Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के कई जिलों में तापमान में तीन से छह डिग्री की बढोत्तरी हुई है। आनेवाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की आशंका है। राज्य में सबसे अधिक गर्मी जिन जिलों में पड़ रही उनमें डालटेनगंज 39.2 डिग्री, जमशेदपुर 38.6, गढ़वा 38, गोड्डा 37.5 और बोकारो में 38.1 डिग्री शामिल है। इन जिलों में औसत तापमान में वृद्धि क्रमशः डालटेनगंज छह डिग्री, जमशेदपुर में 2.6, गढ़वा में 3.6, गोड्डा में 4.3 और बोकारो में 5.6 डिग्री की हुई है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से कुछ जिलों गढ़वा और पलामू…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में आखिरकार सरकार को नीति बदलनी पड़ी, लेकिन यह बदलाव तब आया जब उमस भरी गर्मी में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान करीब 20 युवाओं ने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनावी लाभ के लिए युवाओं को जलते आसमान के नीचे दौड़ने पर मजबूर कर दिया। अब जब चुनाव बीते तीन महीने हो चुके हैं, तो नियुक्ति प्रक्रिया ठंडे बस्ते में…

Read More

-अभ्यर्थी 21 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन रांची|  सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuj.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। सीयूजे में पीएचडी प्रवेश यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के माध्यम से होगा। सीयूजे से पीएचडी करने वाले छात्रों को प्रति माह 8,000 रुपये की फैलोशिप प्रदान की जाएगी। सामान्य श्रेणी के लिए 137, ओबीसी के लिए 40, ईडब्ल्यूएस के लिए 22, एससी के लिए 23 और एसटी के लिए…

Read More

विशेष गैंगस्टर अमन साहू को मार गिरा कर राज्य को आतंक से मुक्त कराया लंबे अंतराल के बाद झारखंड पुलिस को मिली इतनी बड़ी कामयाबी दूसरे गैंगस्टरों के खिलाफ भी ऐसी सीधी कार्रवाई की है आवश्यकता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड पुलिस ने लंबे समय के बाद बड़ी कामयाबी हासिल की है। अलग राज्य बनने के बाद से उसे पहली बार चारों तरफ से इतनी शाबाशी मिल रही है, क्योंकि उसने इस राज्य को अमन साहू नामक गैंगस्टर के आतंक से मुक्ति दिला दी है। अमन साहू के खात्मे के साथ ही…

Read More

राबड़ी ने कहा-महिलाओं को अपमानित करना मुख्यमंत्री की आदत पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के नौवें दिन आज विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच तकरार देखने को मिला। मुख्यमंत्री के बयान से नाराज होकर राबड़ी देवी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तमाम विधान परिषद सदस्य बाहर निकल आए और पोर्टिको के गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना मुख्यमंत्री की आदत हो गई है। राबड़ी ने सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए । राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश…

Read More

सहरसा। जिस प्रकार सोना आग में तपकर निखर जाता है ठीक उसी प्रकार बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर परदे तक पहुंच मिथिला के लाल कुणाल मुंबई में धमाल मचा रहें है। कुणाल ठाकुर अब तक लव स्टोरी 2050,टॉयलेट एक प्रेम कथा एवं यारम में काम कर अपने काम के लिए मशहूर है।वही फिल्म निर्माण कार्य में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ काम कर गौरवान्वित है। कुणाल अब तक कई फिल्मों के निर्माण में कार्य कर चुके है। उन्हाेंने खासकर मांझी मांउटेनमैन में सराहनीय काम किया है। वे मैथिली गीत फिल्म एलबम निर्माण कर यशस्वी…

Read More

नई दिल्ली। भारत और मॉरीशस के बीच वित्तीय अपराध की रोकथाम, छोटे एवं मझोले उद्यम, सार्वजनिक सेवा क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा और स्थानीय मुद्रा व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। साथ ही सेंट ब्रैंडन द्वीप का एक नौसैनिक चार्ट भी सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस में हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए संबंधों को अपग्रेड करने की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने समझौते को लेकर एक्स पोस्ट में…

Read More

नई दिल्ली। मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजधानी पोर्ट लुइस में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रधानमंत्री ने पूर्ण विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हुए पुरस्कार को भारत से सदियों पहले मॉरीशस आए पूर्वजों और उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित किया। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान सम्मानित प्रधानमंत्री ने हार्दिक आभार प्रगट करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनका नहीं बल्कि 1.4 अरब…

Read More

नई दिल्ली। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले एक साल में 2601 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में अवैध प्रवासन और सीमा सुरक्षा से जुड़े प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कुल 2601 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि 2024 में जनवरी में 138, फरवरी 124, मार्च 118, अप्रैल 91, मई 32, जून 247, जुलाई 267, अगस्त 214, सितंबर 300, अक्टूबर 331, नवंबर 310, दिसंबर 253 और…

Read More

– म्यांमार में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया, पूछताछ के दौरान पीड़ितों ने कई बातें बतायी लखनऊ। विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार बुलाकर साइबर ठगी के जाल में फंसाए गए 530 भारतीयों को दस मार्च को सकुशल भारत वापस लाया गया है। इनमें से 64 उत्तर प्रदेश के हैं, जो अन्य जिलों के रहने वाले हैं। इन लोगों से यूपी एसटीएफ, समेत सुरक्षा जांच एजेंसी की टीमों ने पूछताछ की। भारतीय नागरिकों ने बताया कि म्यांमार में साइबर ठगी कराई जाती थी और पूरे दिन में एक भी शिकार उनके हाथ नहीं लगता था तो उन्हें…

Read More

झारखंड मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने दिया निर्देश रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली, सरहुल, ईद, रामनवमी सहित अन्य त्योहारों के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाये। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों का उत्सव अपराधमुक्त वातावरण में, आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाया जाना चाहिए। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव या विवाद उत्पन्न न हो। पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में…

Read More