रास्ता पूरी…

Read More

सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ने उपायुक्त से लगाई गुहार, संवेदक पर कार्रवाई की मांग बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड के क्षेत्र अंतर्गत पोखरी कला में क्षेत्रीय निर्माण विभाग (RCD) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य करीब आठ माह पूर्व शुरू किया गया था।लेकिन बीते कई महीनों से यह कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इस अधूरे सड़क निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित दिख रहे है।ग्रामीणों का कहना है कि यही सड़क छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख मार्ग है।जिससे होकर लोग छठ घाट तक…

Read More

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राजदूत गोर का कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक…

Read More

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस पर आरोप लगाया कि वह दुर्गापुर में ओडिशा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच उसी तरह गड़बड़ तरीके से कर रही है, जैसे गत वर्ष अगस्त में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में की गयी थी। भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट जारी कर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरजी कर मामले…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), रांची महानगर की ओर से शनिवार को हटिया के नंदन पैलेस में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान “हर घर स्वदेशी, घर–घर स्वदेशी” कार्यक्रम के तहत हटिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अपनाने और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज दुनियां से प्रतिस्पर्धा में भारत स्वदेशी को अपनाकर ही आगे निकल सकता है। भारत स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत…

Read More

धनबाद। भाकपा (माले) जिला कमेटी का 12वां जिला सम्मेलन शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित कामरेड मिथलेश सिंह सभागार में शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कार्यकर्ताओं के जुलूस और नारों के साथ हुआ जो रणधीर वर्मा चौक तक गया और वहां से वापस कार्यक्रम स्थल पर लौटा। दो दिवसीय सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के पहले दिन वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार स्वदेशी अपनाने की बात तो करती है लेकिन देश में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को बढ़ावा दे रही…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तीनों मुख्य बस टर्मिनलों का अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कायाकल्प किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी विकास कार्यों में तेज़ी लाते हुए इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है, जिसपर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से अनुपालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें आइटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड…

Read More