Author: shivam kumar

रांची। रेलवे ने रविवार को जिला प्रशासन के सहयोग से बायपास रोड पर स्थित रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाया है। अतिक्रमणकारियों के विरोध के बीच आरपीएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को 75 से अधिक अवैध घर तोड़ दिये। अतिक्रमण हटाने के दौरान बायपास रोड जाम रहा। इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया था, जिसमें 117 अवैध दुकानों, मकानों और झोपड़ियों को बुलडोजर से ढाह दिया था। इस तरह दो दिनों तक चले अभियान में 200 परिवार बेघर हो गये। बता दें कि एक महीने पहले रेलवे ने नोटिस दिया। प्रशासन ने…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य लंबे संघर्ष और शहादत के बाद बना है। 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि है। 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती, 1 जनवरी 2025 को खरसवा गोली कांड के शहीदों को नमन किया जायेगा एवं शहीद सोबरन अंसारी की जयंती और 3 जनवरी को झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुवा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप से मनाया जायेगा। कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अस्तित्व…

Read More

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित नायक टोली में एक अज्ञात का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी चुटिया थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद चुटिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात शव अपने कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से इसकी पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है।

Read More

रांची। झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड अब लोगों को सता रही है। राज्य के कई जिलों में रात के समय तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसे में लोग दिन में भी अलाव जलाकर बैठने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि यहां का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 7 जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है। जिसे लेकर शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 7 जिलों में बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, पलामू,…

Read More

बरहेट। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने बरहेट के भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। बता दें कि ये योजनाएं क्षेत्र के हर वर्ग को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभायेंगी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि हम लोगों ने राज्य की 50 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 1000 रुपये पहुंचाने का काम किया। आज जहां देश में महंगाई आसमान छू रही है, दिन-ब-दिन हमारे आय की बढ़ोत्तरी नहीं…

Read More

– हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है यह यात्रा नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इंडोनेशिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए हैं। उनकी यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। एडमिरल त्रिपाठी की 15-18 दिसंबर तक इंडोनेशियाई यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है। कैप्टन विवेक मधवाल के मुताबिक इस यात्रा के दौरान नौसेना…

Read More

नई दिल्ली। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत नामांकित कुल ग्राहकों की संख्‍या 7.15 करोड़ हो गई है। केंद्र सरकार की यह योजना ग्राहक को आजीवन पेंशन की गारंटी देती है। इसके ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में इसका लाभ उसके जीवनसाथी को भी दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 9 मई, 2015 को की गई थी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक 2 दिसंबर, 2024 तक 7.15 करोड़ ग्राहक इसके तहत नामांकित हो चुके हैं। अटल पेंशन योजना सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ, अपने लाभार्थियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद मन की…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दिवंगत भाई भीमसेन मुंडा के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित हुए। उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार से भेंटकर संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति किसी त्रासदी से कम नहीं है। मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में 506 छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षक के भरोसे है। यह हकीकत शिक्षा को प्राथमिकता देने का दावा करने वाली हेमंत सरकार की खोखली घोषणाओं की भी पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की बहाली रोककर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारों बच्चों के…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को अपने विधायक सेवा कार्यालय में जनता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निवारण किया। इस जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न कोनों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इन समस्याओं में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल थीं। विधायक ने कहा कि मैं सदैव अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना मेरा पहला कर्तव्य है। सदर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति के…

Read More

रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश…

Read More