कॉमेडियन कपिल शर्मा को हाल ही में थोड़ी राहत मिली थी, जबसे भारती सिंह ने शो में एंट्री ली थी। लेकिन लगता है अभी भी कपिल की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। दरअसल, हाल ही में आई खबर के मुताबिक पिछली रात को ‘द कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड की शूटिंग से पहले कपिल की तबीयत खराब हो गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक कपिल के शो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आने वाले थे। लेकिन शो की शूटिंग से पहले ही कपिल की…
Author: आजाद सिपाही
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बशीरहाट में हुई हिंसा और दार्जिलिंग में तनाव के लिए केंद्र सरकार पर राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें केंद्र से पूरी मदद नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने बशीरहाट हिंसा की न्यायिक जांच कराने की बात कही। ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो विदेशी ताकतों की मदद से राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। अपने विरोधियों को कुचलना चाहती है भाजपा ममता बनर्जी ने आपसी सहमति से समस्या का समाधान निकालने की बात कहते हुए…
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का 18वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लीसेस्टर के ग्रेस रोड स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 274 रनों का टारगेट दिया है। साउथ अफ्रीका की तरफ से ली ने 92 रन की शानदार पारी खेली जबकि भारत की तरफ से शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरूआत शानदार रही। तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने दूसरे ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। शिखा ने लॉरा वॉलवर्डाट को…
हजारीबाग: कोर्रा टीओपी थाना क्षेत्र के मरावल सिंदूर गांव निवासी अनुज यादव का अपहरण गुरुवार की आधी रात अज्ञात लोगो ने कर लिया। संबंध में अपहृत के भाई बैजनाथ यादव ने कोर्रा टीओपी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ताओं के विरुद्ध सघन छपामारी शुरू कर दी। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। क्या है मामला अपहृत के भाई बैजनाथ यादव द्वारा दिए गए आवेदन में लिखा है कि मेरा भाई की शादी 3 जुलाई को सलैया गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री संगीत कुमारी से हुई। रिसेप्शन के दूसरी…
गढ़वा: व्यवहार न्यायालय के नव निर्मित भवन एवं पुराने भवन के छत पर एक करोड़ 32 लाख की लागत से लगाए गए 110 केवी के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन शनिवार आठ जुलाई को मुख्यमंत्री रघुवर दास और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मदन बी लोकुर एवं करेंगे। समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल, न्यायाधीश एचसी मिश्रा, न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह, प्रशासनिक न्यायाधीश एस चंद्रशेखर एवं उर्जा सचिव नितिन मदन कुलकर्णी शामिल मुख्य रूप से उपिस्थत होंगे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति की धर्म पत्नी सविता लोकुर एवं कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल की…
रांची: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खाना खिलाने पर किराये के मकान से निकाल दिये गये भाजपा के दलित नेता भगत बाल्मिकी का परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। भगत बाल्मिकी और उनका परिवार यही कह रहा है कि आखिर तीन दशक से समाज और संगठन की सेवा करने का उन्हें यह फल क्यों मिला। क्या दलित होना अभिशाप है। केंद्रीय मंत्री को घर में खाना खिलाकर आखिर परिवार ने क्या गलती कर दी, जो मकान मालिक ने उन्हें चंद घंटों में मकान खाली करने का फरमान सुना दिया। 4 साल से बसाये गये आशियाने के चंद मिनटों…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टाना भगतों की जमीन पर कोई लगान नहीं लगेगी। जिस जमीन पर टाना भगत बसे हुए हैं और पट्टा नहीं है, उन्हें पट्टा दिया जायेगा। अगले माह झारखंड के पांच जिलों में बसे टाना भगतों के अध्यक्ष और चार-चार व्यक्तियों के साथ बैठक होगी। इसमें टाना भगत विकास प्राधिकार के लिए सदस्यों का चयन करने के साथ ही टाना भगतों की अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी। सीएम शुक्रवार को रांची एवं लोहरदगा के टाना भगतों के प्रतिनिधिमंडल से झारखंड मंत्रालय में बातचीत कर रहे थे। टाना भगतों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध…
रांची: चारा घोटाले मामले में आरोपी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को चारा घोटाले के दो केस में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हाजिरी लगायी। लालू प्रसाद ने सबसे पहले चारा घोटाले के आरसी 64ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस मामले में लालू प्रसाद की ओर से दो गवाह इजाज हुसैन एवं पवित्र पासवान की गवाही दर्ज करायी गयी। गवाह इजाज हुसैन पटना सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं, उनके द्वारा कोर्ट में लालू प्रसाद एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ पटना में दर्ज आय से…
रांची: शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति, छात्राओं के लिए कॉलेज बस सेवा, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालयों का नवीनीकरण आदि का कार्य किया जा रहा है। सरकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समागम का भी आयोजन कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत मेधावी और निर्धन छात्रों को एक लाख रुपये दिये जायेंगे। शिक्षा मंत्री ने उक्त जानकारी शुक्रवार को सूचना भवन के सभागार में पत्रकारों को दी। 95 फीसदी छात्रों के बैंक खाते खुले : उन्होंने कहा कि…
रांची के राजकुमार और भारतीय टीम के सदस्य धोनी का जन्मदिन खेल प्रेमियों ने मनाया। इस दौरान 36 पाउंड का केक विधायक नवीन जायसवाल की मौजूदगी में काटा गया। सभी ने धोनी के लिए लंबी उम्र की दुआ की। रांची के द काया सेलून में हर साल की तरह इस बार भी धौनी का जन्मदिन मनाया गया। इस बार उनके 36वें जन्मदिन पर 36 पाउंड का केक काटा गया। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था। धोनी आज 36 साल के हो गये हैं। धौनी भारतीय क्रिकेट टीम…
श्रीनगर/नयी दिल्ली: हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रहे आतंकी बुरहान वानी की शनिवार को बरसी है। ऐसे में घाटी में किसी भी खतरे से निपटने के लिए पुलिस और आर्म्ड फोर्सेस को अलर्ट किया गया है। अमरनाथ यात्रा की सिक्यूरिटी में 21000 एक्स्ट्रा जवान लगाए गए हैं। गुरुवार रात को यहां इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई, हालांकि सुबह इसे बहाल कर दिया गया। राज्य के आईजीपी का कहना है कि जरूरी हुआ तो इंटरनेट को आगे भी बंद किया जा सकता है। बुरहान की बरसी पर अलर्ट? राज्य सरकार ने घाटी के स्कूल-कॉलेजों में 6 जुलाई से 10 दिन…