नवादा। बिहार बजट को गरीब विरोधी बताते हुए भाकपा माले की जिला इकाई के आह्वान पर आज नवादा जिले के सभी प्रखंडों में बजट की प्रतियाँ जलाकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भाकपा माले के जिला सचिव भोलाराम ने बताया कि बिहार सरकार का बजट पूर्णता गरीब विरोधी है। इस बजट में गरीबों के लिए कोई बेहतर प्रावधान नहीं किया गया। इसके लिए व्यापक आंदोलन की शुरुआत कर दी गई। भाकपा माले की कौआकोल अंचल इकाई ने गुरुवार को बजट प्रतिरोध मार्च निकाला । यह प्रतिरोध मार्च कौआकोल बाजार से ब्लॉक गेट तक निकाला गया, जहां भाकपा माले के…
Author: shivam kumar
रांची। तीन महीने के इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश भाजपा विधायकों ने अपना नेता चुन लिया। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुन लिया। केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मौज़ूदगी में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और इसके साथ ही झारखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहा संशय समाप्त हो गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र प्रधान और सांसद के लक्ष्मण ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार को वे दोनों रांची आये। कार्यालय में ही सभी विधायकों की बैठक…
तेजस्वी के सीएम फेस पर कांग्रेस ने उठाया सवाल राहुल गांधी ने बिहार के लिए अलग प्लानिंग कर राजद को दे दी चुनौती नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी अभी से तेज हो गयी है। एक तरफ जहां एनडीए ने यह साफ कर दिया है कि उसका चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे, वहीं महागठबंधन में तलवार खिंचती हुई नजर आ रही है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अब बयानबाजी शुरू हो गयी है। कांग्रेस पार्टी ने तेजस्वी के…
रांची। झारखंड विधानसभा में गुरुवार को अंतरराज्यीय बॉर्डर में कॉमर्शियल वाहनों के लिए चेक पोस्ट का मामला उठा। गांडेय की विधायक कल्पना मूर्मू सोरेन ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से इसे सदन में उठाया। कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले 7-8 सालों से यह बंद है जिससे राज्य के राजस्व का नुकसान हो रहा है। मंत्री दीपक बिरुआ ने तीन माह में शुरू करने का दिया आश्वासन कल्पना सोरेन के ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन को बताया कि विभाग जल्द व्यवस्था फिर से शुरू करेगा। उन्होंने सदन को बताया कि ये प्रावधान 2017 से ही बंद…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए और पर्यटन को यहां हर मौसम में चालू रहना चाहिए। उन्होंने राज्य में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के हर्षिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने माणा गांव में हुई हिमस्खलन की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने…
कौशाम्बी से हुई गिरफ्तारी, पुर्तगाल जाने की था तैयारी में लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि महाकुंभ में बब्बर खालसा का संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह बड़ी घटना करने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लाजर ने बताया कि वह पाकिस्तान में बैठे तीन आईएसआई एजेंटों के सम्पर्क था। घटना करने के बाद संदिग्ध आतंकी लाजर की पुर्तगाल जाने की तैयारी थी। इसके कुछ साथी पुर्तगाल में रहते है। कौशाम्बी में गिरफ्तारी से पहले वह लखनऊ और कानपुर में छुपकर रहा था। पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बताया…
– डीएसजे के विद्यार्थियों ने सीखे शिवाजी के प्रबंधन कौशल के गुर – दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में स्वराज उत्सव का हुआ आयोजन नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम “स्वराज उत्सव 2025” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “छत्रपति शिवाजी महाराज- द मैनेजमेंट गुरु” विषय पर विशेष व्याख्यान भी हुआ। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ऑयल एंड गैस प्रोफेशनल, अनकंवेंशनल के सलाहकार विलास तावड़े ने कहा कि शिवाजी महाराज के समय में राजस्व का संग्रहण और वितरण बहुत ही सुगठित…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की ये छापेमारी एसडीपीआई मुख्यालय समेत दिल्ली में दो जगहों पर चल रही है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इडी ने एसडीपीआई के करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, तमिलनाडु के चेन्नई, झारखंड में पाकुड़, केरल में एसडीपीआई मुख्यालय तिरुवनंतपुरम और मलप्पुरम, कर्नाटक के बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, महाराष्ट्र के ठाणे, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और राजस्थान के जयपुर…
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में कहा है कि रूस ने क्रिवी रिह में एक होटल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। होटल में पूरी रात बचाव अभियान जारी रहा। हमले से कुछ समय पहले एक मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता यहां थे। गनीमत रही कि हमले से कुछ समय पहले सब होटल से बाहर चले गए। इस हमले में चार लोंगों की मौत हो गई और कम से कम से 30 घायल हो गए। जेलेंस्की ने कहा कि हमले में बाल-बाल बचे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में यूक्रेन, अमेरिका और ब्रिटेन नागरिक शामिल हैं। उन्होंने मिसाइल हमले में…
वेटिकन सिटी। पिछले महीन से अस्वस्थ पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर बनी हुई है। पिछले तीन हफ्ते से 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का इलाज रोम के जेमेली अस्पताल में चल रहा है। डबल निमोनिया (गंभीर श्वसन संक्रमण) से पीड़ित फ्रांसिस ने रात अच्छी नींद ली। होली सी प्रेस कार्यालय ने गुरुवार सुबह पत्रकारों को यह सूचना देते हुए कहा कि पोप अभी भी आराम कर रहे हैं। वेटिकिन न्यूज के अनुसार, बुधवार शाम होली सी प्रेस कार्यालय ने कहा कि पोप फ्रांसिस की हालत आज भी स्थिर रही। रात को वो नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल मास्क पहनकर सोये। उन्हें दिन में नाक…
काठमांडू। उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने कहा है कि दो साल की अवधि से पहले फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ‘ग्रे सूची’ से नेपाल को हटाने के प्रयास चल रहे हैं। सरकार निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को सांसदों के सवाल का जवाब देते हुए पौडेल ने कहा कि वर्तमान सरकार एफएटीएफ ग्रे लिस्टिंग के लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कारण देश को ग्रे सूची में नहीं रखा गया था। वित्त मंत्री ने इस मामले में सदन में श्वेत…
