रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
Author: shivam kumar
उत्पाद सिपाही के अभ्यर्थियों को अब दौड़ना होगा सिर्फ 16 सौ मीटर रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कैबिनेट में उत्पाद सिपाही की दौड़ में संशोधन पर सहमति दी गई है। उत्पाद सिपाही की दौड़ में संशोधित नियमों के मुताबिक अब अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर नहीं दौड़ना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अब 10 किमी की जगह 16साै मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी आवेदनों को ससमय निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण से संबंधित कोई शिकायत न रहे। के रवि कुमार बुधवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि मतदाता पहचान पत्र बनाने में जीरो एरर के लक्ष्य से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि विगत के चुनावों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक अध्याय दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च ने आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को प्रज्ज्वलित किया। मोदी ने कहा कि दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों का साहस, बलिदान और सत्य एवं अहिंसा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज हम ऐतिहासिक दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो भारत के स्वतंत्रता…
लंदन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स ने यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ 2025 सीजन के लिए करार किया है। वह टीम के दूसरे काउंटी चैंपियनशिप मैच से पहले इंग्लैंड पहुंचेंगे, जो हेडिंग्ले में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ खेला जाएगा। 27 वर्षीय सियर्स अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए अपने एकमात्र टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे, जिसमें दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट के बदले 90 रन देकर प्रभावित किया था। उन्होंने 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। बेन सियर्स…
नई दिल्ली। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे और अंतिम चरण के तीसरे दिन भारतीय सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक अपने नाम किए और पदक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। आर्मी की चौकड़ी – नरसिंह थापा, राजेश्वर सिंह, सुनील राय और विशाल चंदल ने 49:58.1 के समय के साथ पुरुषों की स्की माउंटेनियरिंग रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरीं। उत्तराखंड की टीम – हिमांशु सिंह, हिमांशु कावन, सुनील राय और विशाल चंदल ने 52:50.97 समय के साथ रजत पदक जीता। राजेश्वर सिंह, जो पिछले तीन वर्षों से स्की माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं,…
– वायु सेना प्रमुख ने तीनों सेनाओं के परिचालन तालमेल को आवश्यकता बताया नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भू-रणनीतिक परिदृश्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तेजी से क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकृत प्रशिक्षण और परिचालन तालमेल को आवश्यकता बताया। उन्होंने सुरक्षा खतरों के लिए तेजी से क्षमता वृद्धि, संयुक्त कौशल और अनुकूल रणनीतियों पर जोर दिया। एयर चीफ मार्शल बुधवार को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन में स्थायी संकाय के साथ 80वें स्टाफ कोर्स…
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने विभिन्न अभियानों में अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले के खोरे चिंगंगबम लैकै इलाके से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय कैडर खोंगबामतबम नानाओ मैतेई उर्फ खंगानबा (25) और क्षेत्रिमयुम रोशन सिंह उर्फ किलर (25) को गिरफ्तार किया। इसी तरह, मणिपुर पुलिस और 5/9 जीआर ने इंफाल ईस्ट जिले के संजेमबम खुल्लेन गांव के पास से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य कोन्जेंगबम इबोतोंचा मैतेई (54) को गिरफ्तार किया। वह जबरन वसूली में संलिप्त था। उसके पास से 7.62 एमएम की एके राइफल की 45 गोलियां, एक मोबाइल…
पटना। बिहार में भोजपुर जिले के बिहिया थाना के बेलवानीय गांव में बीती रात एक ही परिवार के 5 लोगों के कीटनाशक खाने से तीन लोगों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है। बिहिया थाने के सब इंस्पेक्टर भगत यादव ने बताया कि बेलवानीया गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने कीटनाशक दवा खा ली जिससे तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे तभी इन सभी ने जहर खाया। घटना के बाद घर के बाकी के सदस्य जब शादी समारोह से घर पहुंचे तो दरवाजा…
काठमांडू। फरवरी के महीने में फिलीपींस से प्रत्यर्पण करके लाए गए कुख्यात अपराधी जोगिंदर उर्फ जोगा डॉन को नेपाली नागरिकता और पासपोर्ट उपलब्ध कराने में मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। भारत से अपराध करके नेपाल में दो साल तक रहने वाले जोगा डॉन ने नेपाल के धनुषा जिले से नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र हासिल किया था। इसी आधार पर उसने नेपाली पासपोर्ट बनवाया और फिलीपींस भाग गया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम गठन करते हुए इस मामले की जांच शुरू…
काठमांडू। नेपाल से बिहार के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाते हुए बिहार में घुसपैठ करते मंगलवार को पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिक इस समय बिहार के किशनगंज पुलिस की हिरासत में हैं। किशनगंज जिले के गलगलिया बॉर्डर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने इन दोनों की गिरफ्तारी पाठामारी सीमा से किए जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी नागरिक की पहचान सहरियार सजीब खान और सागर के रूप में…
