हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एक तेज रफ्तार ट्रक, एक कार और एक बाइक के बीच हुआ। मृतक की पहचान आशिक कुमार के रूप में की गई। वह बाइक पर सवार था और चतरा से चौपारण आ रहा था। वहीं, कार धनबाद से औरंगाबाद जा रही थी। सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। इधर, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है उसका एक पैर कट गया है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 22 मार्च तक तेज हवा चलने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग और इससे जुड़े मध्यवर्ती हिस्सों में 40-50 किमी की गति से हवा चलने और वज्रपात होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तरी हिस्सों में भी कहीं-कहीं गर्जन और 30-40 किमी की गति से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च को भी दक्षिणी और इससे जुड़े मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन, ओलावृष्टि और 50-60 की गति से हवा चलने…
नई दिल्ली। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गेट्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी में भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता के क्षेत्रों का उल्लेख किया। गेट्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की सराहना की और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने निदान और दवाओं की लागत को कम करने, दुनिया भर…
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह जम्मू-कश्मीर में 12 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हाल ही में हुए हमलों की चल रही जांच से जुड़ी है। जम्मू के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से कई लोगों पर प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों की नई शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े होने का संदेह है। एनआईए इस बात की जांच कर रही है…
बांदीपोरा। बांदीपोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनसेट पॉइंट से आगे मुख्य सड़क पर बुधवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया। आईईडी मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर नियमित गश्त के दौरान सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया। उन्होंने बताया कि विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया है।
विशेष लालू-तेजस्वी की नाराजगी के बाद इंडी गठबंधन के भविष्य पर संशय कांग्रेस आलाकमान भी अब खुल कर बैटिंग करने की तैयारी में जुटा कन्हैया कुमार को लेकर गठबंधन के दूसरे घटक भी सहज नहीं दिख रहे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में इस साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। राज्य का चुनावी परिदृश्य अब तक तो सीधे मुकाबले की तरफ इशारा कर रहा है, लेकिन हाल के दिनों में इंडी गठबंधन के दो सबसे बड़े घटक, राजद और कांग्रेस के बीच में पैदा हुई…
सरायकेला। जिले की गम्हरिया पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। गम्हरिया पुलिस को शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि कमलपुर गांव में झरी कैवर्त के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा जहां गोविंदा केवर्त द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने और स्टॉक करने की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में विदेशी…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड स्थित घोड़थंबा में शुक्रवार रात होली जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जिससे इलाके में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। घटना में तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग छह दुकानों में आगजनी की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को बताया कि…
रांची। झारखंड में 15 मार्च से अगले तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च से जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका शामिल है। वहीं 16 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू, बोकारो, धन्यबाद, जामताड़ा, दुमका और पाकुड़ तथा 17 मार्च को जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है । इनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल है। वहीं शुक्रवार को…
रांची। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का आज आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं। मरांडी ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रेम, सौहार्द का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में नई उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। मरांडी ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यकर्ता बंधुओं संग रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्नेह, सौहार्द और उल्लास…
रांची। बहावलपुरी पंजाबी समाज और बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति की ओर से 16 मार्च (रविवार) को होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने शुक्रवार को बताया कि होली के दिन सुबह कॉलोनी में होली की टोली निकाली गयी। इसमें समाज की उन घरों से बधाइयां ली गईं, जिनके घरों में नई जोड़ियां बनी हैं और नए मेहमान का आगमन हुआ है। 16 मार्च को रात आठ बजे से दयालबाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। होली मिलन कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
