Author: shivam kumar

रांची। विधानसभा में बुधवार को उस समय असहज स्थिति पैदा हो गयी जब सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर के विरुद्ध एफआइआर करने और दंडित करने के मुद्दे पर एकजुट हो गये। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने धरना पर बैठने की धमकी दे दी। स्पीकर ने कहा कि वह तो अब नियमन देंगे। मामला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना के अधीन कार्य प्रमंडल में अवैध खाता खोलकर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का था। प्रदीप यादव ने प्रश्न काल में इस प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रहे चंद्रशेखर के विरुद्ध एफआइआर करने की मांग कर…

Read More

रांची। विधायक और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में पथ निर्माण विभाग से जुड़े सवाल उठाते हुए 2020-21 से 2024-25 तक के सभी स्थानांतरित पदों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने उन सड़कों की सूची भी मांगी, जिन्हें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया है। हालांकि विभाग की ओर से दिये गये लिखित जवाब में सूची संलग्न करने की बात कही गयी थी, लेकिन सूची उपलब्ध नहीं करायी गयी। इस पर नाराजगी जताते हुए बाबूलाल ने कहा कि सभी विधायकों को इस जानकारी का अधिकार है, लेकिन विभाग गुमराह करने का प्रयास…

Read More

-मंत्री ने मांगा सात दिन का वक्त रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का मुद्दा उठाया। इसके बाद विभागीय मंत्री और सदन के सदस्यों के बीच जमकर खींचतान हुई। विधायक प्रदीप यादव ने सवाल किया कि स्वर्णरखा परियोजना के अधीन शीर्ष कार्य प्रमंडल में फर्जी खाता खोलकर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का मामला वित्त विभाग की जांच रिपोर्ट में आया है। रांची और लोहरदगा में कार्यपालक अभियंता ने एलएंडटी कंपनी की जगह रोकड़पाल के खाते में बिल भुगतान कर बंदरबांट किया…

Read More

विशेष कभी दलित राजनीति का फलसफा लिखा, आज विदाई गीत लिख रहीं मायावती कमजोरियों को छिपाने के लिए ले रहीं अनाप-शनाप फैसले चुनावों में हार ही हार और अपनों से तकरार, अब क्या करेंगी बहनजी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कभी देश की दलित राजनीति का चेहरा रहीं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दलित राजनीति के रथ पर सवार होकर वह यूपी की सत्ता और पार्टी, दोनों के शीर्ष तक पहुंचीं, लेकिन एक बार सत्ता से बाहर हुईं, तो तेजी से हाशिये पर पहुंच गयीं। सत्ता…

Read More

रांची। इनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (इडी) ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की अपील पर अदालत को बताया है कि भ्रष्टाचार (मनी लॉन्ड्रिंग) सरकारी काम की जिम्मेदारी में शामिल नहीं है। इसलिए सरकार से अभियोजन स्वीकृति लेना जरूरी नहीं है। मालूम हो कि सेना की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति नहीं ली है। याचिका में छवि रंजन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हाल ही में यह फैसला…

Read More

मेगा हेल्थ कैंप में 150 लोगों की हुई जांच, डॉक्टरों ने दी सलाह रामगढ़। एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने की परिकल्पना मारवाड़ी युवा मंच ने की है। इसी सपने को साकार करने के लिए हर दिन पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से रामगढ़ शहर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मंगलवार की देर रात तक लोग जांच कराने आते रहे। मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित शिविर का उद्घाटन डॉक्टर और मंच के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में रांची…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले के बगड़ू में संचालित मॉडल स्कूल में एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर आया था, जिसे लेकर शिक्षक ने उसकी बिना सोचे-समझे मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित छात्र के अनुसार, वह गलती से मोबाइल लेकर स्कूल चला गया था। इस बात पर शिक्षक एसएम परवेज ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए। गंभीर चोट लगने के बाद छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ। घटना के बाद पीड़ित…

Read More

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ मैच में उनका विकेट अहम मोड़ साबित हुआ। स्मिथ 37वें ओवर में 73 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह टीम को अंतिम ओवरों तक ले जाएंगे। लेकिन तभी उन्होंने मोहम्मद शमी की फुल टॉस गेंद को खेलने के लिए कदम बढ़ाया, लेकिन चूक गए। गेंद उनके ऑफ स्टंप से टकरा गई और वे क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बचे हुए 75 गेंदों में सिर्फ 66 रन जोड़े। हालांकि, एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों पर 61 रन की…

Read More

मैड्रिड। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना बुधवार को चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले के लिए लिस्बन में पुर्तगाली क्लब बेनफिका का सामना करेगा। यह मैच ग्रुप चरण में हुई रोमांचक भिड़ंत के दो महीने बाद खेला जा रहा है, जिसमें बार्सिलोना ने शानदार वापसी करते हुए 5-4 से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में बार्सिलोना 3-1 और 4-2 से पीछे था, लेकिन अंतिम पलों में राफिन्हा के गोल ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक की टीम जनवरी के अंत से जबरदस्त फॉर्म में है और वर्तमान में स्पेनिश लीग में…

Read More

उज्जैन। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योगमंत्री चिराग पासवान आज तड़के सपरिवार श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। वह चार बजे भस्म आरती में भी सम्मिलित हुए। मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गहलोत और आशीष दुबे ने चिराग पासवान का स्वागत किया गया। चिराग ने करीब दो घंटे तक बैठकर आरती के दौरान भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर लगभग 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार पर पोस्ट-बजट वेबिनार में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह वेबिनार सरकार, उद्योग, शिक्षाविदों और नागरिकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। साथ ही परिवर्तनकारी बजट घोषणाओं को प्रभावी परिणामों में बदलने में मदद करने के लिए चर्चाओं को प्रोत्साहित करेगा। नागरिकों को सशक्त बनाने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने पर मुख्य ध्यान देने के…

Read More