अराकोणम (तमिलनाडु)। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज रात तमिलनाडु पहुंचेंगे। वो शाम को नई दिल्ली से रवाना होंगे। रात 9.05 बजे उनका विमान अराकोणम में आईएनएस राजाली नौसेना वायुस्टेशन पर पहुंचेगा। शाह वहां से सड़क मार्ग से थक्कोलम स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केंद्र जाएंगे। वो वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री शाह अगले दिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की 56वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। यह समारोह रानीपेट जिले के तक्कोलम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में होगा।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को जारी बयान में दी। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:30 बजे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह करीब 10:40 बजे वे एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। वे हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। बयान के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम…
आर माधवन पिछली बार फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में नील नितिन मुकेश और कीर्ति कुल्हारी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को काफी सराहा गया। यह 24 जनवरी को ज़ी5 पर रिलीज हुई थी। अब माधवन जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘टेस्ट’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ और नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अब ‘टेस्ट’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिससे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। फिल्म ‘टेस्ट’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें आर माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ की दमदार तिकड़ी नजर आ…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,990 रुपये से लेकर 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 80,660 रुपये से लेकर 80,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है, जिसके कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु 97,900…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही विदेशी निवेशकों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि पहले आधे घंटे का कारोबार होने के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे शेयर बाजार की चाल में सुधार होता हुआ नजर आया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ…
नई दिल्ली। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा गिरकर छह महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे गिर कर 69.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 67 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल कर 66.46 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दरअसल, ओपेक और इसके सहयोगी देश द्वारा क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के उत्पादन में बढ़ोतरी करने का संकेत दिए जाने के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। टैरिफ वॉर में नरमी आने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 500 अंक की मजबूती हासिल करने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.12…
अररिया। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने जिला पुलिस में भारी फेरबदल किया है।कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल द्वारा कुछ दिन पहले निलम्बित रानीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदु को मद्य निषेध, एएलटीएफ एवं अपराध शाखा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।वहीं मद्य निषेध, एएलटीएफ एवं अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रंजन सिंह को रानीगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोनामनी गोदाम थाना के थानाध्यक्ष एसआई नवीन कुमार को बथनाहा थानाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं निवर्तमान बथनाहा थानाध्यक्ष एसआई धनोज कुमार गुप्ता को महलगांव थाना अनुसंधान इकाई में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण…
अररिया। फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) प्रांगण में स्थित किराना के थोक मंडी में 28 फरवरी की देर शाम अपराधियों ने दो प्रतिष्ठानों में 22 लाख रुपये डकैती की घटना को अंजाम दिया था।जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तारी के बाद चौथे अपराधी रंजन यादव पिता नित्यानंद यादव को नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा गांव से बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया है। डकैती मामले की उद्भेदन को लेकर एसपी अंजनी कुमार द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने रंजन यादव को गिरफ्तार किया।इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,तीन किलो गांजा और मोबाइल बरामद किया है। रंजन यादव…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को भाजपा विधायकों ने दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर वेल में पहुंचकर हंगामा किया। विधायक जोरदार नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। स्पीकर ने भाजपा विधायकों से कहा कि आप सदन को बाधित भी करेंगे और प्रश्न का उत्तर भी लेंगे। चित भी आपका, पट भी आपका—ऐसा नहीं हो सकता। इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
रांची। झारखंड सरकार ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सवाल उठाया कि 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये मिल रहे हैं। जबकि दिव्यांग, रसोइयां और सहिया सेविकाओं को केवल 2000 रुपये दिये जा रहे हैं। इस सवाल के जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि अब राज्य में कार्यरत रसोईयों को प्रतिमाह 3000 रुपये का मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी, यह राशि रसोइयों को होली से पहले मिले।…
