16नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के पूरा होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग के बाद राष्ट्रपति से मिलने का फैसला किया। पीएम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां दोनों के बीच मुलाकात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सैन्य बलों की तरफ से अंजाम दिए गए स्ट्राइक की पूरी जानकारी दी। पीओके, पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर…
Author: shivam kumar
काठमांडू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल-भारत सीमा पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए सूक्ष्म निगरानी की जा रही है।सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय ने भारतीय सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट बनाए रखने के लिए बुधवार को एक विशेष परिपत्र जारी किया है। सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कमल गिरी ने बताया कि हाल ही में विकसित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र के सभी ब्रिगेड कमांडरों को विशेष निर्देश…
नई दिल्ली। भारत की ओर से आज पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद बढ़े सैन्य तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ओर से गहरी चिंता जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने आज कहा, “महासचिव को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार भारतीय सैन्य कार्रवाई को लेकर गहरी चिंता है। वे दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील करते हैं। दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच किसी सैन्य टकराव की जोखिम नहीं उठा सकती।” महासचिव ने दो दिन पहले पहलगाम आतंकी हमले पर भी प्रतिक्रिया दी थी।…
रांची। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद देशभर में भारतीय सेना की प्रसंशा हो रही है। झारखंड में भी इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सराहना की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बाबूलाल मरांडी ने कहा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई प्रारंभ कर दी है। भारतीय सेना अपने चिर परिचित अंदाज में अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन के घर में घुस…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारत की सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि “आतंकिस्तान की कमर तोड़ दी गई है और देश की बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है, जिसने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, वह अब पूरा हो चुका है। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि भारत अपने ऊपर हुए किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं…
काठमांडू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तानी सेना का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल पहुंचा है, जिसको लेकर सरकार की आलोचना हो रही है। पाकिस्तानी सेना के प्रतिनिधिमंडल को नेपाल का दौरा कराने पर सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के सांसदों ने तत्काल पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को वापस भेजने की मांग की है। स्वतंत्र सांसद डॉ. अमरेश सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति में 4 मई को कतर एयरवेज से पाकिस्तानी सेना के प्रतिनिधिमंडल को नेपाल क्यों बुलाया गया है? उन्होंने पूछा…
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत की पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर देश के राजनीतिक दलों ने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की सराहना की और केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन किया। सभी ने अलग-अलग बयानों में भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम को सलाम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के…
इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ की जमकर चर्चा हो रही है। एक मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘सिकंदर’, ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘ग्राउंड जीरो’ जैसी फिल्मों के मुकाबले फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला के बीच संवाद दर्शकों को काफी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 500 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर एक बार फिर एक लाख रुपये के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये से लेकर 99,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,750 रुपये से लेकर 90,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने निचले स्तर से काफी हद तक रिकवरी भी की, लेकिन इसके बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक दोबारा गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले क्षेत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,606.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी…
