Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने इस साल बैसाखी त्योहार के लिए 6,500 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किए हैं। भारतीय सिख तीर्थयात्री 10 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, तीर्थयात्रा पाकिस्तान के प्रभारी साद अहमद वराइच ने कहा कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने 2025 के बैसाखी त्योहार के अवसर पर भारतीय तीर्थयात्रियों को 6,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं। इससे धार्मिक सद्भाव और आपस में भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वीजा…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने वेनेजुएला के निर्वासन पर निचली अदालत के रोक के फैसले को पलट दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ट्रंप प्रशासन युद्धकालीन शक्तियों के आधार पर वेनेजुएला के प्रवासियों को निर्वासित करना जारी रख सकता है। शीर्ष अदालत ने निचली अदालत के फैसले पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी। द गार्जियन इंटरनेशनल अखबार की खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कथित आपराधिक गिरोह के सदस्यों को वेनेजुएला निर्वासित करने के लिए 1798 के कानून (एलियन एनिमीज एक्ट-1798) का उपयोग करना जारी रख सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

Read More

अजय देवगन को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अजय देवगन एक बार फिर धाकड़ अंदाज़ में वापसी करने को तैयार हैं और इस बार वह ‘रेड-2’ के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड सीक्वल्स में से एक मानी जा रही है। लंबे इंतज़ार के बाद अब ‘रेड-2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अजय एक बार फिर अपने सख्त और ईमानदार ऑफिसर के रूप में…

Read More

नई दिल्ली। कॉरपोरेट और एजुकेशन सेक्टर के लिए ई-लर्निंग कंटेंट तैयार करने वाली कंपनी इंफोनेटिव सॉल्यूशंस ने मंगलवार को आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। कंपनी के शेयर आज बड़ी गिरावट के साथ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए। कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव के कारण थोड़ी ही देर में कंपनी के शेयर लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 79 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 63.20 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव…

Read More

नई दिल्ली। पेपर कप-प्लेट बनाने वाली कंपनी स्पिनैरू कॉमर्शियल लिमिटेड की आज शेयर बाजार में प्रीमियम भाव पर लिस्टिंग हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 51 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 3.63 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 52.85 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर 55 रुपये के भाव तक चढ़ गए। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इनके भाव में गिरावट आ गई। दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद कंपनी के शेयर 52.70…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज भी गिरावट का रुख बना हुआ है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 90,370 रुपये से लेकर 90,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,840 रुपये से लेकर 82,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही…

Read More

नई दिल्ली। चौबीस घंटे पहले जबरदस्त गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे में बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट नजर आने लगी। इस गिरावट के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक करीब 1 प्रतिशत की मजबूती दिखा रहे थे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.99 प्रतिशत और निफ्टी 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को वैश्विक स्तर पर आए बिकवाली के तूफान के आज थमने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान रिकवरी होती नजर आई। डाउ जॉन्स निचले स्तर से करीब 1,250 अंक सुधर कर बंद…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2019 से 2024 के बीच 160 करोड़ की लागत से किये गये कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि ऑडिट रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भी चारा घोटाले की तरह विभिन्न कोषागार से अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है। राज्य सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराये, ताकि दोषियों को सजा दिलायी जा सके। जनता के पैसों से…

Read More

रांची। दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड आ रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम का 11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक झारखंड राज्य में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसकी तैयारी को लेकर झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक होगी। इस बैठक में रांची जिले के डीसी-एसएसपी और रामगढ़ जिले के डीसी-एसपी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग के टीम रांची के अलावा रामगढ़ जिले में भी भ्रमण को जायेगी। इस दौरान सुरक्षा समेत अन्य मामले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।

Read More

झारखंड से 30 हजार से अधिक निवेशकों ने 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है रांची। झारखंड पुलिस सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी करायेगी। जानकारी के मुताबिक डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय, रांची में सोमवार को सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ सीआइडी में दर्ज मामले की रिव्यू मीटिंग करते हुए यह निर्णय लिया है। सहारा इंडिया में झारखंड से 30 हजार से अधिक निवेशकों ने 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। दूसरी तरफ झारखंड में निवेशकों का पैसा कहां-कहां निवेश किया गया है, इसकी जांच के लिए जांच आयोग का…

Read More