Author: shivam kumar

रांची। झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 09 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और उन पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक के एजेंडे में विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रशासनिक…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन (लोक भवन) में ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026’ के लिए चयनित राज्य के प्रतिभावान युवाओं से संवाद किया। इस गौरवशाली अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे केवल एक खिलाड़ी या कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध संस्कृति, अद्वितीय प्रतिभा और आत्मविश्वास के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय मंच पर जा रहे हैं। अनुशासन और परिश्रम की सराहना राज्यपाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों की कड़ी चयन प्रक्रिया को पार कर यहां तक पहुंचना आपकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर…

Read More

रांची। झारखंड भाषायी विविधता का जीवंत उदाहरण है। राज्य में पांच जनजातीय और चार क्षेत्रीय भाषाएं हैं और 24 जिलों को किसी एक भाषा में नहीं पिरोया जा सकता। बहुभाषी शिक्षा ही झारखंड की सांस्कृतिक पहचान, समावेशिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। यह बातें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने होटल चाणक्या बीएनआर, में बुधवार को आयोजित बहुभाषी शिक्षा पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मातृभाषा आधारित शिक्षा के वैज्ञानिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षिका होती है, इसी कारण मदर टंग…

Read More

लोहरदगा/रांची। कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के स्पैन संख्या-5 में दरार मिलने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए हैं। रेलवे ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन को मार्च तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची-सासाराम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें अब अगले दो महीनों तक लोहरदगा होकर नहीं चलेंगी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के मार्ग में बड़ा बदलाव किया है। बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रांची-सासाराम एक्सप्रेस 8 जनवरी से लोहरदगा के…

Read More

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): झारखंड के मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार तड़के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आजाद नगर नंबर-2 इलाके में कार्रवाई करते हुए एक कार से पांच गौवंश बरामद किए। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर (JH05CC 1300) का इस्तेमाल किया था, ताकि वे आसानी से पुलिस की नजरों से बच सकें। अमानवीय तरीके से कार में भरे थे मवेशी पुलिस ने जब संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों…

Read More

पटना। पटना उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू पटना उच्च न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। शपथग्रहण के बाद न्यायमूर्ति साहू ने औपचारिक रूप से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी.बी. बजंथ्री के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी ग्रहण की। इससे पहले पटना उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सुधीर सिंह कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व निभा रहे थे। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडिया के चेयरपर्सन ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को निर्वाचन सदन दिल्ली में जर्मनी के भारत में राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन से मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रियाओं और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक साेशल मीडिया हैंडल से साझा की गई तस्वीरों में दोनों नेता हाथ मिलाते और चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Read More

कोलकाता। उड़ान के दौरान एक विदेशी यात्री के अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ जाने के बाद विमान को बुधवार दोपहर आपात स्थिति में कोलकाता उतारना पड़ा। जर्मन नागरिक लुडविग मैनफ्रेड बुहलर (66) को फिलहाल महानगर के ईएम बाइपास इलाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सिवियर ब्रेन हेमरेज हुआ है और तत्काल ऑपरेशन की जरूरत बताई गई है। घटना मंगलवार रात की है। वियतनाम एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान 276 यात्रियों को लेकर फ्रैंकफर्ट से हनोई जा रही थी। इसी फ्लाइट में लुडविग मैनफ्रेड बुहलर अकेले यात्रा कर रहे थे। उड़ान…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को जीवन के चार अहम मूल्यों का महत्व बताया है। उन्होंने कहा कि इंसान का असली सौंदर्य कपड़ों या शक्ल से नहीं, बल्कि गुणों से चमकता है। परिवार की इज्जत नाम या खानदान से नहीं, बल्कि अच्छे स्वभाव और सही आचरण से बनती है। पढ़ाई-लिखाई तभी काम की है, जब वह सफलता तक पहुंचाए और पैसा तभी सार्थक है, जब उसका इस्तेमाल समझदारी और जिम्मेदारी से किया जाए। प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संस्कृत का एक सुभाषित साझा कियाा: गुणो भूषयते रूपं शीलं भूषयते कुलम्। सिद्धिर्भूषयते विद्यां भोगो भूषयते…

Read More

तेहरान। ईरान में महंगाई और शासन के खिलाफ शुरू हुआ जन-आक्रोश अब एक बड़े विद्रोह का रूप ले चुका है। अशांति के दसवें दिन तक विरोध प्रदर्शनों की आग देश के 92 शहरों तक फैल गई है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ हुई हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम 34 प्रदर्शनकारियों और 2 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 36 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में 4 किशोर भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। खामेनेई के गढ़ में भी विरोध के स्वर ईरान के पवित्र शहर कोम से लेकर तेहरान के ग्रैंड…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउस रिपब्लिकन सांसदों के वार्षिक रिट्रीट को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और वेनेजुएला में हुई हालिया सैन्य कार्रवाई को “अद्भुत” और “रणनीतिक रूप से शानदार” करार दिया। करीब डेढ़ घंटे लंबे भाषण में ट्रंप ने विदेश नीति, घरेलू राजनीति, आगामी मध्यावधि चुनाव और स्वास्थ्य सेवा जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। अपने संबोधन की शुरुआत में ट्रंप ने कहा कि उनका राष्ट्रपति कार्यकाल ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। उन्होंने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में अमेरिका…

Read More