Author: shivam kumar

फ्लोरिडा। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आए । फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। नासा के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री मात्र आठ दिन के मिशन पर गए थे। तकनीकी खराबी के कारण दोनों नौ माह और 13 दिन तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। नासा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है-”घर में आपका स्वागत है! नासा का स्पेसएक्स क्रू-9 विज्ञान मिशन के बाद धरती पर वापस आ गया है।’…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के तीन विश्वविद्यालयों ने अनिश्चितकाल के लिए परिसर में कक्षाएं बंद कर दी हैं। विद्यार्थियों से वर्चुअल कक्षाओं में भाग लेने को कहा गया है। यह तीनों शिक्षण संस्थान हैं-बलूचिस्तान विश्वविद्यालय, सरदार बहादुर खान महिला विश्वविद्यालय और तुर्बत विश्वविद्यालय। तीनों में शैक्षणिक गतिविधियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। डान अखबार की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि हाल ही में हुए हमलों और सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सिबी के पास जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर यात्रियों को बंधक बनाए जाने के कुछ…

Read More

फ्लोरिडा। स्पलैशडाउन सफल, स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर उतर चुका है। इसी के साथ नौ माह से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की सकुशल ‘घर वापसी’ पूरी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने तक फंसे रहने के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वापस धरती पर आ गए हैं। भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे ऑर्बिट बर्न का प्रोसेस पूरा होने के बाद फ्लोरिडा के तट पर अंतरिक्ष परी के उतरते ही सुनीता विलियम्स के गुजरात के पैतृक गांव में जश्न शुरू हो गया।

Read More

-कंपनी 1,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए एल1 बोलीदाता के रूप में उभरी नई दिल्ली। सौर ऊर्जा समाधान रेज पावर इंफ्रा लिमिटेड ने महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाएं हासिल की हैं। रेज पावर इंफ्रा लिमिटेड ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनी को महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाएं मिली हैं। इसके अलावा असम और मध्य प्रदेश में कंपनी को 1,600 करोड़ रुपये मूल्य की ईपीसी परियोजनाओं के लिए…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज की तेजी के कारण सोना 90 हजार रुपये के स्तर को पार करके अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के कारण सोना आज 810 रुपये से लेकर 890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 90,440 रुपये से लेकर 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व फेड का फैसला आने के पहले वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते हुए नजर आए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज ब्याज दरों के संबंध में अपने फैसले का ऐलान करने वाला है। फेड के फैसले के पहले अमेरिकी बाजार में दबाव…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटे (कुणाल और कार्तिकेय) के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने दोनों नव दंपति को खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान, उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read More

पंचमी तिथि गौण होने से इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा रांची। चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार को प्रवर्धमान योग में कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। यह दिन काफी महत्वपूर्ण और पुनीत है, क्योंकि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पूरी सृष्टि की रचना की थी। पंडित मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि 29 मार्च को शाम 4.33 बजे प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जो 30 मार्च की दोपहर 2.14 बजे तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 30 मार्च को ही कलश स्थापना की जायेगी। इस नवरात्र में कई पुण्यकारी और शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो व्रत…

Read More

कोडरमा। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब में मंगलवार रात चोरों ने एसबीआई एटीएम मशीन की चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ढाब शाखा से सटे एटीएम में लगे शटर के ताले को रात के करीब 12 बजे गैस कटर की सहायता से काट दिया और उसमें रखे एटीएम मशीन को लेकर भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान मशीन के अपने जगह से अलग होने पर सायरन बजनी शुरू हो गई, लेकिन उसकी आवाज धीमी होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी आवाज सुनाई नहीं पड़ी। इधर पड़ोस के लोग…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने घोषणा की कि राज्य में सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) के फीचर्स को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सरकार सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी लाने और जिला स्तर पर सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। मंत्री बिरुवा बुधवार को सदन में प्रदीप यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब पीकर ड्राइव करने पर रोक के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट एवं प्रावधानित दंड को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के लिए राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 303 ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराए गये…

Read More