Author: आजाद सिपाही

रांची: वर्चस्व की लड़ाई में धुर्वा थाना क्षेत्र के छात्र नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना शनिवार दोपहर की है। जब छात्र नेता धर्मवीर और उनके कुछ दोस्तों को धुर्वा टंकी साइड में तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया है। धर्मवीर ने हमले का आरोप धुर्वा निवासी अमित सिंह और उसके कुछ लोगों पर लगाया है। धर्मवीर का कहना है कि महावीर झंडे को लेकर उसका अमित के साथ कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। इस बात को लेकर अमित सिंह ने वार्ता करने के बहाने धर्मवीर को पानी टंकी साइड बुलाया और जान मारने…

Read More

पाकुड़: झारखंड विधानसभा की लिट्टीपाड़ा सीट के लिए रविवार को होनेवाला उप चुनाव कड़ी सुरक्षा के घेरे में होगा। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 272 बूथों को संवेदनशील माना गया है, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। मतदान के दौरान भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए राज्य पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की कई कंपनियों को तैनात किया गया है। सुदूर व दुर्गम स्थानों पर मतदानकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की गयी है। वीडियो रिकार्डिंग टीम करेगी निगरानी चुनाव की निगरानी के लिए एक वीडियो रिकॉर्डिंग टीम बनायी गयी है। लिट्टीपाड़ा…

Read More

रांची: फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि बेगमजान 11 महिलाओं पर केंद्रित ऐसी फिल्म है, जो किसी भी हाल में अपना घर छोड़ना नहीं चाहती और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यह अनोखी कहानी है, मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। बंगला में बनने के बाद इस फिल्म का निर्माण हिंदी में हुआ है। विद्या बालन शनिवार को सूचना भवन में पत्रकारों से बात कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि अच्छी कहानी मिली तो नागपुरी फिल्म में भी किरदार निभाऊंगी। उन्होंने कहा कि दुमका का पतजोर…

Read More

रांची: ‘बेगमजान’ फिल्म के प्रमोशन के लिए शनिवार को डर्टी पिक्चर फेम फिल्म की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन और फिल्म निर्माता महेश भट्ट रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से दोनों ही पिंक आॅटो पर बैठ होटल रेडिशन ब्लू गये। फिल्म में विद्या बालन ने बेगमजान नामक महिला का किरदार निभाया है। बताते चलें कि इससे पहले जब महेश भट्ट रांची आये थे, तो उन्होंने पिंक आॅटो में सवारी की थी। उन्होंने महिला ड्राइवर्स के साथ फोटो भी खिंचवायी थी। उस वक्त ही यह तय किया था कि पिंक आॅटो के जरिये फिल्म का प्रमोशन किया जायेगा। एयरपोर्ट पर विद्या बालन को देखने…

Read More

धनबाद: कांग्रेस नेता सह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग लगातार विपक्ष कर रहा है। अब सत्ता पक्ष के बाघमारा भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। विधायक ढ़ुल्लू महतो ने नीरज हत्याकांड के 19वें दिन प्रेस से बात की और घटना के लिए परोक्ष रूप से विधायक संजीव सिंह पर निशाना साधा। ढुल्लू ने यह बयान तब दिया, जब जनता मजदूर संघ के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने उनसे बच्चा सिंह के बयान के बारे में पूछा। पूर्व मंत्री…

Read More

रांची: झारखंड को पूरी तरह से शिक्षित राज्य बनाने के लिए सरकार सक्रिय नजर आ रही है। इस क्रम में 10 अप्रैल से स्कूल चले अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो 26 अप्रैल तक चलेगा। इसे लेकर 10 अप्रैल को एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम खेलगांव में किया जायेगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। अभियान के अंतिम दिन स्कूलों में सफेद झंडा फहराया जायेगा। वैसे पंचायत में जहां शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन होगा, वहां स्कूल और पंचायत मुख्यालय में नीला झंडा फहराया जायेगा। 10 अप्रैल को सभी स्कूलों में 40 विद्यालयों की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव रांची…

Read More

गिरफ्तार चारों आरोपी झरिया विधायक एवं नीरज सिंह के चचेरे भाई संजीव के करीबी हैं बीते 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार चारों आरोपी झरिया विधायक एवं नीरज सिंह के चचेरे भाई संजीव के करीबी हैं। डबलू जहां उनका दाहिना हाथ रहे रंजय सिंह का करीबी साथी है, वहीं अन्य तीन में एक संतोष सिंह उनका ड्राइवर है। चंदन सिंह उनका पर्सनल स्टाफ है और तीसरा बबलू टेलीफोन बूथ संचालक है, जिसकी दुकान से शूटरों के लिए फर्जी आइडी पर सिम लिया गया था। पुलिस ने चंदन एवं बबलू को जेल भेज दिया है। चंदन ने फर्जी आइडी कार्ड देकर बबलू…

Read More

पाकुड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहेबगंज यात्रा के बाद एक हाइ प्रोफाइल उपचुनाव बन चुके लिट्टीपाड़ा असेंबली सीट के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कड़ी चौकसी के बीच रविवार को लिट्टीपाड़ा के वोटर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे और प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। पाकुड़ जिले की इस असेंबली सीट के लिए रविवार को वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगी। 1.90 लाख वोटर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 93,915 पुरुष और 96,214 महिलाएं हैं। वोटिंग के लिए 272 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी बूथ संवेदनशील हैं। इनकी किस्मत होगी…

Read More

बेंगलुरु: आइपीएल-10 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हरा दिया। बेंगलुरु से मिले 158 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 20 ओवर में 142/9 रन ही बना सकी। फउइ के लिए स्टेनलेक, अब्दुल्ला और नेगी ने 2-2 विकेट लिए। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 157/8 रन बनाए थे। दिल्ली को पहला झटका 4.4 ओवर में टाइमल मिल्स ने दिया। उन्होंने 18 रन पर खेल रहे आदित्य तारे को बोल्ड कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 33 रन था। अगले ही ओवर में स्टेनलेक ने दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा…

Read More

दुमका: झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि साहेबगंज में गंगापुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। पांच महीने और वे सीएम रहते तो उसी वक्त टेंडर हो गया होता। वे नार्थ इस्ट को संथाल परगना से जोड़ना चाहते थे। इसलिए उस वक्त पुल के डिजाइन को भी उन्होंने एप्रूव किया था तथा इसके लिए गोविंदपुर-साहेबगंज पथ की परियोजना भी बनवायी थी। मरांडी ने गंगा नदी में बंदरगाह बनाये जाने को फिजूल कार्य बताया। कहा कि बंदरबांट के लिए बंदरगाह का निर्माण किया जा रहा है। मरांडी शनिवार को दुमका में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पूर्व…

Read More

झारखंड के गुमला में 20 साल के युवक का दूसरे धर्म की लड़की को प्यार करने और पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 20 साल के इस युवक को केवल इसलिए पीट पीटकर मार डाला गया क्योंकि उसने एक दूसरे धर्म की लड़की से प्यार किया था। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने कहा, अभी ये कहना मुश्किल है कि ये मामला सांप्रदायिक है या नहीं। पुलिस ने बताया कि…

Read More