Author: shivam kumar

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से अफीम एवं डोडा की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नगद राशि, एक स्वीफ्ट कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 13 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी हिल के समीप कुछ तस्कर अफीम एवं डोडा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम अमित रेणु को 13 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चक्रधरपुर से चाईबासा क्षेत्र में एक आल्टो कार से अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है। इस विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अलख दास और नारायण दास के रूप में की गई है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना सारंडा जंगल के बालिवा क्षेत्र में उस समय हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया,…

Read More

रांची। रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम के अनुसार शंभू नाथ चौधरी रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष चुने गये, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी अभिषेक सिन्हा को मिली है। कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए बिपिन उपाध्याय चुने गये। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य ने विजय हासिल की। चंदन भट्टाचार्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय मिश्रा को 23 वोटों के अंतर से पराजित किया। रांची प्रेस क्लब के इस द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान अपराह्न 3:30 बजे संपन्न हुआ था। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे से मतगणना…

Read More

कटिहार। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप में लदे कुल-507 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम मुकेश ओझा और राहुल ओझा है, जो दोनों भाई हैं और भोराबाड़ी थाना-नगर जिला-कटिहार के रहने वाले हैं। सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ उदामारेखा फोर लाईन आम बगीचा के पास छापेमारी की, जहां से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 507 लीटर विदेशी शराब, एक पिकअप और दो मोबाईल फोन भी…

Read More

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद खत्म होते ही यहां विकास की नई शुरुआत होगी। इस अवसर पर शाह ने जगदलपुर में हर घर रोशन प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह के मुख्य आतिथ्य में आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में ओलंपिक 2025 का आखिरी समारोह हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने तय किया था कि 31 मार्च, 2026 से पहले पूरे देश से लाल आतंक को खत्म कर देंगे और आज बस्तर ओलंपिक-2025 के समय हम इस कगार पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगले…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदले जाने पर तंज कसते हुए कहा कि योजनाओं के नाम, कानून के नाम बदलने में नरेंद्र मोदी की सरकार माहिर है, इसका कोई मुकाबला नहीं है। निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत अभियान बनाया, ग्रामीण एलपीजी वितरण कार्यक्रम को उज्ज्वला नाम दिया। पैकेजिंग, ब्रांडिंग और नाम देने में ये धुरंधर है। हैरानी इस बात की है कि पंडित नेहरू से तो इन्हें नफरत है लेकिन महात्मा गांधी से इतनी नफरत, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना 2005…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में, एसीबी की टीम ने चाइबासा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को ₹70,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह पर किसी सरकारी कार्य के भुगतान या अनुकूल कार्रवाई के बदले कमीशन के रूप में रिश्वत मांगने का आरोप था। एसीबी को शिकायत मिलते ही, प्राथमिक जांच और सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया। तय योजना के तहत जैसे…

Read More

रांची। राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री से चार अहम सवाल पूछे थे। सवाल इस प्रकार हैं- 1. क्या सरकार मेक इन इंडिया के तहत वंदे भारत ट्रेनों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा दे रही है? 2. वर्तमान में कितने रूटों पर अर्ध-उच्च गति (सेमी हाई स्पीड) वाली वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और भविष्य में इनके विस्तार की क्या योजना है? 3. वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्रीय संपर्क को किस तरह बेहतर बना रही हैं? 4. ऐसी आधुनिक रेल अवसंरचना शुरू होने से रोजगार, सप्लाई चेन और…

Read More

गिरिडीह। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हिंदी ,बांग्ला की कई सुपरहिट फिल्मों के आउटडोर शूटिंग के गवाह रहा उसरी वाटर फॉल दस करोड़ की लागत से इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। शनिवार को मंत्री शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जैसे टूरिस्ट हट, पार्क और शौचालय का निर्माण होगा। साथ ही वाटर फॉल को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने की घोषणा की गयी है। ताकि पर्यावरण संतुलित और स्वच्छ रहे और आनेवाले पर्यटकों को अच्छा अनुभव मिले। मौके पर मंत्री ने बदलाव को लेकर विस्तार से अपनी…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि वे जल्दी आवेदन करें और केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें। उन्होंने कहा है कि 15 जनवरी तक समय पर बुकिंग करने से आखिरी समय की परेशानियों से बचा जा सकता है। इस संबंध में सरकार की ओर से परामर्श जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हज यात्रा 2026 पर जाने वाले यात्री अगले साल 15 जनवरी तक बुकिंग करा लें। केन्द्रीय मंत्री ने इस…

Read More