रांची। झारखंड के सभी जिलों में मई महीने के दूसरे हफ्ते में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। इसका असर राज्य के आम जनजीवन पर भी पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि मई माह के दूसरे हफ्ते में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दो-तीन मई तक काल बैसाखी का प्रभाव रहेगा। इससे बारिश और वज्रपात होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि जब-जब बंगाल की खाड़ी से नमी झारखंड में प्रवेश करेगी उसके प्रभाव से काल बैसाखी के चलते गर्जन वज्रपात और हल्की बारिश होगी। इससे…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ तमाम दलों के नेता मौजूद हैं। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में एक जनसभा के दौरान कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है उससे पूरा देश व्यथित है। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये हमला सिर्फ…
-पाकिस्तान में रह रहे भारतीय भी लौटें स्वदेश नई दिल्ली। भारत ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद आज कहा कि देश में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक ही वैध रहेगा। यहां मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अब जल्द से जल्द भारत छोड़ देना चाहिए। वहीं पाकिस्तान में रह रहे भारतीयों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने एक निर्णय का विरोध करने वाले ऊर्जा राज्य मंत्री पूर्ण बहादुर तमांग को पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही हाल ही में शिक्षा मंत्री विद्या भट्टराई के इस्तीफे को मंजूर करते हुए उनके स्थान पर रघुजी पंत को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन से तमांग को पदमुक्त किए जाने की जानकारी गुरुवार को दी गई है। प्रधानमंत्री ओली ने बुधवार देर शाम ऊर्जा राज्य मंत्री पूर्ण बहादुर तमांग को पद से बर्खास्त करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की थी। ऊर्जा राज्य मंत्री पूर्ण बहादुर तमांग प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में बुधवार 23 अप्रैल को यह फैसला लिया गया है। इस तरह भारत में राजनयिक स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शामिल हुए। भारत ने पहले भी सिंधु जल संधि…
साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह रही कि इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म से दर्शकों और निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही। अब रिलीज के 14वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई मानी जा रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘जाट’ ने अपने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को…
अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ के तीसरे भाग ‘मर्दानी-3’ के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर रानी पुलिस की वर्दी में एक सशक्त और बेखौफ अफसर के रूप में नजर आएंगी। इस बार फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। अब फिल्म में जानकी बोदीवाला एंट्री हो चुकी है। साथ ही उनके किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी मुखर्जी…
रांची: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को लेकर एक बयान दिया था, जिसके लिए उनके खिलाफ अवमानना का मामला चल रहा हैं। इस बार उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे देशभर में हलचल मचा दी हैं.। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा ““अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ” आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरुरत पड़े”। उनके इस पोस्ट के…
रांची। राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर गुरुवार को हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि जब झारखंड में लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है उसे अब तक क्यों पूरा नहीं किया गया। लैंड सर्वे समय से पूरा होने से आम लोगों की जमीन सहित सरकार के जमीन की सुरक्षा संभव होगी। झारखंड में 1975 से भूमि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हुआ था जो आज 50 साल हो जाने के…
विशेष नकली आभामंडल ने चीखकर कह दिया, कश्मीर हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों ने धर्म पूछ हिंदुओं के सिर में मारी गोली पैंट खुलवाकर चेक कर रहे थे प्राइवेट पार्ट, बोले, कलमा पढ़ो, नहीं पढ़ सके तो उड़ा दिया पत्नियों को कहा, जाकर मोदी को बोल दो, हमने तुम्हारे पतियों को मार दिया सिसकता मासूम अपने मृत पिता को ढूंढ़ रहा था, उसके आंसू देख कलेजा कांप गया पूरी तरह फेल रहा भारत सरकार का तंत्र, बिना सुरक्षा कैसे भारी मात्रा में पर्यटकों को एक स्थान पर जाने दिया एलओसी से 400 किलोमीटर दूर कैसे जंगलों…
