इस्लामबाद। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले के अपने पैतृक गांव बरकाना शाहपुर का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत की। मलाला बुधवार को इस्लामाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचीं। उनके पिता जियाउद्दीन यूसुफजई और मां तूर पेकाई भी थे। शांगला जिला स्वात घाटी में है। यह घाटी दुनिया में मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह घाटी लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता और आतंकवाद से ग्रस्त रही है। मलाला पर इसी घाटी में आतंकी हमला हुआ था। द न्यूज अखबार के अनुसार, बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि खेलकूद अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल गुरुवार को धुर्वा स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के जरिए अपने जवानों के स्वास्थ्य और मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन की सराहना की। राज्यपाल ने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के जवानों की ओर से राज्य की आंतरिक सुरक्षा और आपदा…
मंईयां योजना का उद्देश्य पीढ़ी दर पीढ़ी सुधार लाना है : चमरा लिंडा योजना के माध्यम से कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार और पलायन पर नियंत्रण संभव हो रहा रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधवा, दिव्यांग, रसोइयां और स्वास्थ्य सहियाओं को भी मंईयां योजना का लाभ देने की मांग उठायी। मामले पर जवाब देते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि मंईयां योजना का उद्देश्य पीढ़ी दर पीढ़ी सुधार लाना है और इसे विधवा या वृद्धा पेंशन से…
प्रदीप यादव ने सदन में उठाया था सवाल रांची। झारखंड विधानसभा में सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे वापसी का मामला गुरुवार को उठा। पोड़ैयाहट के विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में इस मामले को उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस पर निर्णय दिया है लेकिन दो साल के बाद भी झारखंड के निवेशकों का पैसा नहीं मिला है। वित्त मंत्री ने कहा- सेंट्रल रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया है विधायक प्रदीप यादव के ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को बताया…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों को कथित रूप से मैनेज करने के आरोपों की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट अब 27 मार्च को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई, जिसमें कोर्ट ने इडी के अधिकारियों के खिलाफ पीड़ादायक कार्रवाई पर लगाये गये रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाइकोर्ट के आदेश को किया बरकरार इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाइकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा…
गाेपेश्वर। विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केन्द्र औली मे नेशनल स्की चैेम्पियनशिप का आयोजन 16से 19 मार्च तक होगा, जिसकी हर स्तर पर तैयारियां शुरू की जा चुकी है। स्की एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार 16 मार्च को राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न स्की प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ होगा, 17 व 18 मार्च को सलालम व जेंट सलालम रेस और स्नो बोर्ड प्रतियोगिताएं आयोजित होंगीं। इन प्रतियोगिताओं मे देशभर के अनेक राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। 19मार्च को नेशनल चैेम्पियनशिप का समापन होगा।
हैदराबाद। 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारियों और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 7-8 मार्च को हैदराबाद में एक उच्च स्तरीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता करेंगे। यह दो दिवसीय विचार-विमर्श सत्र कान्हा शांतिवनम में आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्री, वरिष्ठ खेल प्रशासक, प्रमुख सरकारी अधिकारी और खेल विशेषज्ञ एक मंच पर आकर भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान खेल प्रशासन को सशक्त बनाने,…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना विधान परिषद (एमएलसी) की तीन सीट में से दो पर जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जीते उम्मीदवारों को बधाई दी।तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव 27 फरवरी को हुए थे और मतों की गिनती तीन मार्च को शुरू हुई। मेडक-करीमनगर-आदिलाबाद-निजामाबाद (शिक्षक) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मलका कोमारैया विजयी हुए। करीमनगर-निजामाबाद-आदिलाबाद-मेडक (स्नातक) निर्वाचन क्षेत्र से चिन्नामेल अंजी रेड्डी ने जीत हासिल की। वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का समर्थन…
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में आज तड़के हुए सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तड़के लगभग तीन बजे किवरली के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रॉले के नीचे जा घुसी। माउंट आबू सीओ गोमाराम के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के क्षेत्र में तेज धमाके की आवाज गूंज उठी। हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वैन…
लखनऊ। उत्तर पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में राज्य के कौशांबी जिले से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकवादी को आज तड़के गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी व अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। गंगोत्री के शीतकालीन वास मुखवा व हर्षिल दौरे के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री के दौरे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अभिनंदन में कहा कि अपने ऊर्जावान नेतृत्व और अथक प्रयासों से देवभूमि उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले, राष्ट्र उत्थान के महान साधक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में हार्दिक स्वागत…
