रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपितों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी। नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, छिनतई, बट्टेबाजी और नशाखोरी की घटनाओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने अपने सहयोगियों के साथ गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) को एक ज्ञापन सौंपकर शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। ज्ञापन में सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेदपुर के कई शहरी और बाहरी इलाकों में बीते कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों में लगातार इजाफा हुआ है। चोरी, छिनतई और नशे से जुड़ी घटनाओं के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और…
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे तापस राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाल की जनता हर हाल में ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हिन्दुस्थान समाचार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में तापस राय ने ममता बनर्जी को “देश की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” करार देते हुए कहा कि मैं उनके (ममता बनर्जी) मंत्रिमंडल में सहयोगी रहा हूं और पार्टी के पुराने दौर में उनके साथ काम किया है। मैं अच्छी…
पलामू। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर गुरुवार काे समाहरणालय परिसर में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय में इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि सुबह 9.05 बजे झंडोतोलन करेंगे। परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया। उन्हाेंने झांकियों को आकर्षक रूप देने की बात कही। उपायुक्त ने कहा…
नई दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित स्वामी हरिदास तानसेन संगीत नृत्य महोत्सव 2026 का आयोजन यहां के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल के शंकर लाल हॉल में 9-11 जनवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रस्तुतियां शाम 6 बजे से शुरू होंगी। महोत्सव का आयोजन पद्म भूषण डॉ. उमा शर्मा और डॉ. विनय भारत राम के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय कला के कई दिग्गज कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. शर्मा ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी भले ही पाश्चात्य और पॉप संगीत की…
पलामू। पलामू के जपला–छतरपुर रोड पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप अवस्थित मनोज इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार अहले सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना से दुकानदार को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक मनोज कुमार को आग की सूचना अहले सुबह तीन बजे मिली, लेकिन तब तक दुकान में रखे लगभग सारे सामान जलकर…
पश्चिमी सिंहभूम। जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और हमले की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को आम लोगों को सतर्क करते हुए विशेष एहतियाती व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाथियों के विचरण की जानकारी तुरंत देने के लिए एक संपर्क नंबर जारी किया है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते…
खूंटी। अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को खूंटी जिला बंद रहा। हत्या के विरोध में सुबह से ही लोग सड़कों पर उत्तर आए और दुकानों को बंद कर दिया । खूंटी, कर्रा और हुटार में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। सड़क जाम होने के कारण खूंटी, रांची, खूंटी सिमडेगा रोड और तोरपा रांची रोड सहित कई अन्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तोरपा में भी प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन के नेतृत्व में दुकानों को बंद कर दिया।…
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों को ठंड फिलहाल रुलाएगी। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कुछ इलाकों में जबकि शुक्रवार को पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस की ओर से ‘‘पूना मार्गेम’’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते प्रभाव से 26 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है। इन 26 नक्सलियों में सात महिलाएं हैं। इन सभी ने सामान्य जीवन में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को…
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस दिए जाने के बाद बंगाल की राजनीति में तीखी हलचल मच गई है। यह नोटिस बुधवार सुबह शांतिनिकेतन स्थित उनके आवास ‘प्रतीची’ पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा दिया गया। अमर्त्य सेन इस समय देश से बाहर हैं, इसलिए नोटिस उनके परिजन शांतभानु सेन ने वकील से सलाह लेने के बाद स्वीकार किया। अमर्त्य सेन के परिजनों और करीबी लोगों का कहना है कि यह नोटिस उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आरोप है कि विश्व प्रसिद्ध विद्वान…
