रांची। झारखंड के कई इलाकों में 29 मार्च से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। तापमान में कमी का कारण दिन में चलनेवाली 30 से 40 किमी की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़कर 40 या उससे पार कर गया है। पूर्वी सिंहभूम का बहरागोड़ा, पलामू और पलामू में तापमान मार्च माह में ही 40 डिग्री पहुंच गया है, जबकि गढ़वा और देवघर में तापमान 40 डिग्री के करीब है। हालांकि राजधानी में अभी भीषण गर्मी शुरू…
Author: shivam kumar
धनबाद। धनबाद में आज एक बड़ी कार्रवाई के तहत सेंट्रल जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने जाने-माने कोयला व्यवसायी अनिल गोयल के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मटकुरिया स्थित उनके आवास, हार्डकॉक प्लांट और डिपो में अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में CRPF का भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने अभी तक छापेमारी के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह टैक्स चोरी और अनियमितताओं से जुड़ी जांच का…
लातेहार। महुआडांड़ प्रखंड और लातेहार जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम विष्णु नगेसिया और युवा नेता शशि पन्ना ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। युवा नेता शशि पन्ना ने सीएम को लातेहार जिले में हो रहे भूमि संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। साथ ही पिछले RS सर्वे में त्रुटियों की जानकारी दी। शशि पन्ना ने सीएम का ध्यानाकृष्ट किया कि वर्ष 2019 में ही लातेहार जिला में भूमि…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मतुआ संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर याद किया और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान, समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। मोदी ने मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सेवा और आध्यात्मिकता पर जोर देने के कारण वे अनगिनत लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने अपना जीवन हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान और समानता, करुणा…
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वैभवशाली भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर हिंदू समुदाय की एकजुटता और सशक्तिकरण के लिए देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी संघ के दक्षिण बंगाल सह प्रचार प्रमुख जिष्णु बसु ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। इस मौके पर संघ के दक्षिण बंगाल के संघचालक जयंत पाल भी मौजूद थे। बसु ने बताया कि बीते 22 और 23 मार्च को बेंगलुरु में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लगभग 1500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों और…
इस्लामाबाद। बलूच लिबरेशन आर्मी (बलूचिस्तान मुक्ति सेना) के लड़ाकों ने पाकिस्तान की संघीय सरकार की नींद उड़ा दी है। लड़ाके मुल्क के बलूचिस्तान में सरकार से सीधा मोर्चा ले रहे हैं। आज बलूचिस्तान देश का सबसे अशांत प्रांत है। बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के बीच प्रांत में बस यात्रियों और एक घर को निशाना बनाकर किए गए दो अलग-अलग हमलों में 13 और लोग मारे गए। पाकिस्तान के अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यूसुफ बंगहर ने बताया है कि ग्वादर में हमलावरों ने छह बस यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। सोहबतपुर में…
सेपांग (मलेशिया)। मलेशियाई एयरलाइन एयर एशिया ने अपने एक विमान के इंजन में आग लगने संबंधी खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर एशिया ने पुष्टि की है कि उड़ान संख्या एके 128 में इंजन में आग नहीं लगी। विमान ने उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केएलआईए) के टर्मिनल 2 पर सुरक्षित वापसी की। माले मेल की खबर के अनुसार, एयर एशिया ने एक बयान में स्पष्ट किया कि बुधवार को शेन्जेन (चीन) के लिए उड़ान भरने वाले विमान ने एक इंजन में तकनीकी समस्या के कारण सुरक्षित वापसी…
नवादा। नालंदा के जिलाधिकारी ने गुरुवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सरमेरा प्रखंड अन्तर्गत गोपालबाद जमींदारी बाँध एवं धनावाडीह जमींदारी बाँध का स्थलीय जांच किया । जायजा के क्रम में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं से संबंधित सरमेरा प्रखंड अन्तर्गत गोपालबाद जमींदारी बाँध एवं धनावाडीह जमींदारी बाँध का जीर्णोद्धार कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । विदित हो कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिलान्तर्गत घोषणा के तहत सरमेरा प्रखंड अन्तर्गत गोपालबाद जमींदारी बाँध का जीर्णोद्धार कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि-240.63 लाख रुपए…
भागलपुर। गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से जिले के बिहपुर प्रखंड के कोसी पार गोविंदपुर-मुसहरी और कहारपुर के कटाव विस्थापितों के पुर्नवास का मुद्दा बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं शैलेंद्र ने गुरुवार को बिहार विधानसभा के सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि विस्थापितों को अभी तक बसावट के लिए जमीन आवंटित नहीं किया गया है। 2015 से ही कुल 327 विस्थापित परिवार बिहपुर में रेलवे की जमीन पर और अन्य जगह जैसे-तैसे रहने को विवश है, जिसमें वर्ष 23-22 में केवल 80 और वर्ष 24-25 में 50 यानि कुल 130 विस्थापित को ही जमीन का पर्चा मिला है।…
पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने वक्फ संशोधन विधेयक एवं 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने और राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्षी सदस्यों (राजद-भाकपा-माले) ने हाथों में पोस्टर लेकर विधानमंडल के पार्टिको में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आज विधानसभा में सामान्य प्रशासन, जीएसटी समेत कुल 5 नियमावली और रिपोर्ट पास कराई जाएंगी। वहीं विधान परिषद में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक और संकल्प संबंधी…
पटना। राजधानी पटना में गुरुवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम टेंडर घोटाले में भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पूर्णेन्दु नगर में तारिणी दास के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों की माने तो अभी तक की कार्रवाई के दौरान ही ईडी को करोड़ों रुपए मिले हैं,जिसकी गिनती के लिए जांच टीम ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई है। फिलहाल प्रवर्तन…
