पश्चिम सिंहभूम। टोंटो प्रखंड अंतर्गत बड़ा लिसिया गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा की विशेष पहल पर यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में विकसित करने की योजना को 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिल गई है। रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि भवन…
Author: shivam kumar
लातेहार। लातेहार जिला मुख्यालय में रविवार को अचानक एक जंगली हाथी आ धमका। शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी को देखकर अफरा- तफरी मच गई थी। लगभग 5 घंटे के मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जिला मुख्यालय से बाहर खदेड़ा गया। वर्तमान समय में उक्त हाथी लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के आसपास भटक रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहर के धरमपुर के एरिया में अचानक जंगली हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया था। जंगली हाथी के द्वारा यहां एक महिला के घर के बाहर बाउंड्री को तोड़…
पश्चिम सिंहभूम। सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में 14 जुलाई को सुमित सिंह यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक सुमित सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर 14 जुलाई को सदर थाना में कांड संख्या( (56/25) दर्ज किया गया था। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस…
लखनऊ। अवैध धर्मांतरण के मामले में मुख्य आरोपित जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के गिरोह के एक और अपराधी को यूपी एटीएस ने रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि राजेश कुमार उपाध्याय को लखनऊ में चिनहट स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। वह मूलतः वाराणसी का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि राजेश, छांगुर के लिए जमीन की खरीदारी करता था। साथ ही छांगुर के इशारे पर वह कोर्ट में केस मैनेज करता था। छांगुर ने राजेश को भी भारी फंड भी दिया है। एटीएस ने उसे कोर्ट में पेश…
रांची। श्री श्याम मन्दिर में रविवार को सावन मास पर मन्दिर में विराजमान शिवलिंग का महारुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर भोले बाबा के सभागृह और पूरे शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया। श्री श्याम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने सपत्नीक संकल्प पूजन कराया। रूद्राभिषेक प्रधान आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शिव भक्ति में लीन दिखे। क्रमवार मण्डल के सभी सदस्य और उपस्थित भक्तजन ने रूद्राभिषेक में भाग लिया। ओम नमः शिवाय के जाप से पूरा मन्दिर परिसर शिव मय हो गया।…
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक नई स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन एडफाल्सीवैक्स तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर और राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग–राष्ट्रीय प्रतिरक्षा संस्थान के सहयोग से विकसित किया है। एडफाल्सीवैक्स नामक वैक्सीन के निर्माण के लिए आईसीएमआर ने कंपनियों से आवेदन मंगवाए हैं। आइसीएमआर के मुताबिक मलेरिया के नए टीके को फिलहाल एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है, जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है। आरएमआरसी के वैज्ञानिक डॉ. सुशील सिंह ने कहा कि नया टीका मानव संक्रमण को रोक…
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में जून से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक कम से कम 15 लोगों की जान जा चुकी है। निचले सियांग जिले में सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। सिजी, याते और गरु गांव के पास कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। पश्चिम सियांग, लेपराडा, शी-योमी और अपर सुबनसिरी जैसे जिलों की जीवनरेखा माने जाने वाली आलो-लिकाबाली सड़क अब भी बाधित है। चीन सीमा से सटे अंजॉ जिले का सड़क संपर्क पहले…
‘आशिकी 2’, ‘आवारापन’ और ‘एक विलेन’ जैसी रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर प्यार की एक नई कहानी लेकर लौटे हैं। इस बार उन्होंने पेश की है, ‘सैंयार’, जो शब्दों, संगीत और भावनाओं से बुनी एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं बॉलीवुड के नए चेहरे, अहान पांडे और अनीत पड्डा। उनकी नई-सी जोड़ी को दर्शकों से खासा प्यार मिल रहा है। ‘सैंयार’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन से दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया…
काठमांडू। सक्रिय राजनीति में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी को पार्टी की सदस्यता देने के लिए रविवार को नेकपा एमाले पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक चल रही है। इस बैठक में पूर्व राष्ट्रपति को पार्टी की सदस्यता देने का अंतिम अधिकार पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को सौंपा गया है। पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति की सक्रिय राजनीति को लेकर चर्चा जारी है। पार्टी के अधिकांश सदस्य उनके सक्रिय राजनीति में आने का समर्थन कर रहे हैं, पर कुछ नेता इसका विरोध भी कर रहे हैं। बैठक में पार्टी अध्यक्ष ओली ने कहा…
समस्तीपुर। बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य काे लेकर आज बीएलए के साथ बैठक किया । बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय में विस्तार से चर्चा की गई एवं सभी बीएलए को पुनरीक्षण के विषय में आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने एवं भ्रांतियों को दूर करने हेतु अनुरोध किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष जदयू दुर्गेश कुमार राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं बी एल ए मौजूद रहे।
पटना। बिहार के कई जिलों में हाे रही बारिश से लाेगाें का जनजीवन प्रभावित है। गंगा, सोन समेत राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को उत्तर बिहार के कई जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे…
