Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रविवार को अपने पैतृक गांव बनहोरा में फिर एक बार किसान की भूमिका में नजर आए। बंधु तिर्की सुबह-सुबह हल बैल के साथ अपने खेत में उतरे। सबसे पहले उन्होंने पानी से भरे खेत को जोतने का काम किया, फिर उन्होंने धान की रोपनी भी की। बंधु तिर्की ने कहा कि मेरा मानना है कि आधुनिकता के दौर में बदलाव जरूरी है पर अपनी जमीन और परम्परा से जुड़ाव उससे भी ज्यादा जरूरी है। खेत-खलिहान से ही समृद्ध झारखंड के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होता है।…

Read More

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पूर्वी रीजनल ब्यूरो ने 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में स्मृति सभा आयोजित करने का ऐलान किया है। साथ ही तीन अगस्त को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, बंगाल और असम में बंद का आह्वान किया है। पूर्वी रीजनल ब्यूरो प्रवक्ता संकेत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बंद का आह्वान किया है। माओवादियों ने इस दौरान अपने प्रभाव क्षेत्र में सभाएं और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। राज्य पुलिस प्रवक्ता और आईजी अभियान डॉ. माइकल एस. राज ने बताया कि माओवादियों की योजना की जानकारी मिली है और इसे लेकर…

Read More

रांची। राजधानी रांची के मांडर में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 140.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। विभाग की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार 21 और 22 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं 23 जुलाई को राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की…

Read More

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सीधे ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025’ के ग्राउंडिंग उत्सव स्थल पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा कि आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव–2025’ में देश भर के निवेशकों और उद्यमियों से संवाद करूंगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें राज्यों को निवेश और उद्योग का केंद्र बनाकर रोजगार को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को भी मजबू​ती मिलेगी। गौरतलब है…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर मेक इन इंडिया में सहयोग देने वाले छोटे उद्दमियों के लिए नीति और समर्थन न होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा, “भारत में बने ज़्यादातर टीवी का 80 फीसदी हिस्सा चीन से आता है? ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर हम सिर्फ असेम्बलिंग कर रहे हैं- असली मैन्युफैक्चरिंग नहीं। आईफोन से लेकर टीवी तक-पुर्जे विदेश से आते हैं, हम बस जोड़ते हैं।” उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमी निर्माण करना चाहते हैं लेकिन…

Read More

-शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता हैं बिक्रमजीत सिंह मजीठिया चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गयी है। न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें मोहाली की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दाे अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया एक तरफ जहां न्यायिक हिरासत में हैं, वहीं विजिलेंस ब्यूरो द्वारा लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है । मोहाली…

Read More

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे नियंत्रित करने वाले पहले प्रमुख संघीय कानून पर हस्ताक्षर किए वाशिंगटन। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के इतिहास में शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में जीनियस अधिनियम (पहले प्रमुख संघीय कानून) पर हस्ताक्षर करने के साथ देश क्रिप्टोकरेंसी के युग में प्रवेश कर गया। प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को जीनियस अधिनियम (प्रमुख संघीय क्रिप्टोकरेंसी विधेयक) को द्विदलीय समर्थन से पारित किया। सीनेट ने एक महीने पहले ही इसे मंजूरी दी थी। एबीसी न्यूज के अनुसार, ट्रंप का परिवार शुरू से क्रिप्टोकरेंसी का पक्षधर रहा है।…

Read More

मोहित सूरी हिंदी सिनेमा के उन निर्देशकों में से हैं जिन्होंने ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। अब 18 जुलाई को उनकी नई पेशकश ‘सैयारा’ रिलीज हुई और पहले ही दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया। दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी और ‘सैयारा’ ने बड़े सितारों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बहुप्रतीक्षित व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आधिकारिक तौर पर 01 अक्टूबर से लागू होगा। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में बताया कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के बीच व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) 01 अक्टूबर से लागू होगा। इससे निवेश और बाजार पहुंच के लाभ प्राप्त होंगे। दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को टीईपीए पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा क‍ि दोनों…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और ज़ियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने शनिवार को दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की। झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी के साथ एक बैठक की। इसमें जेआईसीए ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की। उद्योग सचिव ने…

Read More

रांची। हिंदी साहित्य भारती (झारखंड प्रदेश इकाई) और केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची स्थित पुराना विधानसभा सभागार, सेक्टर 2 में एक दिवसीय हिंदी साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय शामिल होंगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी है। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अजय राय ने शनिवार को प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के आवास में उनकी मुलाकात के बाद मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति…

Read More