Author: shivam kumar

तेल अवीव। यमन से आज सुबह इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई। इजराइल ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है। इस दौरान राजधानी तेल अवीव, यरूशलम, यहूदिया और सामरिया में सायरन बजने शुरू हो गए। बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद समूचे मध्य इजराइल में काफी समय सन्नाटा पसरा रहा। द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की खबर के अनुसार, इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया। मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस ने कहा कि उसे अभी तक किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली…

Read More

काठमांडू। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर के रूप में डॉ. विश्व पौडेल की नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनके चयन में नेपाल राष्ट्र बैंक के नियुक्ति संबंधी अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनंतराज लुइटेल, प्रतिभा उप्रेती और विशाल थापा ने संयुक्त रूप से याचिका दायर की है। इस याचिका में दावा किया गया कि पौडेल की नियुक्ति में नेपाल राष्ट्र बैंक के नियुक्ति संबंधी सभी धाराओं का उल्लंघन किया गया है। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर की नियुक्ति संबंधी…

Read More

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने अनोखे और सांस्कृतिक अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। पहले दिन उन्होंने सफेद साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर भारतीय पारंपरिकता को गर्व से प्रस्तुत किया। लेकिन असली चर्चा का विषय बना उनका दूसरा दिन, जब उन्होंने एक शानदार गाउन पहना, जिस पर भगवद गीता का एक श्लोक उकेरा गया था। ऐश्वर्या की ड्रेस को लेकर चर्चाकान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन जब अपने शानदार अंदाज़ में पहुंचीं, तो अगले ही दिन उनके आउटफिट डिज़ाइनर गौरव गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की। इस…

Read More

काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स,…

Read More

सलमान खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ‘केसरी वीर’ फेम अभिनेता सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सूरज को टैग करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, “अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा।” सलमान के इस भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट पर सूरज पंचोली ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट करते हुए लिखा, “मैं आपसे प्यार करता हूं सर।” यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। ‘केसरी वीर’ के जरिए अभिनेता सूरज…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो गई जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। बीच-बीच में मुनाफा वसूली की कोशिश भी होती रही, इसके बावजूद शेयर बाजार की चाल लगातार तेज बनी रही। पहले एक घंटे कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से करीब 250 अंक टूट गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स…

Read More

पटना। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बीती रात दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। रेलमंत्री बिहार दौरे पर प्रदेश को सौगात भी देंगे। वैष्णव देररात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम पटना में हुआ। वैष्णव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ आज पटना से जमालपुर एमआर स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए हैं। वो वहां 11 बजे रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करेंगे। रेल मंत्रालय ने इस कारखाना के कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी रेल इंजन कारखाना जमालपुर को…

Read More

रांची। राज्य भर में हो रही प्री मानसून की बारिश से झारखंड मे वातावरण ठंडा हो गया है। राज्य का सबसे गर्म रहनेवाले जिला पलामू में तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुच गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। वही राजधनी रांची में भी तापमान गिरकर 30 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने 28 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ़्तार से तह हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस बार समय से पूर्व मॉनसून के दस्तक देने की…

Read More

रांची। जाति जनगणना के फॉर्म के सातवें काॅलम में जोड़ने की मांग को लेकर आयोजित 26 मई को आहुत धरना की सफलता को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। बैठक में ओबीसी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिलाष साहू, सेवा दल कांग्रेस अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष केदार पासवान, एनएसयूआई विनय ओरांव अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हुसैन खान शामिल थे । बैठक में केशव महतो कमलेश ने कहा कि आदिवासी अस्तित्व, अस्मिता और पहचान के लिए जातिगत जनगणना के फॉर्म के सातवें काॅलम को…

Read More

खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड की उड़ीकेल पंचायत के कसीरा ग्राम का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि धीरे-धीरे सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष कसीरा से चापी के बीच पुल निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वच्छ पेयजल, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। ग्रामीणों की प्रमुख चिंता पुल की कमी थी, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। विधायक ने कसीरा में लकड़ी के अस्थायी पुल का निरीक्षण किया और भरोसा दिया कि बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू…

Read More