इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटे में 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, केपी के तीन जिलों मीर अली, मीरान शाह और डीआई खान में सुरक्षा बलों का चार जगहों पर सीधा सामना हुआ। सुरक्षा बलों ने बिना कोई नुकसान के आतंकियों को मार गिराया। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, आईएसपीआर ने जारी बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना पर आधारित अभियान में पांच आतंकवादियों को गोलियों…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन मजबूती नजर आ रही है। हालांकि चांदी के भाव में आज 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,850 रुपये से लेकर 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,360 रुपये से लेकर 82,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से मामूली तेजी का रुख भी बना, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक के कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में ऑटो सेक्टर के शेयरों ने जोरदार दबाव की स्थिति बना दी, जिसकी वजह…
रांची। पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम की है। वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक व्यवसायी का काफी खून बह चुका था।…
म्यांमार, थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, भारत तक कांपी धरती, भारी तबाही की आशंका बैंकॉक/नेपीडॉ। म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही मचने की आशंका है। थाईलैंड से खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं। एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आ रही है। बताया गया है कि भूकंप म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके झटके भारत की राजधानी नई दिल्ली तक महसूस किए गए। सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार, भूकंप के बाद बैंकॉक की सड़कों पर मध्य म्यांमार में आए…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के समर्थकों के समर्थन में होने वाले शक्ति प्रदर्शन के दौरान टकराव की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। इस शक्ति प्रदर्शन को नेपाल में राजशाही की वापसी के लिए चल रही मुहिम का बड़ा कदम माना जा रहा है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, नवराज सुवेदी का संयुक्त मोर्चा, अभियान के बड़े नेता दुर्गा प्रसाई, विश्व हिन्दू महासंघ, शिवसेना नेपाल आदि ने समर्थकों से काठमांडू पहुंचकर पूर्व राजा के पक्ष में खड़े होने का आह्वान किया है। आज के शक्ति प्रदर्शन के कमांडर दुर्गा प्रसाई हैं। दुर्गा…
खूंटी। जिले के प्रसिद्ध रिमिक्स वाटरफॉल में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गयी। दोनों भाई अपने आठ दोस्तों के साथ रिमिक्स फॉल घूमने गये थे। इसी दौरान नहाने के लिए वे झरने के पास चले गये जहां तेज बहाव के कारण वे डूब गये। दोनों मृतकों की पहचान 16 वर्षीय शुभम कुमार सिंह और 13 वर्षीय राज कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे और रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले थे। उनके पिता संजय कुमार सिंह रांची में एक अखबार में काम करते हैं। रिमिक्स फॉल मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित दशम वाटरफॉल…
रांची। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भावनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने शुक्रवार को भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति, कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य दिवंगत अनिल महतो टाइगर के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। मौके पर सभी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और पार्टी अनिल महतो टाइगर के हत्यारे को कड़ी सजा दिला कर रहेगी।
रांची। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती देने और जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने के लिए विशेष सहायक पुलिस (सैप) की दो बटालियनों का गठन किया गया है। इनमें से एक बटालियन रांची के टाटीसिलवे में और दूसरी जमशेदपुर के हलुदबनी में स्थित है। इन दोनों बटालियनों में भारतीय सेना से भूतपूर्व सैनिकों जैसे सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई…
रांची। एक अप्रैल से रांची से खुलने वाली दो ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू अब हटिया से दोपहर 1:10 बजे खुलेगी, जबकि नुआगांव से झारसुगुड़ा के बीच इसकी समय सारिणी पूर्ववत रहेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू (वाया मुरी) अब टाटानगर से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी। चांडिल से बरकाकाना के बीच इसका समय पूर्ववत रहेगा।
