Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गए। पहले 20 मिनट के कारोबार में दबाव का सामना करने के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से दोनों सूचकांकों ने थोड़ी ही देर में रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली।…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के पहले दिन 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। विधानसभा में पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट है। इसके बाद हंगामें के बीच में विधानसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बिहार विधान परिषद में श्रम मंत्री संतोष सिंह ने 57,946.25 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को सदन में पेश किया। इसमें वार्षिक स्कीम मद में 36, 169 करोड़, स्थापना मद में 21,773 करोड़ और…

Read More

पटना/मुजफ्फरपुर। सावन के माह में मंदिर और शिवालयों में शिवभक्त का जनसैलाब उमड़ परा है। ऐसे में एक शिवालय ऐसा भी है जहां गंगा स्वरुप दो नदियां महादेव का स्वयं जलाभिषेक करती हैं। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अन्तर्गत धरौन गांव में सावन माह में जलाभिषेक श्रद्धालु नहीं स्वयं मां गंगा स्वरूप दो नदियां कर रही हैं। इस मंदिर का दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। जो कटरा के धनौर गांव के बागमती और लखनदेई नदी के संगम के बीच अवस्थित है। बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में प्रलयकारी बाढ़…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। आज से शुरू हो रहे सत्र में विपक्ष सदन नहीं चलने देने की बात कर रहा है। विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने इन तख्तियों के जरिए बिहार में गुंडाराज का आरोप लगाया और विधानसभा परिसर में नारे लगाए। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि भाजपा हत्या करवा रही है। भाजपा चाहे तो हत्या रुक सकती है। मंत्रिमंडल में दागी को शामिल किया गया है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा…

Read More

अररिया। जोकीहाट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर किशनगंज के तेल व्यापारी से 19 जुलाई की रात्रि डेढ़ बजे हुए 1.58 लाख रूपये लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान,सूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. साकिर पिता मो.अनीस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 70 हजार रूपये,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया है।जानकारी जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने सोमवार को दी। मामले…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरु हो रहा है। इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक लाएगी। इनमें चार मूल जबकि आठ संशोधन विधेयक हैं। बिहार विधानसभा तथा बिहार विधान परिषद से इन्हें पारित करा सरकार शीघ्र ही विधेयकों को कानून की शक्ल में राज्य में लागू करेगी। नीतीश सरकार के 17वीं विधानसभा के अंतिम पांच दिवसीय सत्र को पक्ष-विपक्ष अपने पाले में करने की तैयारी में हैं। विपक्ष जहां मतदाता पुनरीक्षण और विधि व्यवस्था के मसले पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी विरोधियों के हर सवाल का जवाब…

Read More

रांची। सावन की दूसरे सोमवारी को लेकर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर अहले सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि मांग रहे हैं। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, हर हर शंभू के…

Read More

खूंटी। भगवान शिव शंकर को सबसे प्रिय पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी को भोलनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बाबा आम्रेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वैसे तो आधी रात के बाद ही जलार्पण कें लिये श्रद्धालु की कतार लगनी शुरू हो गई थी। जैसे ही सुबह साढ़े तीन बजे मंदिरों के पट खुले पूरा वातावरण बोल बम, हर-हर महादेव, ओम पर्वती पतये नमः, के जयकारे से गूंज उठा। मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट और प्रबंध समिति के सदस्य व्यवस्था को संभालते हुए भक्तों को कतारबद्ध मंदिर…

Read More

रांची। राज्य के दक्षिण पूर्वी जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरीडीह गोड्डा, जामताड़ा गोड्डा पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग की ओर से राजकीय दक्षिण- पश्चिमी और उत्तर पूर्वी जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से…

Read More

विशेष 32वें से 37वें स्थान पर खिसक कर देश का सबसे चौथा गंदा शहर बना रांची ध्वस्त हो चुकी है साफ-सफाई की व्यवस्था और लोग भी हो गये हैं लापरवाह रांची नगर निगम के साथ शहरवासी हैं इस स्थिति के लिए बराबर के जिम्मेवार स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग को लेकर नगर विकास विभाग गंभीर रैंकिंग जरूर निराशाजनक, लेकिन आने वाले दिनों में जरूर सुधार होगा: नगर निगम नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दो दिन पहले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों ने रांची के साथ-साथ पूरे झारखंड के चेहरे पर करारा तमाचा मारा है।…

Read More