Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद शेयर बाजार की स्थिति में अधिक सुधार नहीं हो सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार हो गए। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ…

Read More

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल-गंगोत्री जा रहा एक हेलीकॉप्टर गुरुवार की सुबह उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में सभी मृतक श्रद्धालुओं और घायल की पहचान हो गयी है। मृतकों में तीन महाराष्ट्र के अलावा एक-एक गुजरात, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु हैं। जबकि आंध्र प्रदेश का एक श्रद्धालु घायल है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। हेलीकॉप्टर ने सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड के लिए…

Read More

देवघर। जिले के पालोजोरी ब्लॉक में महिला प्रमुख उषा किरण मरांडी के साथ पालोजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी आमिर हमजा द्वारा की गई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीडीओ द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने पालोजोरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीडीओ आमिर हमजा पर महिला प्रमुख उषा किरण मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड में चल रहे भ्रष्टाचार और मनमानी को लेकर जब वह बीडीओ के पास शिकायत करने गईं तो बीडीओ आमिर हमजा द्वारा यह कहकर कार्यालय से बाहर निकाल…

Read More

रांची। रांची के रिम्स में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गयी शर्मनाक हरकत के बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है और 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। पीजी छात्राओं ने बताया कि जब वे अस्पताल की तीसरी मंजिल से हॉस्टल की ओर जा रही थीं, तभी एक अजनबी व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी की। उस वक्त कॉरिडोर में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे आरोपी को आसानी हुई। रिम्स के निदेशक डॉ राज कुमार के निर्देश पर अपर चिकित्सा अधीक्षक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 10 में देर रात करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी कार सड़क किनारे…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खड़ियाडीह गांव में बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और किशोरी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुसूदन महतो की पत्नी बासंती महतो (60) और नगेंद्र महतो की पुत्री काकुली महतो (15) के रूप में हुई है। दोनों घर से बकरी चराने पास के खेत में गई थीं। शाम को मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक मवेशी की भी जान चली गई। काकुली…

Read More

पलामू। बिहार के बौद्ध गया में 4 से 7 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में द कराटे एकेडमी की खिलाड़ी काजल कुमारी ने भाग लेकर इतिहास रच दिया। फरी सोती खेलते हुए फाइनल राउंड में काजल ने महाराष्ट्र से 38 प्वाइंट से हराते हुए झारखंड राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता। गुरूवार को काजल ने कहा कि ये जीत मेरे माता पिता और गुरु के आशीर्वाद का श्रेय है। मैं पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहती थी। काजल के पिता ओम प्रकाश कुमार सीआरपीएफ के 183 बटालियन, पुलमावा में पोस्टेड है। अपनी बेटी…

Read More

रांची। जदयू विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान द्वारा किये गये आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया है। इससे भारतीय राजनीतिक नेतृत्व और तीनों सेनाओं की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आम जनता में साख बढ़ी है। भारत की जनता जो चाहती थी, उसे प्रधानमंत्री और हमारी सेनाओं ने करके दिखा दिया। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सबक है। अगर पाकिस्तान यूं ही बढ़-चढ़ कर बातें करता है तो भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए। हमले में जो जमीन हासिल हो, उसे वापस नहीं करना चाहिए। विधायक राय ने कहा कि इस हमले…

Read More

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में सेना की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व की बात। कैबिनेट की अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की ‘शौर्यगाथा’ करार दिया। उन्होंने कहा, “ये देश के लिए गर्व का पल है। भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। पूरी कैबिनेट सेना के इस अदम्य साहस को सलाम करती है।” पीएम मोदी ने ऑपरेशन की पूरी जानकारी कैबिनेट को दी और सेना की रणनीति, सफलता…

Read More

नई दिल्ली। पहलगाम का अमन चैन बिगाड़ने वाले दहशत गर्दों को भारत ने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि भारत के इस अटैक में 75 आतंकियों की मौत हुई है जबकि 55 दहशतगर्द घायल हो गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दी जानकारी हमलों के तुरंत बाद एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने…

Read More