विशेष 32वें से 37वें स्थान पर खिसक कर देश का सबसे चौथा गंदा शहर बना रांची ध्वस्त हो चुकी है साफ-सफाई की व्यवस्था और लोग भी हो गये हैं लापरवाह रांची नगर निगम के साथ शहरवासी हैं इस स्थिति के लिए बराबर के जिम्मेवार स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग को लेकर नगर विकास विभाग गंभीर रैंकिंग जरूर निराशाजनक, लेकिन आने वाले दिनों में जरूर सुधार होगा: नगर निगम नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दो दिन पहले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों ने रांची के साथ-साथ पूरे झारखंड के चेहरे पर करारा तमाचा मारा है।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्लूसीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। कई भारतीय खिलाड़ियों के मैच से नाम वापस लेने के बाद आयोजकों ने यह फैसला किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के आयोजकों ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। डब्लूसीएल ने भारतीय खिलाड़ियों और फैंस से अनजाने में भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद डब्लूसीएल को यह…
-सोफी एक्लेस्टोन बनीं प्लेयर ऑफ द मैच लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत में इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। बारिश के चलते मैच को 29 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी…
– जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, 51 दलों के 54 सदस्यों मे लिया भाग नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर निर्धारित नियमों के तहत चर्चा के लिए तैयार है। 17 विधेयकों पर चर्चा होगी। राजनीतिक दलों की अलग-अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन सदन अच्छी तरह से चले, यह सरकार के साथ विपक्षी दलों की भी जिम्मेदारी है। सर्वदलीय बैठक…
– सेना पिछले साल 15 मार्च को जोधपुर में बना चुकी है अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की पहली स्क्वाड्रन नई दिल्ली। भारतीय सेना के लिए तीन अपाचे एएच-64ई लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का पहला बैच 22 जुलाई को भारत पहुंचने वाला है। शेष तीन हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति वर्ष के अंत तक होने की उम्मीद है। सेना के लिए छह अपाचे हेलीकॉप्टरों का सौदा लगभग 80 करोड़ डॉलर का था। ये हेलीकॉप्टर उन्नत सुविधाओं से लैस होंगे, जिनमें लॉन्ग रडार, हेलफायर मिसाइलें, हवा से जमीन पर मार करने वाले रॉकेट और अन्य सटीक प्रहार प्रणालियां शामिल हैं। अपाचे हेलीकॉप्टर उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के…
मुंबई। अमिताभ बच्चन की आइकोनिक फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का रविवार सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले सात वर्षों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि देने वालाें का तांता लगा है। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी ने की है। जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध निर्देशक चंद्रा बारोट का इलाज मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में चल रहा था। इससे पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में…
नई दिल्ली। सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह 10 कंपनियां अपने आईपीओ को लांच कर रही हैं। इनमें से 5 आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष 5 आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा तीन कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के जरिए अगले सप्ताह स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 21 जुलाई को ही सैवी इंफ्रा का 69.98 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ में 23 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी।…
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और आईटी सेक्टर की सुस्ती की वजह से घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार यानी 18 जुलाई को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 742.74 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,757.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने 181.45 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ 24,968.40 में अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया। शुक्रवार को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह…
पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित तौसिफ राजा सहित चार आरोपितों को आज पटना लायेगी। बिहार पुलिस ने रविवार को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का सफल खुलासा कर लिया गया है। मुख्य आरोपित तौशीफ उर्फ बादशाह समेत 04 अभियुक्त हिरासत में लिये गए हैं। शास्त्रीनगर थानांतर्गत पारस हॉस्पिटल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड के गहन अनुसंधान में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोलकता एसटीएफ, कोलकाता पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपित…
पश्चिम चम्पारण(बगहा)। इस वर्ष माह फरवरी से अब तक लगातार अनधिकृत रूप से अपने कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने एवं मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में भी इनके द्वारा कोताही बरती जाने के कारणों को लेकर शिवम, अंचल अधिकारी, पिपरासी, पश्चिम चम्पारण के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरासी को दिया है। जानकारी हो कि शिवम, अंचल अधिकारी, पिपरासी विगत माह फरवरी से लगातार अनधिकृत रूप से अपने कर्त्तव्य से अनुपस्थित हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से संबंधित दायित्वों…
देवघर। सावन माह के शुरू होते ही देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को सुबह दसवें दिन सुबह 04:17 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे है। जिला प्रशासन के अनुसार शनिवार रात श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज…
