रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने मंगलवार को सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के समीप सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर के रैंप का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के दो पिलर के बीच 12 मीटर का गैप है और रैंप की लंबाई 300 मीटर है। रैंप के आगे-पीछे काफी जगह है। डॉ आशा लकड़ा ने अधिकारियों को से नई तकनीक का उपयोग कर रैंप के नजदीक ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रैंप को हटाकर पिलर का निर्माण कराने और सरना स्थल के समीप ऊंचाई बढ़ाने को कहा। ताकि…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। विश्व साइकिल दिवस पर मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। रैली को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, डीडीसी और एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जो चरखा पार्क तक पहुंची।साइकिल रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं और जिला साइक्लिंग क्लब के सदस्यो ने हिस्सा लिया। जो लोगो को वोटिंग और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाने वाली तख्तियो के साथ नगर भ्रमण किया। मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि रैली का उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही, स्वास्थ्य के फिटनेस और…
पटना। बिहार में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से चौतरफा तबाही हुई है। साेमवार देरशाम राज्य के सीवान जिले में इस प्राकृति आपदा में सात लाेगाें की जान चली गई। मृतकाें में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। आंधी-तूफान के बीच हुई तेज बरसात के बीच बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। घरों की दीवारें और छतें भरभरा कर ढह गईं। सीवान के बरहड़िया थाना के बहादुर गांव में 30 वर्षीय मजदूर शाहिद अख्तर की माैत तेज आंधी-तूफान में छत पर काम करते हुए संतुलन बिगड़ने से गिरकर हाे गई। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव गांव के 55 वर्षीय…
रांची। 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर और जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन 14 जून को होगा। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रायल सुबह आठ बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित होगा। सब जूनियर वर्ग के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगी जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ हो, जबकि जूनियर वर्ग के लिए पात्रता 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाली खिलाड़ियों के लिए निर्धारित की गई है। चैंपियनशिप 3 से 14 जुलाई तक…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले की प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई (60 ) का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। हृदय गति रुकने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से न केवल राजनीतिक क्षेत्र, बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चले कि वे जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद पर थी। स्वर्गीय अनीता सुंभूरुई पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी, जिसका इलाज नियमित रूप से चल रहा था। सोमवार रात भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें त्वरित…
हजारीबाग। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत समस्याओं में शिक्षकों की पुनः नियुक्ति, फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच, भूमि पर अवैध अतिक्रमण,विद्यालय में नामांकरण, भूमि पर्चा (एलपीसी) निर्गत करना, रंगदारी मांगने, भूमि हड़पने, भू-मुआवजा, नियुक्ति, रसीद निर्गत करना, बीपीएल सूची में नामांकन, मारपीट, चिकित्सा अनुदान तथा रोजगार दिलाने जैसी…
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार की दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश होने से मौसम भी काफी सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 35 डिग्री से गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया। इसके पूर्व सुबह से कडी धूप रही। इससे लोगों भारी गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देरी में ही बूंदों के रूप में बरसने लगे। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन बारिश से…
विशेष 15 सीटों पर जेएमएम उम्मीदवार उतारने की घोषणा से इंडी अलायंस में टेंशन बिहार चुनाव पर राजद और कांग्रेस के रुख से पूरी तरह सहमत नहीं है झामुमो अपनी विस्तार योजना से किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं हेमंत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस साल के अंत में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अपने विस्तार की योजना पर गंभीरता से काम करते हुए…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन के लिए दी सहमति रांची। राजधानी रांची की बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 19 जून को होगा। यह एलिवेटेड कॉरिडोर झारखंड का पहला ऐसा कॉरिडोर है, जिसे राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है। इसकी जानकारी आज नई दिल्ली में झारखंड के प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद साझा की गई। बैठक में मंत्री को परियोजना की प्रगति की जानकारी दी गई और उद्घाटन के लिए अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 40 साल पुराने जाम से राहत रातू…
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है, जिससे 3 साल बाद फिर चिंता बढ़ी है। महिला को 23 मई को मणिनगर स्थित एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महिला को पहले से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने बताया कि दाणीलीमड़ा की निवासी महिला को दो दिन पहले हाइपरटेंशन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला को कोरोना से संक्रमित पाया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई और सफलता व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अनेकों योगदान दिए हैं। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! इस युवा राज्य में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक तथा तकनीकी विकास का जीवंत आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र है। मेरी कामना है कि तेलंगाना के लोग प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ें।” उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर…
