नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस (7 मार्च) के अवसर पर शुक्रवार को सभी नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली किफायती दवाइयां उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ और फिट भारत सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि जन औषधि दिवस लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे एक स्वस्थ और फिट भारत सुनिश्चित होता है। यह इस दिशा में उठाए गए कदमों की एक झलक प्रस्तुत करता है। उल्लेखनीय है कि हर साल 7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जाता…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंत में लंदन की महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रही हैं, जहां वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगी और निवेशकों के साथ बैठक कर बंगाल में निवेश को आकर्षित करने का प्रयास करेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना होंगी, जबकि उनका व्याख्यान 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में निर्धारित है। उन्हें यह निमंत्रण नवंबर 2023 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर जोनाथन मिची द्वारा दिया गया था। इस यात्रा के दौरान 25 मार्च को ममता बनर्जी प्रमुख…
रानीपेट। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 56वीं वर्षगांठ आज (7 मार्च) तमिलनाडु के रानीपेट जिले के अराकोनम के पास तक्कोलम में सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात भारतीय सीमा सुरक्षा बल के विमान से आईएनएस राजाली नौसेना वायु स्टेशन पहुंचे। इस संबंध में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक आर.एस. पैटी ने जानकारी दी है। सीआईएसएफ इकाई की 15 बटालियनें हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों पर सुरक्षा कार्य में लगी हुई हैं। महिलाओं के लिए एक विशेष बटालियन…
वॉशिंगटन। मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपित तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। भारत प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगाने की उसकी मांग अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। तहव्वुर ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कहा था कि उसे भारत प्रत्यर्पित न किया जाए। उसने इमरजेंसी स्टे की मांग करते हुए कहा था कि भारत भेजे जाने पर उसे टॉर्चर किया जा सकता है। वह मुस्लिम है और पाकिस्तानी मूल का है इसलिए उसे ज्यादा खतरा है। उसने अपने खराब स्वास्थ्य का भी हवाला देते हुए प्रत्यार्पण पर रोक की मांग की थी।…
काठमांडू। नेपाल के हवाई क्षेत्र में एक विमान बिना एक पहिए के जनकपुर से काठमांडू में लैंड किया और पायलट को इस बात का पता भी नहीं चला। हालांकि विमान सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। जनकपुर से काठमांडू के लिए आए बुद्ध एयर के विमान के एक पहिया के बगैर लैंडिंग कराने के कारण नेपाल की हवाई सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार शाम बुद्ध एयर का विमान संख्या U4 508 जनकपुर से शाम 16:39 बजे रवाना हुआ और 17:05 बजे काठमांडू में लैंड हुआ। इस दौरान विमान का एक पहिया नहीं…
सलमान ख़ान और रश्मिका मंदाना के प्रशंसक फिल्म ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भाईजान की यह फिल्म इस ईद पर हर जगह रिलीज हो रही है। 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 165 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग अभी तक शुरू भी नहीं हुई है। अभी कुछ दिन पहले सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हुआ। टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, ‘सिकंदर’ का ट्रेलर अभी रिलीज…
नई दिल्ली। खाद बनाने वाली कंपनी बालाजी फॉस्फेट्स के शेयरों की आज 7.14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 75 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 78 रुपये के भाव पर आ गया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इसमें गिरावट आ गई। लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच दोपहर 11:30 बजे ये शेयर 75 रुपये के स्तर पर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी आज 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा हो गया है। सोना आज 470 रुपये से लेकर 510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। भाव में आई इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,480 रुपये से लेकर 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 80,190 रुपये से लेकर 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदार बाजार पर हावी होने लगे, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में तेजी का रुख बन गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भारतीय बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान लगातार गिरावट का रुख बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ नीति में बदलाव किया है। उन्होंने मैक्सिको और कनाडा के साथ हुए पुराने समझौते के तहत आयात होने वाले सामान पर 2 अप्रैल तक टैरिफ नहीं वसूलने…
-मुख्यमंत्री ने सुधा डेयरी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा डेयरी के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिये तथा दूसरे वाहन में गुलाब…
