नई दिल्ली: कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों का निशाना बने युवा लेफ्टिनेंट उमर फ़याज़ पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उमर फ़याज़ कश्मीरियों से सवाल करते हैं. बताइए यहां (कश्मीर घाटी में) बुरहान वानी रहेगा या फिर उमर फ़याज़. यहां से डोलियां उठेंगी या जनाज़ा निकलेगा.? वीडियो में किसी दूसरे व्यक्ति ने अपनी आवाज दी है। छुट्टियों पर घर आये एक युवा सैन्य अधिकारी की शोपियां जिले में आतंकवादियों ने अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इससे नाराज लोगों ने हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा अधिकारी यहां एक…
Author: आजाद सिपाही
पटना: बिहार क़ानून को धता बता कर एक सांसद के घर पर बम फेकने की हिम्मत कने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आश्चर्य की बात यह है कि सांसद के घर पर बम फेकने में एक महिला का हाथ था। रंगदारी देने के लिए पहले महिला ने फोन किया, उसके बाद बम फेंक दिया। जिसे पुलिस ने धर दबोचा है। अब पुलिस उससे घटना के विषय की पूछताछ कर रही है। विगत दिनों सांसद के घर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने पति के कहने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदरगाह शहर ग्वादर में शनिवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, घटना ग्वादर के पिशगन और गंथ रोड इलाके की है। मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात हमलावरों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और घटनास्थल से फरार हो गए। बलूचिस्तान प्रांत के गृहमंत्री, सरफराज बुग्ती ने बताया कि हमले के समय मजदूर सड़क निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अर्धसैनिक बल तलाशी अभियान में…
नई दिल्ली: एशियन चैंपियनशिप 2017 के तीसरा दिन भारतीय महिला पहलवानों ने कमाल तो किया लेकिन किसी के हाथ सोने तक नहीं पहुच सका। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारत की 3 महिला पहलवान फाइनल बाउट में उतरीं लेकिन किसी के नाम स्वर्ण पदक नहीं बना। तीन भारतीय पहलवान विनेश फौगाट , साक्षी मलिक और दिव्या काकरान को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा, जबकि रितु फौगाट ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। विनेश फौगाट जानकारी के अनुसार चोट के बाद अपने भारवर्ग में बदलाव करते हुए पहलवान विनेश फौगाट ने एशियन चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम प्रतियोगिता के तहत शामिल…
पटना: विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त खाने वाली बीजेपी अब एकबार फिर से बिहार में अपना जनाधार महबूत करने के लिए मेहनत करने लगी है। इसके पीछे कारण माना जा रहा है आगामी आम चुनाव में पार्टी बिहार में 2014 दोहराना चाहती है। ऐसे में उसे विधानसभा चुनाव में हुयी गलतियों पर मन्थन करना होगा। बिहार बीजेपी के नेताओं ने अब पंचायत जाकर महागठबंधन के भ्रष्टाचार सहित विकास को लेकर जनता को सच्चाई बताने का बिगुल फूंक दिया है। 2014 के आम चुनाव में इतिहास लिखने वाली पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरी थी। जिसको देखते हुए बिहार…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास बैंकों की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में 59वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी की तिमाही समीक्षा बैठक में बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लायें। जनहित के कार्यों को शीघ्रता से करें। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य योजना तैयार कर राज्य के किसानों को जल्द से जल्द किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध करायें। राज्य में लगभग 38 लाख किसान हैं, लेकिन अब तक मात्र 13 लाख किसानों को ही क्रेडिट कार्ड मिला है। लगातार बैठकों के बाद भी सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन…
रांची: मैट्रिक पास युवक-युवतियों को भी अब नौकरी करने का मौका सरकार ने दिया है। जैक बोर्ड से पास छात्र-छात्राओं को पुलिस में चालक की नौकरी मिलेगी। इसके लिए निकलने वाली वेकेंसी में होमगार्ड के जवानों को 50 प्रतिशत पदों पर मौका दिया जायेगा। इसमें ऐसे होमगार्ड जवानों को मौका मिलेगा, जो होमगार्ड में नामांकन के बाद तीन साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। अगर होमगार्ड के पर्याप्त जवान नहीं मिलते हैं, तो फिर अन्य उम्मीदवारों को इसमें मौका दिया जायेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार हो रही पुलिस चालक की बहाली गौरतलब है कि झारखंड बनने के…
रांची: जदयू झारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटा है। पार्टी का मकसद अपने वजूद को फिर से कायम करना है। गुरुवार को रांची पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने इसके संकेत दिये। विधानसभा के गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं की बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें ही पार्टी संगठन में तरजीह मिलेगी जो काम करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी नेताओं के साथ चर्चा की। इससे साफ है कि पार्टी झारखंड में अपना रिवाइवल चाहती है। 17 मई को नीतीश कुमार का झारखंड दौरा भी इसीलिए हो रहा है। सभी…
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल 30 मई को मैट्रिक और इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर सकता है। मैट्रिक और इंटर में 6.7 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। जैक चेयरमैन अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तैयारी चल रही है। एक ओर जहां कॉपियों की जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर क्रॉस लिस्ट भी तैयार की जा रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल का दावा है कि एकेडमिक कैलेंडर का पूरी तरह पालन होगा। 30 मई को मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी हो जायेगा। वहीं आर्ट्स का रिजल्ट जून में आने की…
रांची: रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बाद कुंदन को शुक्रवार की सुबह रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप में लाया गया है। धुर्वा में ही कुंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्र के डीएसपी एवं थानेदार समेत सभी बड़े आइपीएस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसकी निशानदेही पर पूरे झारखंड भर में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। तमाड़, बुंडू समेत तमाम नक्सली ठिकानों पर छापामारी कर पुलिस ने कई हथियार बरामद किये हैं। कुंदन के साथ उसके दो साथियों ने भी सरेंडर किया है। पुलिस 15 मई तक मीडिया के सामने…
विनय जायसवाल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जीवाश्म र्इंधन का इस्तेमाल रोकने की बराक ओबामा की नीतियों से परे जाते हुए कहा है कि पर्यावरण की रक्षा और हमारी अर्थव्यवस्था के विकास का पारस्परिक संबंध नहीं है। इससे अमेरिका के प्रति तमाम देशों की चिंता बढ़ गयी है कि वह जलवायु परिवर्तन के पेरिस समझौते के प्रति ईमानदार रुख रखेगा या नहीं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने कहा है कि अब समय किसी भी देश के लिए जलवायु परिवर्तन पर अपने रुख से पीछे हटने का नहीं रह गया है। ऐसे में एक बार फिर ग्रीनहाउस गैसों…