Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र में स्थित आजादनगर रोड नंबर तीन के जाहिद अपार्टमेंट में चोरी का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि चोरी में करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दोनों फ्लैटों में रहने वाली महिलाएं घर से बाहर थीं, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया। फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं…

Read More

विशेष अब पूरी तरह खत्म होने को है देश की यह बड़ी आंतरिक समस्या नक्सलग्रस्त इलाकों में विकास योजनाओं ने खत्म किया लाल आतंक नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के एलान और सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई से अब यह साफ हो गया है कि देश की यह बड़ी आतंरिक समस्या अब अंतिम सांस गिन रही है। वास्तव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों ने नक्सलवाद की कमर तोड़ कर रख दी है। लाल आतंक…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर शोक जताया है। सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड सहित देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायक है। जीवन के संघर्ष में आज वह सभी को छोड़कर चली गयीं। झारखंड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी। उनका निधन झारखंड ही नहीं, देश के हॉकी जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में सहन करने…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य एक पुख़्ता, सबूत-आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली की स्थापना करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। अमित शाह ने कहा, “हमारी कोशिश है कि आपराधिक न्याय प्रणाली बहस आधारित नहीं बल्कि साक्ष्य आधारित हो। इससे न केवल दोषियों को संदेह का लाभ मिलने से रोका जा सकेगा बल्कि पीड़ितों को भी न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि…

Read More

– राज्य के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार लोगों की संख्या 81 हुई गुवाहाटी। असम पुलिस ने अब तक दुश्मन राष्ट्र का समर्थन करने वाले 81 लोगों को जेल भेजा दिया है। इसकी पुष्टि रविवार काे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि असम में “राष्ट्र-विरोधी” होने के आरोप में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से इस तरह की गिरफ्तारियों की कुल संख्या 81 हो गई। डॉ. सरमा ने पुष्टि की कि शोणितपुर पुलिस ने मो.दिलबर हुसैन और कामरूप…

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में 63 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया, जिन्हें पहले से अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को सुबह जारी आंकड़ों में बताया कि देश में एक्टिव कोविड केस की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है। बीते 24 घंटे में 363 नए संक्रमित मरीज सामने आए, जबकि 1818 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर…

Read More

वाशिंगटन/गाजा। गाजा संघर्ष के बीच चल रही संघर्षविराम वार्ताओं को लेकर अमेरिका ने हमास की प्रतिक्रिया को “पूरी तरह अस्वीकार्य” करार दिया है। अमेरिका के मध्यपूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने हमास के ताजा जवाब पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमास की प्रतिक्रिया हमें पीछे ले जाती है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।” विटकॉफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “हमास को उस रूपरेखा को स्वीकार करना चाहिए जिसे हमने आगे बढ़ाने के लिए प्रस्तावित किया है, ताकि इस सप्ताह से ही ‘प्रॉक्सिमिटी टॉक्स’ (परोक्ष वार्ता) शुरू की जा सके।” विटकॉफ ने यह भी कहा कि…

Read More

तेल अवीव/गाजा। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि बीते 13 मई को गाजा के दक्षिणी क्षेत्र खान यूनिस में किए गए एक बेहद सटीक हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ नेता मुहम्मद सिनवार मारे गए। इस हमले में 30 सेकंड में 50 से अधिक बम गिराए गए थे। आईडीएफ के अनुसार, यह हमला खान यूनिस स्थित यूरोपीय अस्पताल के नीचे फैले हमास के भूमिगत सुरंग नेटवर्क और कमांड सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था। हमले में सिनवार के अलावा राफा ब्रिगेड के कमांडर मुहम्मद शबाना और दक्षिण खान यूनिस बटालियन के कमांडर महदी क्वारा भी मारे…

Read More

– साप्ताहिक आधार पर 770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,320 रुपये से लेकर 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,210 रुपये से लेकर 89,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज…

Read More

रांची। बेड़ो थाना परिसर में शनिवार की रात पड़हा समाज के लोगों ने जमकर तोड़‌फोड़ की। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार राम ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया। डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन…

Read More

सरायकेला। गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह रोड नंबर 10-बी में रविवार सुबह एक युवक ने अपने घर की छत पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सबसे पहले परिवार के सदस्यों को हुई, जिन्होंने तुरंत गम्हरिया थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि भरत सिंह ने रविवार सुबह यह कदम उठाया। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।…

Read More