Author: shivam kumar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में इस दिन को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की उस समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जिसने हमारे लोकतंत्र को निरंतर सशक्त किया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को स्वतंत्र और दायित्वपूर्ण प्रेस की भूमिका को मान्यता प्रदान करने के लिए मनाया…

Read More

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान खरीद की रफ्तार तेज कर दी है। विभागीय टीमें किसानों के खेतों तक जाकर धान खरीद कर रही हैं। प्रदेश में धान खरीद 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, जबकि पश्चिमी यूपी में यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी है। सरकार सामान्य धान के लिए 2369 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य दे रही है। बरेली मंडल में खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई…

Read More

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ठिठुरन भरी स्याह रात में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के ग्रामीण क्षेत्रो में पैदल गश्त करने से महकमे में हड़कम्प मच गया। ड्यूटी के समय सोने वाले पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह देर रात थाना जहानगंज पहुंच गई। औचक निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया । थाना क्षेत्र में पड़नें वाले एचएस, सक्रिय अपराधी, टॉप 10 अपराधियों के बारे में जानकारी कर थाना क्षेत्र के अधिकारी/ कर्मचारीगण को बीट प्रणाली, शस्त्र का भौतिक सत्यापन व यातायात…

Read More

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम ने अपनी कीमती जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने अस्सी घाट पर अपनी अतिक्रमित 4500 वर्ग फीट भूमि काे शनिवार देर रात में अतिक्रमण मुक्त कराते हुए कब्जा प्राप्त कर लिया। बाजार दर के अनुसार इस भूमि की कीमत लगभग 6.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नगर निगम की यह भूमि ठीक अस्सी घाट पर स्थित है। नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार, इस भूमि पर विगत कई वर्षों से लोगों के द्वारा अवैध…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उम्मीद से कहीं अधिक निराशा हाथ लगी है। तेजस्वी यादव अपनी राघोपुर सीट जरूर बचाने में सफल रहे, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता एक-एक कर धराशायी हो गए। यह परिणाम राजद के इतिहास का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 2010 में पार्टी 22 सीटों पर सिमटी थी, जब नीतीश कुमार की प्रचंड लहर चली थी। क्या तेजस्वी यादव बन पाएंगे नेता प्रतिपक्ष? अब बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले तेजस्वी क्या नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठ सकेंगे? नियमों के अनुसार, विधानसभा में…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस नतीजे की उम्मीद की थी, पार्टी उससे कोसों दूर रह गई। जैसे-जैसे चुनावी तारीखें नजदीक आती गईं, कई नेताओं को अंदेशा था कि प्रदर्शन खास नहीं रहेगा, लेकिन इस कदर गिरावट की कल्पना किसी ने नहीं की थी। करारी हार के बाद पार्टी के अंदर जिस निष्कर्ष पर सहमति बन रही है, वह है—कमजोर संगठन, गलत टिकट चयन, बिखरी रणनीति, दलबदलुओं पर भरोसा और नेतृत्व की पार्ट-टाइम सियासत। जमीन पर नहीं चला वोट चोरी और सामाजिक न्याय का एजेंडा दिल्ली से पटना तक पार्टी नेताओं ने माना कि राहुल गांधी का एसआईआर…

Read More

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों में लैंड स्लाइड विक्ट्री (जीत) के बाद अब नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया और जीत की खुशी में उन्हें गले लगा लिया। चुनाव परिणामों की खुशी नीतीश कुमार के चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रही थी। जीत से गदगद दिखे नीतीश-चिराग इस चुनाव में जेडीयू को जहां 85 सीटों पर जीत मिली है वहीं चिराग की पार्टी ने…

Read More

पटना। बिहार का चुनाव इस बार लालू परिवार को बड़ा घाव देकर गया है। पहले तो चुनाव में सीटों की संख्या घटी और सियासी साख दांव पर लग गई। अब परिवार भी बिखरता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें कि रोहिणी ने ही अपने पिता को किडनी दी थी। एक्स पर लिखी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह ऐलान किया। बता दें कि बिहार चुनाव से कुछ वक्त पहले ही लालू…

Read More

कोलकाता। दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार रात संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार छात्र का नाम निसार आलम है। उसका परिवार लंबे समय से पंजाब के लुधियाना में निवास कर रहा है, जबकि पैतृक घर दालखोला के कोनाल गांव में है। निसार आलम इस सप्ताह अपनी माता और बहन के साथ एक पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने दालखोला आया था। जांच के…

Read More

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से बीती देर रात लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए, जिससे सभी की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य बुरी तरह से झुलसे गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच लोगों की मौत की की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट…

Read More

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने एनडीए गठबंधन को अभूतपूर्व और प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया है। बिहार की जनता ने सुशासन और विकास के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर इतिहास रच दिया है। यह जीत सुशासन, विकास की जीत है। झोली भर कर मिली यह प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्कृष्ट विकास की नीतियों और अंत्योदय व गरीब कल्याण योजनाओं का नतीजा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सुशासन का परिणाम है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति को बिहार की जनता ने निर्णायक रूप से पूरी तरह खारिज कर दिया है।…

Read More