Author: shivam kumar

-एंटी-पेपर लीक बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखे टकराव के आसार नई दिल्ली। सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार आज लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ यानी एंटी-पेपर लीक बिल पेश करेगी, जिसमें धांधली और पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए बेहद कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं। इस विधेयक के पेश होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन करार देते हुए सभी राजनीतिक दलों से हंगामे की बजाय सदन की चर्चा में…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच वैश्विक बाजारों से भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों का रुख उत्साहजनक रहा, जबकि बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिश्रित प्रदर्शन दर्ज किया गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ 7,411.98 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,975.82 अंक पर बंद हुआ।…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी सैन्य तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। दोनों देशों के बीच हमलों में कमी आने से निवेशकों की चिंताएं घटी हैं, जिसका सीधा असर ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमतों पर देखने को मिला। मंगलवार के कारोबार में दोनों प्रमुख बेंचमार्क सात प्रतिशत से अधिक तक टूट गए। पिछले करीब दो सप्ताह तक दोनों देशों के बीच लगातार सैन्य कार्रवाई जारी रहने के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल…

Read More

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उप्र में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला। वहां (उप्र)में एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते मेरे लिए ये विशेष गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश-भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब समाज इस…

Read More

रांची। जुलाई के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए देश को संबोधित किया, जिसे रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, गणेश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता संदीप वर्मा, शोभा यादव, अशोक बड़ाइक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा नेताओं ने इसके संदेश को बेहद प्रेरणादायक बताया। प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक मंच न…

Read More

रांची। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप-2026 के उद्घाटन को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और उसके आसपास दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस बल की भी बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 135वें डूरंड कप के उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले से पहले स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर दर्शकों की अनिवार्य सुरक्षा जांच की…

Read More

जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चर्चित चक्रधरपुर मानव तस्करी मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए तीन और नए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ ही इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों में सांगाजाटा निवासी बुधराम गोप, गुड़ासाई निवासी दुर्योधन कुमार उर्फ बिरजू तथा…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में शनिवार देर रात अपराधियों ने कोयला ढुलाई को निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। मिली जानकारी के अनुसार, तेरह माईल से करीब 200 मीटर आगे घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मौके पर मौजूद चालकों और पुलिस के अनुसार, इस हमले में करीब सात राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग के बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए और दहशत फैलाते…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डेबरासाही गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय दशमाती हेंब्रम और 35 वर्षीय सुकुरमनी हेंब्रम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दोनों महिलाएं अपने घर के बरामदे में बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से…

Read More

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर जश्न और उत्साह का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और नाचते-गाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। वहां मौजूद छात्रों का कहना है कि उन्होंने आखिरकार यह कर दिखाया है और सरकार द्वारा जिम्मेदारी लिया जाना एक बेहद सकारात्मक कदम है। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर सरकार ने अपनी जवाबदेही तय की है और छात्र अपनी सभी मांगें पूरी होने के बाद ही यह प्रदर्शन समाप्त कर अपने घर लौटेंगे। छात्रों का मानना है कि यह सफलता जवाबदेही तय करने का…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में धर्मतला के डोरिना क्रॉसिंग पर शुक्रवार को यूनाइटेड कॉकरोच मार्च के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोलकाता पुलिस ने कुल सात प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें छह प्राथमिकी मीडिया कर्मियों की शिकायतों के आधार पर और एक स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज की गई है। शनिवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अब तक 70 उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में समुदाय विशेष के कुख्यात…

Read More