रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री की स्वीडन और स्पेन यात्रा को व्यक्तिगत पर्यटन के लिहाज से बेहद सफल लेकिन निवेश के लिहाज से पूर्णत असफल यात्रा बताया। कहा कि मुख्यमंत्री जी यूरोप के दो सबसे दर्शनीय देश का पर्यटन के लिहाज से सफल भ्रमण करके लौट आए हैं। मुख्यमंत्री की जो पहली तस्वीर भी आई थी, वह एक ‘ बैकपैकर’ की भूमिका में थी जिसमें मुख्यमंत्री बैग टांगे दूतावास के अधिकारी से गुलदस्ता ले रहे थे।मुख्यमंत्री अपने कैमरे से दर्शनीय स्थलों के…
Author: shivam kumar
प्रस्तावित परिसीमन को जनगणना तक के लिए टाल दिया जाना चाहिए जनजातियों को अलग से सरना धर्म कोड दिया जाना चाहिए सरकार जनदबाव में आकर यह फैसला करने के लिए बाध्य हुई रांची। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले का झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्वागत किया है। बुधवार को नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस ब्रीफिंग के बाद सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह प्रतिक्रिया दी। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसे विपक्ष की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना कराने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी टाइम लाइन भी बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना का जो भी मॉडल हो, वह जनोन्मुखी होना चाहिए। तेलंगाना सरकार के जातिगत जनगणना मॉडल को बेहतरीन बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो वहां की कांग्रेस सरकार इस मामले में केंद्र सरकार की मदद करेगी। राहुल गांधी ने आज शाम यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि जातिगत जनगणना कांग्रेस का मुद्दा…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संविधान बचाने की बात करने आ रहे हैं, तो क्या सबसे पहले आते ही वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग करेंगे? क्योंकि ऐसे संविधान विरोधी व्यक्ति के साथ गठबंधन में बने रहना और उसी समय संविधान बचाओ रैली करना तो दोहरे चरित्र की परिभाषा ही है। उन्होंने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि जैसे-जैसे नेशनल हेराल्ड केस की परतें खुलती…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जाति जनगणना करवाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वंचित वर्गों को उनका वास्तविक अधिकार दिलाने में सहायक होगा और देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करेगा। वंचित वर्गों के लिए आशा की किरण अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह फैसला दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है, जिनकी दशकों से उपेक्षा होती रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे…
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को यह फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जातियों की गणना जनगणना (Caste Census In India) में होगी। सरकार ने जानकारी दी कि अगली जनगणना में जातियों की भी गणना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा जातियों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियों के…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन 10 दिन के विदेश दौरे के बाद राजधानी रांची लौट गये हैं। बता दें कि झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन के दौरे पर था। यह दौरा झारखंड में माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो प्रोसेसिंग, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को मॉस्को में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये जानकारी दी है। वह रूस में विक्ट्री डे परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। पहलगाम हमले के बाद रद हुआ ये दौरा माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद…
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीमों ने बुधवार को एक बार फिर से अंसल प्रॉपर्टीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (अंसल ग्रुप) के कार्यालयों पर छापेमारी की। सुबह दस बजे के बाद इडी की टीमों ने लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा एवं नई दिल्ली में सात स्थानों पर छापा मारकर फंड डायवर्जन मामले में आवश्यक दस्तावेजों को जब्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खरीददारों (बायर्स) को लूटने वाले अंसल ग्रुप के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद से इडी के अधिकारियों ने तीसरी बार छापेमारी करते हुए फंड डायवर्जन की जांच पड़ताल की है। यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) की जांच…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। बुधवार अक्षय तृतीया तिथि पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित श्रीगणेश मन्दिर पर पूजा अर्चना के साथ शिखर कलश और ध्वज दंड स्थापित किया गया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय ने पूजन किया। इस अवसर पर ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रबंधक गोपाल राव सहित निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुंबई। नवी मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो पुलिसकर्मियों, एक कस्टम अधिकारी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 73 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बुधवार को बताया कि 14 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने आशीष गवरे (22) और…
