Author: shivam kumar

धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान, उनके भाई हरेंद्र चौहान, कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह, डीके सिंह, अकाउंटेंट रितेश शर्मा और चार्टर्ड अकाउंटेंट डीएन सिन्हा एंड कंपनी सहित कई लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। छापेमारी के दौरान एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह के आवास पर ईडी अधिकारियों को अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि परिवार…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 105 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने 23 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया। स्वीकृत राशि का उपयोग नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में शहरी परिवहन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा। सरकार ने इस राशि को तीन अलग-अलग प्रक्षेत्रों में आवंटित किया है। ओएसपी (OSP) प्रक्षेत्र के तहत 25 शहरी निकायों को 43 करोड़ 65 लाख 90 हजार रुपये दिए गए…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने रांची स्मार्ट सिटी के विकास और रखरखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के वास्ते 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा 23 जुलाई को जारी आदेश के तहत यह राशि टीएसपी प्रक्षेत्र के निर्धारित 60 करोड़ रुपये के बजट से प्रदान की गई है। इस फंड का उपयोग मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा, जिसमें बुनियादी ढांचे के भुगतान के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना शामिल है। स्वीकृत राशि में से सबसे बड़ा हिस्सा, यानी…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस को माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘नवजीवन-II’ के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 16 सक्रिय नक्सलियों ने मंगलवार को झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के विभिन्न स्तरों के कमांडर और दस्ता सदस्य शामिल हैं। उन्होंने पुलिस को 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस भी सौंपे। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने बताया कि झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के गुवा, सारंडा, बड़ाजामदा, किरीबुरू और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जबकि कई निचले इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से सड़क संपर्क बाधित हो गया है और लोगों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। गुवा के बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप कारो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी पर बने पुल के…

Read More

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में तबाही का असर अब भी साफ दिखाई दे रहा है। बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जबकि घरों, सड़कों और स्कूलों में जमा मिट्टी और गाद लोगों के लिए नई परेशानी बन गई है। प्रभावित इलाकों में जनजीवन को सामान्य करने की चुनौती लगातार बनी हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से 26 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस साल बाढ़…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार पर चीन के दबाव का स्पष्ट असर देखने को मिला है, जिसके चलते काठमांडू में आयोजित होने वाले तिब्बत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दलाई लामा की निर्वासित सरकार अपने आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं भेजेगी। भारत के हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीए) ने 23 से 29 अगस्त तक काठमांडू में होने वाले ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर तिब्बतन स्टडीज’ के 17वें सम्मेलन में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इस सम्मेलन में सीटीए के थिंक टैंक ‘तिब्बत नीति संस्थान’ (टीपीआई) से पांच प्रतिनिधियों के जाने की तैयारी थी, जिनका नेतृत्व निदेशक दावा छिरिंग करने वाले…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिसके चलते देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,920 रुपये से 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,840 रुपये से 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही, चांदी के भाव में भी सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है और यह दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। प्रमुख महानगरों और शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,070…

Read More

कोडरमा। झुमरीतिलैया स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की मौत के बाद रविवार रात अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन देने तथा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह निवासी आकाश पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आकाश हाल ही में सूरत से अपने…

Read More

कोडरमा। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में गिट्टी लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना झुमरी तालाब के समीप हुई, जहां बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मेघातरी में हुए हादसे में मृतक चालक की पहचान नवादा (बिहार)…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और सकारात्मक निवेश माहौल के कारण शुरुआती घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में अच्छी तेजी देखने को मिली। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली के चलते हल्की बिकवाली भी हुई, लेकिन बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। सुबह 10:15 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 581.48 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,641.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 164.15 अंक यानी 0.69…

Read More