Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। विधायक और विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में कोयले के अवैध खनन और व्यापार की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक लगातार इस अवैध धंधे की जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस और सीसीएल के अधिकारियों को दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से कोयला माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। राय के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर, नावाडीह, दुग्धा, पेटरवार, बोकारो थर्मल, कथारा ओपी और तेनुघाट ओपी क्षेत्रों में बाइक, वैन, ट्रैक्टर और ट्रकों से कोयले की…

Read More

रांची। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अभियान डॉ. माइकल राज ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी लिखा है। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से दिया गया है। बिहार…

Read More

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश की ओर से बुधवार को पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम पार्टी के डोरंडा स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम के…

Read More

सहरसा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति शंखनाद किया है। अपनी बिहार यात्रा के क्रम में आज वे सहरसा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली । इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने गोभक्त उम्मीदवार लड़ाएंगे । बिहार के सहरसा बुधवार को पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की…

Read More

सहरसा। जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को सहरसा के सहरसा विधानसभा में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई। आज की बैठक को विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कहीं।इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन…

Read More

भागलपुर। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित घर पर विजिलेंस की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी से कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद पटना से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है। टीम सुबह से ही प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चला रही है। इस दौरान घर में इंजीनियर प्रणव कुमार मौजूद नहीं हैं लेकिन विजिलेंस अधिकारी परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर…

Read More

-फिनटेक जगत में भागीदार से प्रमुख वास्तुकार बनने तक वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा भारत मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का विस्तार करने के लिए कई पहल कर रही है। गोयल ने कहा कि फिनटेक जगत में भागीदार से लेकर अब प्रमुख वास्तुकार बनने तक भारत वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है। उन्‍होंने कहा…

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज ताजिकिस्तान रवाना होंगे। वह 08, 09 और 10 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वहां उनका राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन से मिलने का कार्यक्रम है। पुतिन नौ अक्टूबर को दूसरे रूस-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे के आखिरी चरण में वो सीआईएस राष्ट्राध्यक्ष परिषद की एक बैठक में भाग लेंगे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूसी प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक और मराट खुसनुल्लिन के साथ राष्ट्रपति प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षामंत्री आंद्रेई बेलौसोव, रूसी राष्ट्रीय रक्षक प्रमुख विक्टर ज़ोलोटोव, गृहमंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव, आर्थिक विकासमंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव,…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। दोनों चमकीली धातु आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। आज के कारोबार में सोना 1,150 रुपये से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी भी 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,030 रुपये से लेकर 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना दिवस के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेम तमाम गणमान्यों ने वीर जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना ने सदैव साहस, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उन्होंने वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा में तत्पर रहते हैं और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने वायुसेना दिवस पर…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में मंगलवार देर शाम को जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जेल आईजी के निर्देश पर एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, एक कारापाल और एक कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। जबकि संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेल में फैल रही अव्यवस्था, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधा उपलब्ध कराने के आरोपों के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों पर जेल अनुशासन…

Read More