बवासीर का इलाज करा रहा था कुख्यात चंदन, घुस कर मार दी गोली शूटआउट इन पारस अस्पताल, प्लानिंग, मर्डर और जश्न का अनोखा खेल बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। इस हत्याकांड का जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तो लगा कि कोई फिल्म का सीन चल रहा हो। लेकिन जब असलियत पता चली तो बिहार में लॉ एंड आर्डर का चेहरा बेनकाब हो गया। लोग सीसीटीवी फुटेज देख सिहर गये कि अस्पताल में ऐसा भी हो सकता है। वह भी पारस अस्पताल में। पांच शूटरों ने पारस अस्पताल में कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या कर दी। बिहार…
Author: shivam kumar
रॉयल पोर्टरश (नॉर्दर्न आयरलैंड)। चीन के ली हाओतोंग और अमेरिका के ब्रायन हार्मन ने ओपन चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दौर के बाद आठ अंडर पार स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है, वहीं घरेलू पसंदीदा रोरी मैकइलरॉय ने रोमांचक प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।दुनिया के 111वें रैंकिंग वाले ली हाओतोंग ने बदलते मौसम के बीच पहले 12 होल में पांच बर्डी लगाईं और अकेले बढ़त बना ली। हालांकि 14वें होल पर उनकी पहली बोगी ने उन्हें वापस संयुक्त बढ़त पर ला खड़ा किया। ली के लिए यह टूर्नामेंट में पहला ड्रॉप शॉट था। हार्मन…
लंदन। इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए चेल्सी के विंगर नॉनी मडुके को साइन कर लिया है। यह डील कथित तौर पर £48 मिलियन (लगभग 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बताई जा रही है। आर्सेनल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,”हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नॉनी मडुके ने हमारे साथ दीर्घकालिक करार किया है।” 23 वर्षीय मडुके ने चेल्सी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 92 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 20 गोल किए और 9 असिस्ट दिए। उन्होंने अमेरिका में आयोजित क्लब वर्ल्ड कप के सात में से पांच…
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने यह पद व्यक्तिगत हैसियत से हासिल किया है या विपक्ष के नेता (एलओपी) के तौर पर जो एक संवैधानिक पद है। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘मेरे जीजा’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया है और अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चल रही…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट से लोग दहल गए। यह विस्फोट मोंटेरे पार्क स्थित बिस्कैलुज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। इस केंद्र के आवास से गुरुवार को बरामद विस्फोटक सामग्री और उपकरणों को जांच के लिए रखा गया था। जांच के लिए यहां पहुंचे अधिकारी जोशुआ केली-एकलुंड, विक्टर लेमस और विलियम ऑस्बोर्न अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आ गए, जिससे इन तीन अधिकारियों की मौत हो गई। एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, शेरिफ रॉबर्ट लूना ने एक संवाददाता सम्मेलन में घटना का विवरण देते हुए कहा कि विस्फोट में लॉस एंजिल्स…
काठमांडू। नेपाल के युवाओं का विदेश पलायन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नेपाल से प्रतिदिन औसतन 2300 युवा रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं। नेपाल सरकार के श्रम तथा रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आते रोजगार विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024/25 में रिकॉर्ड-उच्च संख्या में नेपालियों को विदेशी रोजगार के लिए श्रम परमिट दिया गया है। विभाग ने शनिवार को बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 8,39,270 व्यक्तियों को श्रम अनुमोदन प्रदान किया गया है, जो अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक आंकड़ा है। इनमें कुल 7,44,811 पुरुष…
अंकारा (तुर्किये)। तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया और इजराइल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को तुर्किये, जॉर्डन और अन्य पड़ोसी देशों ने स्वीकार कर लिया है। बैरक सीरिया में अमेरिका के विशेष दूत भी हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, बैरक ने ड्रूज, बेडौइन और सुन्नियों से हथियार डालने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग अन्य अल्पसंख्यकों के साथ मिलकर अपने पड़ोसियों के साथ शांति और समृद्धि में एकजुट होकर सीरियाई पहचान का निर्माण करें।…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने दुनिया के प्रमुख मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक के अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल पर छपी एक खबर पर मोटा हर्जाना मांगा है। उन्होंने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प के खिलाफ मुकदमा दायर कर हर्जाना के रूप में 10 अरब डॉलर दिलाने की मांग की है। वह द वाल स्ट्रीट जनरल में जेफरी एपस्टीन को ‘कभी लिखे गए उनके कथित अश्लील पत्र’ के छापने से आगबबूला हैं। सीएनबीसी की खबर के अनुसार, द वाल स्ट्रीट जर्नल में छपी विशेष खबर में दावा किया गया है कि ट्रंप ने अपने…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों की जांच के सिलसिले में दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इन टेक कंपनियों को पूछताछ के लिए 21 जुलाई को बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इडी ने सट्टेबाजी अनुप्रयोगों से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सट्टेबाजी ऐप मामले में गूगल और मेटा को 21 जुलाई को तलब किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार “गूगल और मेटा प्लेटफॉर्म…
पटना। बिहार में दाे दिन पहले तक लगातार हाे रही बारिश शाैर नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी रौद्र रूप ले चुकी है। राजधानी पटना में गंगा के कई घाटों पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ चुकी है,जिससे दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और बांधों की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। हर पल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव की व्यापक तैयारियां की हैं। पटना के…
पटना। आगामी 22 जुलाई यानी मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रुप में सुधीर सिंह शपथ लेंगे। वो नवनियुक्त चीफ जस्टिस वीएम पंचोली के बाद सबसे वरिष्ठ जज होंगे। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से उनका तबादला पटना हाईकोर्ट किया गया है। जस्टिस सुधीर सिंह पहले भी पटना हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्यरत थे, लेकिन उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भेज दिया गया था। अब फिर उनकी वापसी हुई है। वो 20 जुलाई यानी रविवार को चंडीगढ़ से पटना आ रहे हैं। जस्टिस सुधीर सिंह के पिता जस्टिस एनपी सिंह भी सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं।…
