रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची, झारखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने वालों में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम, उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक, महामंत्री संजीव कुमार, वरीय संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो एवं राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव मंटू कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी…
Author: shivam kumar
खूंटी। भाजपा के कार्यालय खूंटी में अटल बिरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसंघ काल, 74 आंदोलन और वनांचल आंदोलन से जुड़े हुए लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू उपस्थित थे। माैके पर मारु ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, ईमानदार, कुशल नेतृत्वकर्ता कहा जाए तो वे असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। 25 दिसंबर 1924 में उनका जन्म हुआ था। मात्र 18 वर्ष की उम्र में राजनीति में आ गए थे। 1942 में जब भारत छोड़ो आंदोलन…
बोकारो। ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक चोरी करने पर उतर गया। मामला बोकारो स्टील सिटी का है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक युवक 9 लाख रुपया हार गया था। इसके बाद युवक चोरी करने लगा। लड़का बोकारो के सेक्टर 1 में रहता है। जिसका नाम सोनू सिंह है। जिसकी सेक्टर 1 मार्केट में एक दुकान भी है। दरअसल सोनू ऑनलाइन गेम में 9 लाख रुपये हार गया था। जिसकी भरपाई के लिए उसने अपने मार्केट में ही स्थित ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने की सोची। सख्ती से पूछताछ पर संलिप्तता कुबूल की सिटी…
रांची। झारखंड के चान्हो थाना क्षेत्र के चामा स्थित एक आश्रम में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह घटना सामने आई। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है, जो आश्रम में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और…
पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। दो लोगों की हत्या करने वाले चार लोगों ने अपनी हत्या के डर से मनातू थाना में सरेंडर कर दिया, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने गुरुवार को बताया कि 19 फरवरी को राजखेता टोला के अमवातरी के जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिले थे, जिसमें से एक की पहचान चुनका गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई थी, जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है।…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के गिद्दी क्षेत्र स्थित सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी ए कोलियरी परियोजना कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। यह छापा सुबह करीब 11 बजे मारा गया, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सीबीआई के करीब 15 सदस्यीय दल ने सबसे पहले गिद्दी ए कोलियरी खदान का दौरा किया और वहां पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की टीम गिद्दी कोलियरी परियोजना कार्यालय पहुंची, जहां अधिकारियों और दर्जनों कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सभी कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर बने बरांडे में बैठाकर जांच की गई। सीबीआई अधिकारियों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) स्थापित करेगा। उन्होंने उद्योगों से इस क्षेत्र में निवेश के लिए कहा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का केन्द्रीय बजट मजबूत कार्यबल और बढ़ती अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करता है। मोदी ने कहा कि देश का भविष्य इनोवेशन में किए जा रहे निवेश से निर्धारित होता है। भारत की अर्थव्यवस्था में एआई कई लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ दे…
पूर्वी चंपारण। भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47 वीं बटालियन के जवानो ने एक यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नागरिक का नाम बोरी बाॅडरेंको है, जिसकी भारतीय वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी। सीमा पर जांच के दौरान जब एसएसबी के जवानों ने उनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की, तो वीजा एक्सपायर पाया गया। इसके बाद एसएसबी ने बोरी बॉडरेंको को हरैया थाना को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान यूक्रेनी नागरिक ने बताया कि वह नेपाल घूमने और करेंसी बदलने आया था। उसने बताया कि…
– कहाः औरंगजेब की तारीफ करने वाले अपने विधायक को यूपी भेजे सपा, अच्छे से होगा ‘उपचार’ लखनऊ। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। बुधवार को विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी के बयान पर सपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई। योगी ने सपा से अपने विधायक को तत्काल पार्टी से निलंबित करने और उसे उत्तर प्रदेश भेजने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यूपी ऐसे…
– आनंद कुमार ने एक पद पर रहकर कार्य करने की जताई इच्छा को मायावती ने स्वीकारा लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाई आनंद कुमार की जगह सहारनपुर के रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई जिम्मेदारी दी है। आनंद ने एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा जताई थी, जिसका मायावती ने स्वागत किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया…
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्लीपर बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। उसमें सवार पश्चिम बंगाल के 20 तीर्थयात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बस में करीब 74 सवारियां थी। यह सभी पश्चिम बंगाल के उत्तरी परगना जिले के रहने वाले हैं, जो दो मार्च को तीर्थ यात्रा पर निकले थे। प्रयागराज व उसके आसपास जिलों में तीर्थ स्थलों पर घूमने के बाद सभी लोग बस से आगरा जा रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके से…
