रांची। बीजेपी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ की होटल से 2 पिस्टल भी बरामद किये हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के बरियातू इलाके में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ। अपराधियों ने उन पर 12 से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी अपने कार से बिपिन मिश्रा आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11.07 बजे शुरू हुई। सदन में सूचना के तहत डॉ. रामेश्वर राव ने आदिवासी समाज द्वारा मानव शृंखला बनाए जाने का मामला उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कमेटी बनाकर सिरम टोली स्थित सरना स्थल का निरीक्षण करने की बात कही। बाद में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कमेटी बनाने पर अपनी सहमति दे दी। अब विधानसभा कमेटी मामले की जांच करेगी। इसके बाद विधायक जयराम महतो ने राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन कानून लागू करने की मांग की।
काठमांडू। राजधानी काठमांडू के मूल निवासी कहे जाने वाले नेवार समुदाय के लोगों ने रंगों के त्योहार होली की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार से कर दी है। बसंतपुर दरबार स्क्वायर में नेवार समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर शुभ मुहूर्त पर रंगीन झंडा फहराने के साथ ही एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होने वाला रंगों का त्योहार होली आज से शुरू होकर पूर्णिमा के दिन तक खेला जाता है। बसंतपुर में रहे हनुमान ढोका दरबार स्क्वायर पर नेवार समुदाय ने रंगीन बांस का झंडा फहराने के साथ ही इसकी शुरुआत कर दी…
यरूशलम। इजरायल ने बंधक बनाए गए गए 10 भारतीय मजदूरों को वेस्ट बैंक से छुड़ाया गया है। इन भारतीय मजदूरों को वेस्ट बैंक के एक गांव से बचाया गया, जहां पासपोर्ट छीन लिए जाने के बाद से उन्हें करीब एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया था। ‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ की खबर के मुताबिक इन श्रमिकों को जनसंख्या और इमीग्रेशन अथॉरिटी ने इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और न्याय मंत्रालय के साथ मिलकर चलाए गए एक रात्रिकालीन अभियान में बचाया गया। सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। खबर के मुताबिक फिलिस्तीनी काम देने का वादा करके इन सभी…
रांची। रांची के चुटिया के सिरमटोली सरना स्थल के सामने बनाये गये फ्लाइओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों ने हरमू रोड से विधानसभा तक मानव शृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि सिरमटोली सरना स्थल आदिवासियों का पवित्र स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग सरहुल शोभायात्रा में शामिल होते हैं। संगठनों का आरोप था कि राजेंद्र चौक से सिरमटोली तक फ्लाइओवर बनाकर और रैंप तैयार करके इस पवित्र स्थल के सामने वाहनों का आवागमन किया जा रहा है, जिससे आदिवासी धार्मिक गतिविधियों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा…
बनेंगे प्रतिपक्ष का नेता, सदन में भाजपा विधायकों को मिलेगा बूस्टर डोज मजबूत हेमंत सरकार के समक्ष चुनौती पेश करने की कठिन घड़ी, विधायकों में जोश भरना भी आसान नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष मेंं आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। झारखंड की छठी विधानसभा में वह नेता प्रतिपक्ष होंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से जहां बाबूलाल मरांडी को कद के अनुसार पार्टी में सम्मान मिला है, वहीं उन्हें चुनाव में करारी हार के बाद मायूस…
रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक आश्रम में घुसकर अपराधियों ने साधु सहित दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक नवीन जयसवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में उठाया और संसदीय कार्य मंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस अपराध में शामिल होगा, उसके खिलाफ कठोर…
रांची। झारखंड में रविवार से गर्मी सतायेगी। रविवार से राज्य के सभी जिलों में तापमान अधिक वृद्धि दर्ज की जायेगी। इससे लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार और शनिवार दो दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन रविवार से इसमें अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने कहा कि उत्तर पश्चिम की ओर से आनेवाली हवाओं की वजह से तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है, लेकिन हवा की गति कम होते ही लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा। वहीं रांची का शुक्रवार को…
रांची। झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया है। इससे पहले सदन की कार्यवाही लगातार 8 दिन तक बिना प्रतिपक्ष के चली। विधानसभा अध्यक्ष की इस घोषणा का सदन में मौजूद सभी विधायकों ने मेज पर हाथ पीटकर स्वागत किया। गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबूलाल मरांडी ने व्यक्त की प्रसन्नता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल…
बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका जेबीवीनएल ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली की दरों में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया वर्तमान में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है फिक्सड चार्ज भी 100 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये करने का प्रस्ताव है रांची। झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। दरअसल झारखंड में बिजली की दर में बढ़ोतरी हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली टैरिफ निर्धारित करने को लेकर कार्यवाही शुरू हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जेबीवीनएल ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली की दरों में…
