नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम यहां वैश्विक विमानन सीईओ को संबोधित करने वाले हैं। वो शाम लगभग पांच बजे भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेंगे। इस एजीएम में प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप विश्वस्तरीय हवाई अवसंरचना विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी चर्चा होनी है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एजीएम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस आज तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी के पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की संभावना है। राष्ट्रपति पेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेशमंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। पराग्वे के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में रविवार को हुए हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए। सभी छह लोग बुरी तरह झुलसे हुए हैं। इनमें एक की हालत ज्यादा खराब है। संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा कि इसकी आतंकवादी हमले के रूप में जांच हो रही है। लक्षित हमले को अंजाम देने वाला संदिग्ध ‘स्वतंत्र फिलिस्तीन’ चिल्लाया और एक फ्लेम थ्रोवर से हमला किया। हमलावर ने यहूदी प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि आतंकी समूह हमास बंधकों को रिहा करे। संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी…
लंदन। भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीयमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यहां पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब किया। लंदन के इंडिया हाउस में रविवार को भारतीय प्रवासियों से मुलाकात में भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ भीख मांगता है और दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाता है। भारत आतंकवाद को कुचलना जानता है और इसके लिए किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों में हमारे साथी यह संदेश दे रहे हैं। आप (भारतीय प्रवासी) लोग हमारे राजदूत हैं। हम लड़ाई करेंगे। भारतीय…
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर हर कोई उत्सुक है। यह फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। ‘हाउसफुल-5’ का प्रमोशन शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन के लिए पुणे के सीजन्स मॉल पहुंची। इस कार्यक्रम में पूरी स्टार कास्ट को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस बार भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अक्षय बेहद नाराज हो गए। पुणे के सीजंस मॉल में जैसे ही ‘हाउसफुल-5’ का प्रचार शुरू हुआ, लोग अभिनेताओं की एक झलक पाने के लिए मॉल के सभी फ्लोर और गैलरियों में उमड़ पड़े,…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज 290 रुपये से लेकर 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,640 रुपये से लेकर 97,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,500 रुपये से लेकर 89,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर शेयर बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले 60 मिनट का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.75 प्रतिशत और निफ्टी 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,911. 69 अंक के स्तर पर…
अररिया। जिले की पलासी थाना पुलिस ने सोमवार को थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया,जिसमें पुलिस के अधिकारी समेत पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया और थाना परिसर की सफाई की। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार की अगुवाई में पुलिस बलों ने थाना परिसर में फैले कूड़े कचड़े को हटाया और उग आए जंगली पौधों को नष्ट किया।इस अभियान में पुलिस वालों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर थाना परिसर में सफाई अभियान चलाया गया है।जिसमें पुलिस बलों ने श्रमदान कर थाना परिसर…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है।…
रामगढ़। रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी में खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की रात से शुरू हुई छापेमारी सोमवार की अगले सुबह तक चली। इस दौरान कई वर्षों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया है। इस दौरान तीन यात्री बसों को भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बिहार राज्य से झारखंड में ले जा रहे खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है। कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई। छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली…
