काठमांडू। नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह भी सड़क पर आईं। अपने बेटे के साथ सड़क पर समर्थकों के बीच पहुंची हिमानी को देखकर लोगों में काफी उत्साह देख गया। राजदरबार हत्याकांड की 24वीं बरसी पर दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पहले यह आयोजन राजदरबार के भीतर ही करना था लेकिन सरकार ने राजपरिवार के सदस्यों को उसी राजदरबार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जिस राजदरबार में रह कर शाह परिवार ने 240 वर्षों तक शासन चलाया…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार के पटना, गयाजी और दरभंगा जिले के एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों के टिकट के दाम सस्ते होने वाले हैं। नीतीश कैबिनेट ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर में 25 प्रतिशत की कटौती की है। एटीएफ पर वैट की दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी गयी है। लंबे समय से बिहार के लोगों की शिकायत थी कि यहां आने वाले विमानों की टिकट दर काफी अधिक है। अब नीतीश सरकार ने उनकी शिकायतों को दूर कर दिया है। नीतीश कैबिनेट की ओर से लिये गये फैसले…
राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ ‘भूल चूक माफ’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब राजकुमार एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘मालिक’ के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया है। राजकुमार राव अब एक नए और खतरनाक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक में एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं,…
– सेंसेक्स ने इंट्रा डे में ऊपरी स्तर से करीब 1,200 अंक का गोता लगाया नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे कारोबारी के दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की मजबूती और बढ़ी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। दिन के पहले सत्र में बिकवाली के दबाव के बीच खरीदार यदा-कदा लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सोना आज 1,200 रुपये से लेकर 1,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,910 रुपये से लेकर 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,700 रुपये से लेकर 90,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज मामूली तेजी आई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निचले स्तर से अच्छी खरीदारी हुई, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी पीयूष पांडेय से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें जिले में पदभार ग्रहण करने पर बुके और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत पर बल दिया, ताकि आम नागरिकों और व्यवसायिक वर्ग के बीच सुरक्षा का माहौल बना रहे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था और पार्किंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने…
– सुरक्षा कर्मचारियों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, गोलीबारी में एक कैदी की मौत इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आधीरात के आसपास आए भूकंप के दौरान मची अफरातफरी के बीच सिंध प्रांत की राजधानी कराची के मलीर जिला जेल से 213 कैदी भाग गए। हालांकि, बाद में 78 कैदियों को पकड़ लेने का दावा किया गया है, लेकिन सिंध सरकार ने जेल ब्रेक की जांच के लिए समिति गठित करने का फैसला लिया है। सिंध के जेलमंत्री अली हसन ने आईजी जेल और डीआईजी जेल से रिपोर्ट मांगी है। कराची में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पूरे शहर…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दो प्रांतों में पिछले 24 घंटे के दौरान दो पुलिस थानों पर बड़ा हमला हुआ। इस हमले से इतर मुठभेड़ में सात बलूच लड़ाके मारे गए। बलूच लड़ाकों को पाकिस्तान आतंकी बता रहा है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अजादी की मांग कर रहे हैं। वहां लंबे समय से आजादी के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। दुनिया न्यूज टीवी चैनल की खबर के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिला और बन्नू जिले में दो पुलिस स्टेशनों पर आतंकवादियों के हमले को विफल कर दिया गया। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने कहा कि…
गाजा पट्टी। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने आज दक्षिण गाजा के राफाह में मानवीय सहायता वितरण केंद्र की तरफ बढ़ रहे संदिग्धों को रोकने के लिए गोलीबारी की। आईडीएफ ने बयान में कहा कि केंद्र से लगभग 500 मीटर दूर संदिग्धों को पहले चेतावनी दी गई। चेतावनी को अनसुना करने पर फायरिंग करनी पड़ी। हमास ने दावा किया है कि इस गोलीबारी 27 फिलिस्तीनी मारे गए। द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार के अनुसार गाजा पट्टी में मौजूद हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। आईडीएफ के अनुसार…
