नई दिल्ली। फीफा ने 2025 क्लब वर्ल्ड कप की इनामी राशि का खुलासा कर दिया है, जिससे यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे अधिक पुरस्कृत क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता बन गया है। मुख्य इनामी राशि: विजेता टीम: 125 मिलियन डॉलर तक जीतने का मौका। कुल इनामी राशि: 1 बिलियन डॉलर की राशि 32 प्रतिभागी क्लबों में वितरित की जाएगी। अतिरिक्त सहायता: वैश्विक क्लब फुटबॉल को समर्थन देने के लिए 250 मिलियन डॉलर अलग रखे गए हैं। भागीदारी इनामी राशि: 525 मिलियन डॉलर निर्धारित। क्षेत्रीय आधार पर इनामी राशि: यूईएफए क्लब: 12.81 मिलियन डॉलर से 38.19 मिलियन डॉलर तक की राशि प्राप्त…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराया। यह मैच बुधवार को असम के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां केकेआर ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 151/9 का स्कोर खड़ा किया। ध्रुव जुरेल (33), यशस्वी जायसवाल (29) और कप्तान रियान पराग (25) ने उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने उन्हें बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण…
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। अब फिल्म ‘द भूतनी’ से संजय दत्त की पहली झलक सामने आ गई है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द भूतनी’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जाएंगे डर के भाग, बाबा लगाएंगे सबकी वाट।”…
इमरान हाशमी हाल ही में वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को खूब सराहा गया। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इमरान कई दिलचस्प फिल्मों में दिखाई देंगे, जिनमें ‘ग्राउंड जीरो’ भी शामिल है। अब आखिरकार ‘ग्राउंड जीरो’ से इमरान हाशमी की पहली झलक सामने आ गई है। ‘ग्राउंड जीरो’ के पहले पोस्टर में इमरान हाशमी हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह धाकड़ अवतार दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में…
नई दिल्ली। आयकर विभाग के देशभर के कार्यालय 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक खुले रहेंगे, ताकि करदाताओं को चालू वित्त वर्ष के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा हो। चालू वित्त वर्ष 2024-25, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा, “लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने की सुविधा के लिए, पूरे भारत में सभी आयकर कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च, 2025 को खुले रहेंगे।” बयान के मुताबिक करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए त्रिपुरा और कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की दूसरी किस्त 436 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी है। इससे स्थानीय शासन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा। पंचायती राज मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए त्रिपुरा और कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की दूसरी किस्त को जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में 589 पात्र ग्राम पंचायतों के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयासों से मानव तस्करी के शिकार बच्चों को लगातार मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वासित किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के माध्यम से 25 नाबालिग बच्चों को झारखंड वापस लाया जा रहा है। इन बच्चों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। इनमें से ज्यादतर बच्चियों को एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र द्वारा दिल्ली पुलिस और स्थानीय एनजीओ के सहयोग से दिल्ली एवं दिल्ली के आसपास के राज्यों के विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू किया…
चतरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी ) की टीम ने गुरुवार को चतरा जिले के इटखोरी बाजार स्थित फर्नीचर दुकान से एक रोजगार सेवक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित बिनोद सिंह ने एसीबी को पत्र लिखकर बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों के नाम से मेढ़बन्दी का कार्य मनरेगा योजना से पास हुआ है। इनके जरिये मेढ़बन्दी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जब ये डिमान्ड लगाने रोजगार सेवक उमेश कुमार के पास गये तो उनके जरिये बोला गया कि आपके एवं आपके परिवार के सदस्यों की ओर से किये गये सभी मेढ़बन्दी योजना का…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित आयुष और गृह विभाग के 283 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे पहले आप सबको हृदय से बधाई। यह नियुक्ति पत्र शासन की सूचित, पारदर्शिता का उदाहरण है। पिछले आठ साल में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। अभिभावकों ने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो रहा है। याद कीजिए आठ साल पहले यूपी के इन्हीं आयोगों की क्या स्थिति रहती थी। हाईकोर्ट से…
जम्मू। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई। इस इलाके में पिछले चार दिन से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है।अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। माना जा रहा है कि यह वही आतंकवादी समूह है जो रविवार शाम जिले के हीरानगर सेक्टर में मुठभेड़ के बाद भाग निकला था।
रायपुर। इस साल चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च काे होने जा रहा है। शास्त्रों में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है। यह त्योहार वसंत ऋतु में आता है और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होता है। नवरात्र का अर्थ है- नौ रातें, जिसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपो की आराधना होती है। इस दौरान मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। छत्तीसगढ़ में भी नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है और खासकर…
