पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने आज सदाकत आश्रम में पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए बताया कि राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयाेजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में भाग लेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लाेगाें काे कांग्रेस के साथ आने का आग्रह किया जायेगा। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राहुल…
Author: shivam kumar
नवादा। जिले के रजौली थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ रजौली पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस की ओर से शराब तस्करी,बिक्री व निर्माण की सूचना पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने धमनी पंचायत के बुढ़ियासाख के जंगल में शुक्रवार को एक हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को एसआइ पवन कुमार एएसआइ जय शंकर पाण्डेय ने नष्ट किया है। साथ ही शराब बनाने वाले कई उपक्रम को पुलिस ने जप्त किया है। जावा महुआ घोल को नष्ट करने के दौरान में पुलिस में 10 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया है। प्रभारी…
अररिया। जिले में रानीगंज के खरहट पंचायत के गीतवास वार्ड संख्या-11 में बीती रात जमीनी विवाद में घर में घुसकर विधवा महिला की हत्या कर दी गई। मृतका स्व.गिरनंद मंडल की पत्नी शशिकला देवी है। वहीं बचाने के लिए आए घर के दो सदस्य को भी घायल कर दिया गया। सूचना के बाद देर रात रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर राज्य की कानून व्यवस्था और बालू के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। रांची में हत्याओं पर हेमंत सरकार पर हमला बाबूलाल मरांडी ने रांची में बीते दो दिनों में दो नृशंस हत्याओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। मरांडी का कहना था कि जब राजधानी रांची में हत्याएं हो रही थीं, तब मुख्यमंत्री रमजान की इफ्तार पार्टी और ईद की बधाइयों…
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास स्थित विशाल फुटवियर दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भुपल साहू की हत्या के विरोध में शुक्रवार को झिरी चौक के पास सड़क जाम कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस-बली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम हटाने का प्रयास किया। आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग…
नई दिल्ली। भारतीय सेना की फ्लेउर-डी-लिस ब्रिगेड ने अपनी तरह की पहली परियोजना में, प्रभाव-आधारित हमलों के लिए डिजाइन किए गए कामिकेज़-शैली के एंटी-टैंक हथियारों से लैस एक एफपीवी ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। भारतीय सेना ने ड्रोन परीक्षण का एक वीडियो भी साझा किया है और एक बयान भी जारी किया है जिसमें सामरिक ड्रोन युद्ध में हासिल की गई इस अभूतपूर्व उपलब्धि के बारे में बताया गया है। भारतीय सेना की फ्लेउर-डी-लिस ब्रिगेड ने एफपीवी ड्रोन का सफल परीक्षण किया भारतीय सेना के अनुसार, फ्लेर-डी-लिस ब्रिगेड ने एक एफ.पी.वी. ड्रोन को सफलतापूर्वक डिजाइन, परीक्षण और सत्यापन करके…
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है। राणा सांगा पर दिए गए बयान काे लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने मांग की कि जब तक रामजी सुमन और विपक्ष के नेता खड़गे मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हंगामा को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शुक्रवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में सपा सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा देने की…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर गेस्ट हाउस कांड को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसका पश्चाताप भी जरूर करना चाहिए। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि आगरा की घटना के साथ-साथ सपा मुखिया को इनकी सरकार में 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाऊसकांड में इनकी पार्टी के लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कराया था। इनको जरूर याद कर लेना चाहिए तथा इसका पश्चताप भी जरूर करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि आगरा घटना की आड़ में अब…
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज सुबह एक कपड़ा फैक्टरी का बॉयलर फट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। यह कपड़ा फैक्टरी भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी में है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। पीड़ितों के परिजनों ने फैक्टरी का बाहर हंगामा किया है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिए। प्रशासन ने स्थिति…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आयातित कारों और पुर्जों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक कार उद्योग में हलचल है। इससे कल एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाजार डगमगा गए। कई वाहन निर्माता कंपनियों के शेयरों की कीमतें गिर गईं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ट्रंप की घोषणा के बाद यूरोपीय संघ और कनाडा जवाबी कार्रवाई के लिए एक साथ आ गए हैं। जवाबी उपायों की चर्चा ने दुनिया भर में व्यापार युद्ध की संभावना को बढ़ा दिया है।अमेरिका को निर्यात की जाने वाली सभी कारों और कुछ ऑटो पार्ट्स पर…
गाजा पट्टी। मध्य गाजा के एक व्यस्त बाजार पर इजराइली सुरक्षा बलों के ताजा हमले में सात फिलिस्तीनी मारे गए। पिछले 24 घंटों में युद्धग्रस्त क्षेत्र में हमलों में 40 से अधिक लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम ने चेतावनी दी है कि गाजा में हजारों फिलिस्तीनियों के सामने खाद्यान का संकट पैदा हो गया है। फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) का कहना है कि तीन सप्ताह से अधिक समय से कोई सहायता एन्क्लेव में नहीं पहुंची है। अल जजीरा की खबर में यह जानकारी दी गई है। खबर के…
