रांची। रांची में पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को आयोजित होगा। सम्मेलन में पुलिस महिला पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से संबंधित कार्यक्रम होंगे। साथ ही महिला पुलिस के अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया जायेगा। बताया जाता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। वहीं, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और पदोन्नति पर भी विमर्श किया जायेगा। समारोह में महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर बात होगी।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का मानना है कि कबीर की स्थापना तभी हुई जब हिंदी साहित्य की भूमिका लिखी गई, मध्यकालीन धर्म-साधना, नाथ संप्रदाय और कबीर जैसी पुस्तक लिखी गईं। पूरा भक्तिकालीन साहित्य भी कबीर द्वारा लिखे गए प्रतिमानों के आधार पर देखा और समझ गया। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर को अपने नजरिए से देखा, समझा और उन पर किताब लिखी। डॉ. त्रिपाठी ने आचार्य द्विवेदी की 118वीं जयंती के अवसर पर साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में उक्त बातें कहीं। व्याख्यान का विषय ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी के कबीर’ था। इसका आयोजन…
खूंटी। खूंटी प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार को खूंटी क्लब में शोकसभा का आयोजन कर खूंटी के वरिष्ठ पत्रकार और खूंटी प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यख रंजीत प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद जिले के सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। खूंटी के लोग उन्हें उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए हमेशा याद करेंगे। पत्रकार अनिल मिश्र ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक बेबाक और निर्भीक पत्रकार थे। राजेंद्र प्रसाद पत्रकार के साथ ही एक सुलझे हुए टिप्पणीकार थे। डॉ नीरज मिश्रा ने राजेंद्र प्रसाद…
खूंटी। पवित्र सावन महीने में क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबारी में जलाभिषेक के लिए दूर दराज क्षेत्रों से भक्तों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में श्रावण महीने के अंतिम रविवार को अवकाश के दिन अहले सुबह से ही बाबा आम्रेश्वर धाम में बाबा भोलनाथ का जलार्पण और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार आधी रात से ही हजारों भक्त पहुंचने लगे थे। रविवार को पूरे दिन यहां जलार्पण और पूजा-अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति द्वारा…
रांची। शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और कई मामलों के उद्भेदन में सीसीटीवी की भूमिका को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश सदर एसडीओ ने दिया है। एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की पारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी बैंक एवं वित्तीय लेनदेन संस्थान, सभी एटीएम, ज्वेलरी दुकानें, पेट्रोल पंप, होटल एवं रेस्टोरेंट, शराब की दुकान, मल्टी स्टोरी फ्लैट/ हाउसिंग सोसायटी, आॅटो एवं बस स्टैंड, पेड पार्किंग, प्राइवेट संचालित हॉस्टल, मॉल एवं मार्केटिंग कांप्लेक्स, दवा दुकान, अपार्टमेंट एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण व्यावसायिक संस्थानों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे…
रांची। झारखंड के 31 जेलों में बंद कैदियों से हर दिन 1198 लोग मुलाकात कर रहे हैं। बीते 18 दिनों की बात करें, तो 21570 लोग जेल में बंद कैदियों से मिलने आये हैं। बता दें कि झारखंड में कुल 31 जेल हैं। इनमें सात सेंट्रल जेल, 16 डिस्ट्रिक्ट जेल, हजारीबाग में एक ओपन जेल और सात सब-जेल हैं। इन जेलों में कुल 17718 कैदी बंद हैं। इनमें 12397 अंडर ट्रायल और 5321 सजायाफ्ता कैदी हैं। कारगर साबित हो रहा ई-प्रिसन पोर्टल भारत सरकार ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात के लिए ई-प्रिसन पोर्टल लॉन्च किया है। ई-प्रिसन पोर्टल…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा विद्यालय में सहायक शिक्षक उमेश कुमार (40 ) के साथ गांव के चार लोगों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। शिक्षक उमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा है। घटना 16 अगस्त को पूर्वाह्न लगभग 11:20 बजे की है, जब उमेश कुमार अपने विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य कर रहे थे। उसी समय गांव का एक लड़का स्कूल प्रांगण में आया और उमेश कुमार से अपने बच्चे…
पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले यानि आज पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है। पाकुड़ के बाद मुख्यमंत्री गोड्डा जाएंगे। 21 अगस्त को वह पलामू प्रमंडल के जिलों से निबंधित महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी। इसके बाद हर माह की 15…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष 33 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले। संदीप घोष को शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम बीच रास्ते से उठा कर ले गई थी। रातभर पूछताछ के बाद थोड़ी देर के लिए रिहा किया और शनिवार सुबह 10 बजे सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई दफ्तर में बुलाया गया था, जहां रात सवा 11 बजे के करीब उन्हें बाहर निकलते देखा गया। संदीप के साथ शनिवार को कोलकाता पुलिस के तीन कर्मी भी सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे, जिनमें से एक आरजी कर पुलिस चौकी…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। बाउरी ने कहा कि शनिवार की सुबह तक चौहान हेंब्रम के परिजनों की सुध नहीं लेने वाले मुख्यमंत्री आज असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा रमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बेंगाबाद दौरे के बाद घड़ियाली आंसू बहाने लग गये। उनका साथ देने में स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हो गयी। बाउरी ने कहा कि अच्छा होता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उस लाचार वृद्ध मां, अबला पत्नी, अनाथ बच्चे की…
सहरसा। पांचवीं बार सांसद चुने जाने पर सांसद दिनेश चंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह स्थानीय पटेल मैदान में शनिवार को आयोजित किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया के संचालन में एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर प्रो गौतम कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वरांजलि के कलाकारों द्वारा स्वागत गान किया गया। कार्यक्रम में जदयू कहरा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की निर्मम हत्या पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त कर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से…