गुमला: शहर के प्रसिद्ध ईंट व्यवसायी श्यामलाल प्रसाद को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तीन गोली मारी गयी। इसके बाद अपराधी आसानी से भाग निकले। एक गोली उनके सिर एवं दो शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने टावर चौक को जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। चैंबर आॅफ कॉमर्स ने गुमला के बाजार को बंद करा दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। र्इंट-भट्टा के पास घात लगाये थे तीन अपराधी प्रत्येक दिन की तरह श्यामलाल प्रसाद…
Author: आजाद सिपाही
रांची: देश के कई राज्यों में आतंकी हमले के अलर्ट के मद्देनजर श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। विश्व प्रसिद्ध देवघर के श्रावणी मेला का उद्घाटन रविवार को होगा। इसमें करोड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। डीजीपी डीके पांडेय ने बताया कि इस बार की सुरक्षा पिछले वर्ष से भी बेहतर है। पहली बार बिहार के सुल्तानगंज में भी झारखंड पुलिस की टीम रहेगी और पूरे 110 किलोमीटर के मेले पर एटीएस से लेकर ड्रोन से भी नजर रखी जायेगी। श्रावणी मेला में कहीं से कोई चूक न हो, इसके लिए सरकार से लेकर पूरा पुलिस…
गढ़वा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार राज्यवासियों को बुनियादी सुविधा के साथ ही शुद्ध हवा, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए संकल्पित है। सरकार सभी सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा लगा रही है। सोलर प्लांट लगने से पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। सरकार आने वाले दिनों में हरित क्रांति ऊर्जा किसानों को तोहफा में देगी। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर भी रूफ टाप सोलर प्लांट लगायें, ताकि हम हरित क्रांति की ये बातें शनिवार को गढ़वा सिविल कोर्ट में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहीं। जेरेडा…
रांची: भाजपा ने जिस तरह बिहार में लालू प्रसाद परिवार को घेरा, ठीक उसी प्रकार झारखंड में उसके निशाने पर शिबू सोरेन परिवार है। भाजपा नित नया खुलासा कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने सोरेन परिवार के खिलाफ अब तक का बड़ा खुलासा किया है। पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में हेमंत पर निशाना साधते हुए कहा कि शिबू सोरेन परिवार ने राज्यभर में अनुमानित 100 करोड़ की संपत्ति कौड़ियों के भाव खरीदी है। हेमंत सोरेन ने एक दिन में 16 प्लॉट की रजिस्ट्री करायी है। 30 मार्च 2007 को हेमंत सोरेन ने एक ही दिन…
भारतीय बैंकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर भाग जाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारत की खस्ता जेलों का हवाला देकर यूके कोर्ट से प्रत्यर्पण नहीं करने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपए लेकर चंपत होने वाले विजय माल्या के प्रत्यपर्ण को लेकर ब्रिटिश कोर्ट में सुनवाई चल रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को इस मामले में लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई ताजा सुनवाई के दौरान विजय माल्या के वकील ने भारतीय जेलों की बुरी स्थिति की बात कही। माल्या के पक्षकार ने कहा कि प्रत्यर्पण…
नई दिल्ली: साल 2010 में विधि कासलीवाल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इसी लाइफ में’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री संदीपा धर जल्द ही ‘सैयद अहमद अफजल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बारात कम्पनी’ में नज़र आने वाली हैं। अपनी पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर में नॉमिनेशन पाने वाली संदीपा ने अपने दमदार अभिनय और क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। उम्मीद यही है कि संदीपा की इस फिल्म में भी उनके अभिनय को सराहा जाएगा। संदीपा ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ में कैमियो भी किया था। जब संदीपा से इस फिल्म…
हैम्बर्ग: G-20 के शिखर सम्मलेन के दौरान अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला, यहाँ G-20 में भाग लेने आये अमेरिकी राष्ट्रपति और रुसी राष्ट्रपति की मुलाकात से समय अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मलेनिया को उनकी मीटिंग में दखल देना पड़ा, हालाँकि वह इसमें कामयाब नहीं रही। बतादें कि जर्मनी के हैम्बर्ग में जी 20 समिट शिखर सम्मलेन हो रहा है। शुक्रवार को शिखर सम्मलेन का पहला दिन था। यहाँ हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लागिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को पहली मुलाकात हुई। दोनों देशों के प्रमुख नेताओं की मुलाक़ात के बीच मलेनिया को हस्तक्षेप…
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेकिन अब गोविंदा इस फिल्म की वजह से काफी नाराज हैं। दरअसल फिल्म में गोविंदा के साथ भी कुछ सीन्स शूट किए गए, जिन्हें अब फिल्म से हटा दिया गया है। इसी को लेकर काफी नाराज हैं। इसके बाद गोविंदा ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई टवीट्स कर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “मैंने कपूर परिवार को पूरी इज्जद दी और यह फिल्म की क्योंकि वे मेरे…
क्रिकेट की दुनिया में ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। दादा का का जन्म 8 जुलाई, 1972 को एक रईसा परिवार में हुआ था। सौरव के पिता चंडीदास गांगुली का शुमार कोलकाता के अमीर लोगों में होता था तो ज़ाहिर है उनका बचपन सुविधाओं में बीता। आपको शायद हैरानी हो कि क्रिकेट खेल सौरव की पहली पसंद नही था। कोलकाता में फुटबॉल बहुत प्रसिद्ध है और सौरव भी ख़ूब फ़ुटबॉल खेला करते थे लेकिन अपने बड़े भाई के कहने पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु किया और उसके बाद जो उन्होंने किया वो…
लंदन: भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और पूरब राजा को यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबल्डन में शुक्रवार को हार मिली। पुरुष युगल वर्ग में बोपन्ना और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार एडवर्ड रोजर वेसेलिन को ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और केन स्कुपस्की की जोड़ी ने 7-6, 6-3, 6-7, 6-3 के अंतर से हराया। दूसरी ओर, पूरब और उनके भारतीय जोड़ीदार द्विज शरण को अमेरिका के राजीव राम और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन के हाथों हार मिली। द्विज और पूरब को इस मैच में 6-3, 6-4, 4-6, 6-7 (10-8) से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच इस साल…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 765 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। ये नियुक्तियां अमीन, राजस्व कर्मचारी, निम्नवर्गीय लिपिक, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक और गणक के पदों पर की जाएंगी। ये नियुक्तियां विभिन्न जिलों में की जाएंगी। आयोग संयुक्त इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2017 के जरिए इन पदों पर भर्तियां करेगा। आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा। इन पदों के लिए 26 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारियां निम्न हैं : पद और रिक्तियों का विवरण अमीन, पद : 169…