Author: shivam kumar

पलामू। पड़वा मोड़ -औरंगाबाद मुख्य पथ पर छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। उसका 10 माह का बच्चा बाल बाल बच गया। महिला फाइनेंस कंपनी से लोन ली थी, लेकिन केवाईसी लग जाने के कारण भुगतान नहीं हो पाया था। महिला लोन दिलाने वाले समूह के फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ बाइक पर बैठकर छतरपुर बैंक आ रही थी। महिला को जख्मी हालत में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाने के बाद फाइनेंस कर्मी परिजनों को दुर्घटना हो जाने की सूचना देकर फरार हो गया। महिला को एमएमसीएच…

Read More

रांची। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में ‘दृष्टि 2026’ मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया है। 16 से 19 जून तक आयोजित इस चार दिवसीय शिविर के माध्यम से झारखंड के लोगों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का उद्घाटन सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, महानिदेशक सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं (DGAFMS) द्वारा किया गया। नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और रांची एवं आसपास के…

Read More

हजारीबाग। बड़कागांव स्थित बादम कोल खनन परियोजना के बीजीआर इंफ्रा माइनिंग कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बड़कागांव पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक सिंह के अनुसार, इस घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मंगलवार की सुबह बहुत सारे गांव वाले और आंदोलन करने वाले लोग अचानक ‘बीजीआर इंफ्रा माइनिंग’ के दफ्तर पहुंच गए। वहां देखते ही देखते उनका गुस्सा…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का निर्माण युवाओं की ऊर्जा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यबोध से संभव होगा। ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय स्तर पर ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विविध संस्कृतियों और अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों वाली दुनिया की सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद आज़ादी के बाद देश बढ़ती जन-भागीदारी के साथ दुनिया के…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के फौरन बाद क्रैश हो गया। इस हवाई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। क्रैश की वजह की जांच चल रही है। बी-52 बॉम्बर एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से रूटीन टेस्ट मिशन पर निकला था। इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 बजे मिली। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयर फोर्स का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। इससे आठ लोगों की मौत हो गई। बेस पर मौजूद 412वें…

Read More

काठमांडू। नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। रविवार को चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। नेपाल के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस दौरान चीन ने पूर्व में सहमत परियोजनाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच आधारभूत संरचना विकास, संपर्क एवं कनेक्टिविटी, सीमा प्रबंधन, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कृषि, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटलीकरण, पर्यटन, रासायनिक उर्वरक, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस अन्वेषण और जनस्तर के संबंधों…

Read More

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पू’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है। इसी बीच अभिनेता की आगामी फिल्मों को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या अपनी 50वीं फिल्म को खास बनाने की तैयारी में हैं। खबर है कि वह लोकप्रिय निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ काम करने के इच्छुक हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म एक कॉमेडी एंटरटेनर हो सकती…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (विंडफॉल टैक्स) बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर मौजूदा कर को बरकरार रखा है। शुल्क में यह बढ़ोतरी 16 जून से लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार देर रात एक अधिसूचना में बताया कि 16 जून से डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13.50 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 9.50 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली शुल्क…

Read More

नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र के जामुन टोली में डायन बिसाही के शक में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अपर न्याययुक्त अमित शेखर की अदालत ने आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को दोषी करार दिया है। अदालत 25 जून को सजा की सुनवाई करेगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से नौ लोगों की गवाही दर्ज की गई। 23 जुलाई 2022 की सुबह करीब 5 बजे सीमा देवी चापाकल के पास बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने डायन बिसाही के शक में उनके सिर पर कई बार वार किया, जिससे मौके पर ही मौत…

Read More

सरायकेला। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे चार वाहनों को जब्त किया है। चालकों द्वारा वैध दस्तावेज न दिखाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान वाहन संख्या JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 और JH05DE6826 के चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,270 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चेन्नई में सोने के भाव में आज 2,120 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। भाव में आई तेजी के कारण देश के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More