Author: shivam kumar

रांची। रांची पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 113 ग्राम ब्राउन शुगर और चार लाख 50 हजार रुपये के साथ एक युवती सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवक सूरज कुमार और युवती सेजल खान को गिरफ्तार किया गया। जबकि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से विशाल मित्तल और आरिफ इकबाल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में कोतवाली…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से गुरुवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि अब उसका ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीधे युद्ध में भारत से नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को लड़ाई का हथियार बनाया है, लेकिन अब आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से बातचीत और व्यापार बंद रहेगा और सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके)…

Read More

फरीदाबाद। नगर में एक व्यक्ति को काेरोना संक्रमण होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।यह पीड़ित दिल्ली स्थित एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट करउसके परिवार के सभी सदस्यों के भी सैंपल लिए गए है। डॉक्टरों का कहना है कि वेरिएंट की जांच अभी जारी है। फरीदाबाद के सेहतपुर गांव का 28 वर्षीय युवक एक निजी कंपनी के जरिए दिल्ली स्थित एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी थी। इसके चलते उसे डॉक्टरी जांच के…

Read More

खूंटी। तोरपा कें विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड की डेहकेला पंचायत के रंजू, कोटलो, जोरको गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समस्याएं बहुत हैं, धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा। आप सभी के सहयोग से कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। आप सभी ने मुझे विजयी बनाया है हम सभी पूरे विधानसभा के लोग एक परिवार हैं। भले ही मुझे सुख में…

Read More

रांची। जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में चार्जशीटेड पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव कुमार उर्फ शिवेंद्र की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 मई निर्धारित की है। इस घोटाले में शामिल कई आरोपितों को सीबीआई कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली है, जबकि कुछ आरोपितों को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है।

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन अत्याधुनिक सुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं। गोविंदपुर रोड स्टेशन को 6.65 करोड़ रुपये, राजमहल स्टेशन को 7.03 करोड़ रुपये और शंकरपुर स्टेशन को 7.7 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। विशेष रूप से शंकरपुर स्टेशन को देवघर एम्स के निकटतम रेलवे कनेक्शन के रूप में तैयार किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं…

Read More

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सेपाहिजला जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पथरियादर बॉर्डर इलाके से एक बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए मधुपुर थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे काम की तलाश में दिल्ली जाने के इरादे से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आए थे। उनके अनुसार, कुछ बांग्लादेशी मानव तस्करों ने उन्हें भारत लाने में मदद की और पथरियादर इलाके में कांटेदार तार के नीचे बने एक पानी के कलभर्ट के…

Read More

विशेष दोनों नेताओं को साध कर दक्षिण के दुर्ग को साध सकती है भाजपा इस मौके का लाभ उठाने से पीछे नहीं हटेंगे भाजपा के रणनीतिकार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शांत पड़ी राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं। इसका पहला संकेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम द्वारा लिखे गये एक लेख के बाद मिला। चिदंबरम और शशि थरूर के स्टैंड से कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं, जबकि भाजपा के लिए बड़ा सियासी मौका नजदीक आता दिखाई दे…

Read More

वानखेड़े। आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी जीत के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ…

Read More

बिलबाओ। टोटनहैम हॉटस्पर ने बुधवार देर रात यूरोपा लीग 2024-25 के फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर 17 साल के खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया। ब्रेनेन जॉनसन के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत टोटनहैम ने यह मुकाबला जीता और साथ ही अगले सीजन की चैंपियंस लीग में भी अपनी जगह पक्की कर ली। 2008 के बाद पहला खिताब, 1984 के बाद पहली यूरोपीय जीत यह टोटनहैम का 2008 लीग कप के बाद पहला खिताब है और 1984 के बाद पहली यूरोपीय ट्रॉफी। खास बात यह रही कि इस सीजन में टोटनहैम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड…

Read More

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपित के पास से पाकिस्तानी करेंसी मिली है। इसके अलावा बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास 330 रुपये पाकिस्तानी करेंसी मिली। पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा दो अलग-अलग ऑपरेशनों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर सीमा के…

Read More