नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाघ संरक्षण के क्षेत्र में भारत ने अपनी वैश्विक नेतृत्व की स्थिति को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि दुनिया के लगभग 75 प्रतिशत बाघ अब भारत में हैं और देश में उनकी संख्या बढ़कर 3,682 हो गई है। ये बाघ देशभर के 58 टाइगर रिजर्व में संरक्षित हैं। भूपेंद्र यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या देश के जंगलों की बेहतर स्थिति और वन्यजीव संरक्षण के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति और ज्ञान की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु ज्ञान, संस्कार और सदाचार के आलोक-स्तंभ हैं। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि सत्य, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बहाल करने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य राजमार्गों पर अवैध निर्माण, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और अनधिकृत पहुंच को हटाकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि एनएचएआई, पीआईयू राजकोट ने हाल ही में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान 693 किलोमीटर राजमार्ग का सर्वेक्षण कर 1,403 नोटिस जारी किए…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू बगीचा स्थित दामोदर नदी के पास मंगलवार की देर रात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान झंडा चौक, कुम्हार टोली निवासी सुमित अग्रवाल (पिता स्व. संतोष अग्रवाल) के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर अकरम राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह दामोदर नदी जाने वाले पीसीसी…
खूंटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत खूंटी जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। एसआइआर -2026 के अंतर्गत जिले में 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और प्रिंटिंग का कार्य किया गया। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों ( बीएलओ) की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया गया। साथ ही मतदान…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। साहू ने कहा कि गृहमंत्री से मिलकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में दी।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रकृति के संरक्षण और उसके सम्मान को मानवता के कल्याण का आधार बताते हुए मंगलवार को एक्स पर सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा मनुष्य को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने लिखा, “प्रकृति के संरक्षण और सम्मान में ही मानवता का कल्याण निहित है। हमारी परंपरा भी हमें इसी धर्मसम्मत आचरण की प्रेरणा देती है।” वह सुभाषितम् है, “लोकपालाश्च ते सर्वे वासवप्रमुखास्तथा। ऋतवः षट् च ते सर्वे मासाः संवत्सराः क्षपाः॥ दिनानि च मुहूर्ताश्च स्वस्ति कुर्वन्तु ते सदा। श्रुतिः स्मृतिश्च धर्मश्च पातु…
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई से जुड़े विधेयक पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की। सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार करने के बजाय केवल कानूनों में संशोधन कर रही है। ऐसे में विपक्ष छात्रों की मांगों और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के पक्ष में खड़ा रहेगा। लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को नए कानून लाने के बजाय परीक्षा प्रणाली की कमजोरियों को दूर करना चाहिए।…
धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान, उनके भाई हरेंद्र चौहान, कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह, डीके सिंह, अकाउंटेंट रितेश शर्मा और चार्टर्ड अकाउंटेंट डीएन सिन्हा एंड कंपनी सहित कई लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। छापेमारी के दौरान एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह के आवास पर ईडी अधिकारियों को अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि परिवार…
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 105 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने 23 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया। स्वीकृत राशि का उपयोग नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में शहरी परिवहन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा। सरकार ने इस राशि को तीन अलग-अलग प्रक्षेत्रों में आवंटित किया है। ओएसपी (OSP) प्रक्षेत्र के तहत 25 शहरी निकायों को 43 करोड़ 65 लाख 90 हजार रुपये दिए गए…
रांची। झारखंड सरकार ने रांची स्मार्ट सिटी के विकास और रखरखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के वास्ते 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा 23 जुलाई को जारी आदेश के तहत यह राशि टीएसपी प्रक्षेत्र के निर्धारित 60 करोड़ रुपये के बजट से प्रदान की गई है। इस फंड का उपयोग मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा, जिसमें बुनियादी ढांचे के भुगतान के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना शामिल है। स्वीकृत राशि में से सबसे बड़ा हिस्सा, यानी…
