Author: shivam kumar

हजारीबाग। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज अधीक्षक के कक्ष में ओपीडी में पंजीकृत मरीजों की सूची के साथ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में कार्यरत मानव बलों की स्थिति की वार्डवार समीक्षा की और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ने प्रदत्त चिकित्सकों के पदस्थापन की भी जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में मानवबलों के सृजन और कुशल प्रबंधन से चिकित्सीय सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है। उपायुक्त ने चिकित्सकों की रोस्टर सूची में नियमित बदलाव और…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत में हॉकी का स्थान हमेशा ही बेहद खास रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों में गिना जाता है, और वे प्रेरणा लेते हैं बीते दौर के उन गौरवशाली क्षणों से, जब 1948 लंदन ओलंपिक में भारत ने आज़ादी के एक वर्ष बाद ग्रेट ब्रिटेन को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। यह वही ऐतिहासिक अवसर था जब ओलंपिक खेलों में पहली बार तिरंगा फहराया गया था। उस स्वर्णिम पल को याद करते हुए हरमनप्रीत सिंह ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “1948 लंदन…

Read More

भुवनेश्वर। एशियाई अंडर-18 चैंपियन हिमांशु जाखड़ ने शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में चल रही नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ हिमांशु ने 2026 वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। सऊदी अरब में अप्रैल में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 67.57 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमांशु ने इस बार जबरदस्त सुधार दिखाते हुए पुरुष अंडर-18 क्वालिफिकेशन राउंड में 79.96 मीटर का थ्रो दर्ज किया। यह न केवल वर्ल्ड अंडर-20 क्वालिफिकेशन मार्क (68.50 मीटर) से कहीं बेहतर था,…

Read More

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी ने आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सरकार ने आयोग का गठन किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने…

Read More

क्वेटा। पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर सशस्त्र विद्रोह कर रही बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रणनीतिक रूप से बड़ा फैसला किया है। बीएलए ने ज़मरान को नियंत्रण में लेने के लिए पहुंची पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर रसद पहुंचाने में कोई स्थानीय निवासी पाया जाता है कि वह अपने अंजाम के लिए खुद जिम्मेदार होगा। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जैंद बलोच ने मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके लड़ाकों ने…

Read More

इस्लामाबाद। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में शुक्रवार रात पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया। इस दौरान रुक-रुक कर पांच विस्फोट हुए। टीटीपी के लड़ाकों और सुरक्षाबलों के बीच करीब तीन घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। इस संघर्ष में सात लोगों की जान चली गई। टीटीपी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और द न्यूज अखबार के अनुसार, पुलिस और सुरक्षा बलों ने हमले को नाकाम करते हुए कम से कम तीन विद्रोहियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सात-आठ हथियारबंद हमलावर रात करीब आठ बजे मुख्य द्वार से…

Read More

गाजा पट्टी। लगभग दो साल बाद पट्टी में आज की सुबह शांत रही। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण सुबह पांच (पूर्वी मानक समय) से प्रभावी हो गया। दोनों पक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम योजना पर मिस्र में हुई परोक्ष बातचीत के दौरान शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, हमास के पास अब सोमवार सुबह 5 बजे (पूर्वी मानक समय) तक 48 बंधकों को रिहा करने का समय है। इनमें से 20 के जीवित होने की संभावना है। इजराइली सैनिकों ने वापसी भी शुरू कर दी है। पहले चरण में गाजा के प्रमुख…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में सरकारी शटडाउन का अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। 10वें दिन शुक्रवार को चार हजार से ज्यादा संघीय कर्मचारियों को छंटनी के नोटिस भेजे गए। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि छंटनी के नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधर, इस मसले पर कैपिटल हिल में गतिरोध जारी है। सरकार को उबारने के डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन प्रस्ताव गुरुवार को सीनेट में आगे नहीं बढ़ पाए। एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि वह सरकारी शटडाउन के बीच सदन में कोई अलग विधेयक पारित नहीं…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की एक पहाड़ी पर स्थित टेनेसी सैन्य गोला-बारूद संयंत्र में हुए विस्फोट के दौरान 19 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने सभी की मौत हो जाने की आशंका जताई है। ता हो गए और उनके मारे जाने की आशंका है। हम्फ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस के अनुसार, सेना को गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाली कंपनी एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स के परिसर में हुए विस्फोट की आवाज से इलाका दहल गया। एबीसी न्यूज चैनल और ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि इस…

Read More

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अब अपने फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा सरप्राइज़ लेकर आ रहे हैं। पिछली बार वह फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नज़र आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि अब अजय ने इस असफलता की भरपाई करने और दर्शकों को एक बार फिर हंसाने-रुलाने की पूरी तैयारी कर ली है। अभिनेता ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है। सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन…

Read More

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘संपूर्ण क्रांति’ के उद्‌घोषक, बिहार के लाल, भारत रत्न, “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर शनिवार काे पुष्पार्चन कर उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। सम्राट चाैधरी ने इस मौके पर कहा कि जयप्रकाश जी के विचार में संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी थी कि केन्द्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। कांग्रेस द्वारा देश में लागू आपातकाल को जेपी नारायण जी ने समाप्त कर दिया था। देश के लिए उनके द्वारा किये गये कृत्याें काे भूलाया नहीं जा सकता।

Read More