Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पिछले छह दिनों के भीतर 10 काले हिरणों (कृष्णमृग) की रहस्यमयी मौत ने पार्क प्रबंधन और वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। एक दिसंबर को पहले हिरण की मौत के बाद शुरू हुआ सिलसिला 6 दिसंबर तक जारी रहा। विशेषज्ञों को संदेह है कि यह रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया (एचएस) यानी पाश्चुरेला प्रजाति के बैक्टीरिया से होने वाला घातक संक्रमण हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि कुल 18 काले हिरणों में से 10 की…

Read More

रांची। विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य बेल में आकर छात्रवृत्ति की भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रश्नकाल बाधित होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आप लोग को हंगामा करना ही है तो सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस तरह के आचरण से सदन नहीं चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सवाल किया कि आप लोग जनता के संवेदनशील सवालों को सदन में नहीं चलने दीजिएगा। अध्यक्ष के बार-बार शांत रहने के आग्रह…

Read More

रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से एसीबी की टीम रविवार सुबह फिर पूछताछ कर रही है। कांके रोड स्थित चौबे निवास पर डीआईजी, एसपी समेत आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। तलाशी और बयान दर्ज करने की कार्रवाई सुबह सात बजे शुरू हुई और अभी जारी है। इससे पहले तीन दिसंबर को भी स्वप्ना से घर पर ही तीन घंटे पूछताछ हो चुकी है, लेकिन एसीबी का कहना है कि कई दस्तावेजों में असंगति मिली है जिसे स्पष्ट करना जरूरी है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को एसीबी ने विनय चौबे…

Read More

पलामू। पलामू के रामगढ़ में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की गई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रविवार को जनजातीय कार्य मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा को पत्र लिखकर एवं नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन मंत्रालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि रामगढ़ प्रखंड में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के अभाव में स्थानीय विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से न केवल शैक्षणिक…

Read More

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ दिनों से विमानन क्षेत्र में उत्पन्न अव्यवस्था पर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर इंडिगो एयरलाइन के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री मोहोल ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से मंजूर किए गए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) नियमों को लागू करने में इंडिगो ने लापरवाही बरती, जिसके कारण संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अदालत के निर्देश के बाद एफडीटीएल में 10 घंटे की ड्यूटी अवधि को घटाकर 8 घंटे…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एयरलाइंस संचालन और विश्व बाजार में रुपये की गिरती कीमत को लेकर देश भर में व्याप्त अफरा-तफरी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को साेशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश भर में बेरोजगारी, गरीबी आदि की विकराल समस्याएं व्याप्त है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या, विश्व बाजार में रुपये की गिरती कीमत आदि को लेकर देश के जो वर्तमान हालात हैं व लोगों की जो दिन- प्रतिदिन की परेशानियां-दिक्कतें हैं उससे पूरा देश चिन्तित है। जिसका समाधान, बाबा…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के सरयू प्रखंड स्थित आदिवासी बहुल डोरम गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। गांव में नल–जल योजना और मुखिया फंड से बनाए गए कुल तीन जलमीनार लंबे समय से बेकार पड़े हैं। हालात इतने खराब हैं कि 100 से अधिक परिवार एकमात्र स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप पर निर्भर हैं। पानी को लेकर ग्रामीणों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार लगाए जाने के बाद शुरुआती 10–12 दिनों तक ही पानी मिला। उसके बाद सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। लोगों का अनुमान है…

Read More

बेंगलुरु। पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ानों में हो रही बाधा जारी है। आज बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतररा्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 61 इंडिगो उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंडिगो ने अपने यात्रियों को संदेश भेजकर सूचित किया है कि आज उसकी उड़ानें संचालित नहीं होंगी तथा दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, रायपुर, कोलकाता, मेंगलोर, कोच्चि, श्रीनगर, भोपाल सहित कई मार्गों पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हवाई अड्डे पर इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम हो गई है क्योंकि कंपनी उड़ान रद्द होने की पहले से सूचना दे रही है।

Read More

रांची। गोवा के अरपोरा स्थित एक रेस्टोरेंट–कम–क्लब में रविवार देर रात लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियाँ छीन लीं। इस दर्दनाक दुर्घटना में झारखंड के तीन युवक भी काल के गाल में समा गए। मृतकों में रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो (24) और उनके छोटे भाई विनोद महतो (22) के साथ खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मंडा (22) शामिल हैं। तीनों कुछ महीने पहले ही नौकरी की तलाश में गोवा गए थे और क्लब के किचन में काम कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव में कोहराम मच…

Read More

इंडिगो संकट से यात्री परेशान, दूसरे एयरलाइन्स का किराया 10 गुणा जादा -4 दिन में 1200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दूल्हा-दुल्हन से लेकर मरीज परेशान -अस्थियां भी कर रहीं इंतजार, किसी की नौकरी गयी तो किसी की बरसों की मेहनत बेकार भारत के हवाई अड्डों पर हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के साथ छोटे-छोटे हवाई अड्डों पर भी अफरा-तफरी मची हुई है। रांची भी इससे अछूता नहीं है। देश की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी इंडिगो के साथ पैदा हुआ यह संकट इतना गंभीर हो गया है कि हवाई यात्रियों का भरोसा…

Read More

रांची। झारखंड में वक्फ संपत्तियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार द्वारा छह दिसंबर की रात 11:59 बजे तक निर्धारित समय सीमा में राज्य की कुल वक्फ संपत्तियों में से 67.92 प्रतिशत संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया। राज्य में वक्फ की कुल 159 संपत्तियां चिन्हित हैं, जिनमें से 151 सुन्नी वक्फ बोर्ड और आठ शिया वक्फ बोर्ड के अधीन हैं। निर्धारित समय सीमा तक सुन्नी वक्फ बोर्ड की 151 संपत्तियों में से 101 का डेटा अपलोड किया जा सका, जबकि शिया वक्फ बोर्ड की…

Read More