Author: SUNIL SINGH

भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (रविवार को) इंदौर संभाग के खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां ग्राम जामनी गुर्जर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी आरआर पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल पटेल प्रातः 11 बजे ग्राम जामनी गुर्जर पहुंचेंगे और यहां आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल द्वारा कार्यक्रम में द्वारा शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत लाभार्थियों के द्वारा अपने-अपने अनुभव भी साझा…

Read More

कानपुर । भाजपा नेता चंद्रेश सिंह का शनिवार रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। छात्र राजनीति से लेकर सक्रिय राजनीति में सरल स्वभाव की वजह से वह एक चर्चित चेहरा कानपुर के थे। अचानक उनके निधन से उनके शुभचिंतकों एवं रिश्तेदारों में शोक की लहर है। उनकी युवाओं की बीच अच्छी पकड़ थी। छात्रनीति के बाद से वह तीन दशक समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे। हालांकि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिए थे। उल्लेखनीय है कि चंद्रेश सिंह सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे और मौजूदा…

Read More

-आज 114 कलशों के औषधीय जल से कराया जाएगा मूर्ति को स्नान, 22 जनवरी की तिथि बेहद मंगलकारी, हर पल होगा भावुक करने वाला अयोध्याधाम। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्याधाम में खुशियों के दीप जग-मग कर रहे हैं। चारों दिशा अखंड रामधुन के जयघोष से गूंज रही हैं। भारतवर्ष के लिए 22 जनवरी का तिथि बेहद मंगलकारी और भावुक कर देने वाली होगी। सोमवार को यहां नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले पांच दिन तक वैदिक अनुष्ठान किए गए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि आज (रविवार)114 कलशों के विभिन्न…

Read More

धनुषकोडी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन आज (रविवार) यहां के कोदंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर श्री कोदंड रामस्वामी को समर्पित है। कोदंड राम नाम का अर्थ धनुर्धारी भगवान राम है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार प्रभु श्रीराम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियां यह भी हैं कि यही वह स्थान है, जहां भगवान श्रीराम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे। अरिचल मुनाई के बारे में कहा जाता है कि यहां राम सेतु का निर्माण…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 जनवरी को 2500 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।युवाओं को नियुक्ति पत्र निजी क्षेत्र के लिए दिया जायेगा।इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में किया जायेगा। युवाओं को नियुक्ति पत्र अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए सौंपा जायेगा।इससे पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कर करीब 56 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर प्रदान किया गया है। सरकार की योजना अनुसार राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र…

Read More

जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गयी है। ईडी की टीम छह गाड़ियों से मुख्यमंत्री आवास पहुंची है। इनमें दिल्ली से आए तीन अधिकारी भी मौजूद हैं। ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है। साथ ही संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा। इससे ठीक पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन 11:50 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इसके अलावा…

Read More

देश के उत्कृष्ट थानों में साहिबगंज के मिर्जा चौकी को सातवां स्थान साहिबगंज । साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाने को देश में बेहतर थानों की सूची में सातवां स्थान और राज्य का पहला स्थान मिला है। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने सूची जारी की है। मौके पर डीआईजी कार्मिक सह तत्कालीन साहिबगंज एसपी नौशाद आलम, तत्कालीन एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा थाना प्रभारी मिर्जा चौकी थाना सहित कई पुलिस पदाधिकारी को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह सम्मानित करेंगे। 24 जनवरी को सभी को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। देशभर के 80 से अधिक स्थानों का गृह मंत्रालय की ओर से…

Read More

जैसलमेर । जैसलमेर जिले के रामगढ़ गांव में आकाशवाणी एफएम के 20 किलोवॉट ट्रांसमीटर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया। शुक्रवार सायं 297.67 करोड़ रुपये की लागत के रामगढ सहित बारह राज्यों में छब्बीस एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। इससे सरहदी जैसलमेर जिले के सीमावर्ती लोगों को एफएम रेडियो की सुविधा मिल पाएगी। जैसलमेर शहर में आकाशवाणी एफएम का दस किलोवाट का ट्रांसमीटर लगा हुआ है। जिससे शहर के श्रोता लाभान्वित हो रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में एफएम रेडियो की मांग अब रामगढ़ में बीस किलोवाट ट्रांसमीटर के उद्घाटन से पूरी हो सकेगी। इंस्टालेशन कार्य पूरा होने के…

Read More

– जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री सागर। मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार को) पहली बार सागर आएंगे। वे यहां जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ सागर संभाग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर आगमन होगा। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उनकी आगवानी करेंगे। हैलीपेड के बाहर मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंटकर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल (20-21 जनवरी) तमिलनाडु में रहेंगे। प्रधानमंत्री इस अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करेंगे। इनमें धनुषकोटि में स्थित कोदंड रामस्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इस मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटे हुए रूप श्री रंगनाथस्वामी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

रांची । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का दल आज दोपहर 12:00 बजे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचेंगा। इस दल में संभवत: दिल्ली के भी कुछ अधिकारी होंगे। इस दौरान टकराव होने की आशंका है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि ईडी की कार्रवाई पर संगठन की नजर है। सभी आदिवासी संगठन एकजुट हैं। संगठन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ईडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सोरेन से उनकी और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों पर पूछताछ करनी है। टकराव की आशंका के मद्देनजर ईडी ऑफिस से…

Read More